By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: भाजपा में पाकिस्तानी मानसिकता?
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » संघवाद » भाजपा में पाकिस्तानी मानसिकता?
देशमुद्दासंघवाद

भाजपा में पाकिस्तानी मानसिकता?

ISD News Network
By ISD News Network 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

शंकर शरण। आज देश में परस्पर जैसी शत्रुता दिख रही है, वह पाकिस्तान में होता रहा है (और कम्युनिस्ट देशों में)। कोई पिछले नेता को बदनाम करे, जेल दे, या मरवा डाले। …हिन्दू समाज दोहरी मार झेलता, ऊपर से मूर्ख बनाया जा रहा है। यानी ट्रिपल व्हैमी का शिकार! भाजपा के विरोधी इस दल को ‘हिन्दू सांप्रदायिक’ कहते हैं। फलत: दुनिया भर में मुख्य निशाना हिन्दू समाज बनता है। जबकि संघ-भाजपा नेतृत्व मुस्लिम-तृप्तिकरण में लगा रहता है। सो, हिन्दू समाज के शत्रु निर्विरोध बढ़ रहे। जबकि हिन्दू बौद्धिक इन सब पर पर्दा डालने में लगा दिए गये हैं।

आज भाजपा नेतृत्व विपक्षियों के साथ जो व्यवहार कर रहा है, वह स्वतंत्र भारत में पहले नहीं देखा गया। जिन नीतियों पर कोई नेता खुद जम कर चल रहे हों, उन्हीं के लिए पिछले नेताओं या दलों की निन्दा नहीं करते थे। जैसे, तुष्टिकरण/’तृप्तिकरण’, सच्चर कमेटी, अरब देशों का मुँह जोहना, चीन पर गोल-मोल रहना, गाँधी-पूजा, पार्टी-फंड बहाने बेहिसाब वसूली, परिवारवाद, योग्यता किनारे कर वफादारों को बड़े पद देना, राजकीय संसाधन से पार्टी प्रचार, आदि।

फिर, दिवंगत नेताओं पर प्रहार नहीं होता था। हालिया वर्षों में भाजपा ने नेहरू, इंदिरा, राजीव, पर जैसे हमले किये – वह अनावश्यक, अशोभनीय, और कायरतापूर्ण हैं। क्योंकि उन के जीवित रहते संघ-भाजपा नेता उन के प्रति प्रेमिल दिखे थे।

पहले परस्पर सदभावना थी। एक दूसरे के दल और‌ विचारों की आलोचना करते हुए भी सम्मान था। कभी अटल बिहारी वाजपेई नियमित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफिस जाकर कम्युनिस्ट सांसदों से गप्पें लड़ाते थे। नरसिंह राव ने वाजपेई की पुस्तक का, तो आगे वाजपेई ने नरसिंह राव की पुस्तक का  लोकार्पण किया था।

More Read

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
नाटक खत्म हो चुका है
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

इंदिरा गाँधी भी विपक्षी नेताओं से मिलने जाती थीं। नीतियाँ चाहे अपनी बनाएं, पर सर्वदलीय बैठक का चलन था। वैसा वैचारिक आदान-प्रदान भाजपा में दल के अंदर भी शायद ही बचा है।

यदि इमरजेंसी में विपक्षी जेल में डाले गये, तो वह नीतिगत हुआ। चुन-चुनकर किन्हीं को बंद, किसी को छोड़ा नहीं गया था।

अतः आज यहाँ जैसी शत्रुता दिख रही है, यह पाकिस्तान में होता रहा है (और कम्युनिस्ट देशों में)। कोई पिछले नेता को बदनाम करे, जेल दे, या मरवा डाले। जबकि नीतियाँ समान रहें! ऐसी वैयक्तिक शत्रुता से भारतीय नेता अब तक बचे हुए थे। क्या वह आज बदल गया है?

पिछले चुनाव में भी ‘माँ-बेटा को जेल दरवाजे तक ले आने’ का दावा किया गया था। यद्यपि इस बार भाजपा नेता बताना भूल गये कि माँ-बेटा अभी तक जेल दरवाजे से कहाँ तक पहुँचाए गये हैं?

पर अनेक विपक्षी वैसे आरोपों में जेल पहुँच गये हैं जैसे आरोप अनेक भाजपाइयों पर भी हैं। कुछ तो मजे से चुनाव लड़ रहे हैं, जिन पर धोखाधड़ी के आरोप साबित हो चुके। फिर जो नेता जेल पहुँचने ही वाले हों, यदि वे भाजपाई बन जाएं तो उन के हाथ हथकड़ी के बदले गले में फूल-माला पड़ने लगती हैं। सो चुनिंदा नेताओं की धड़पकड़ भ्रष्टाचार से लड़ाई है, यह भाजपा समर्थक के गले उतरना भी कठिन है।

सो, इस में कोई आइडियोलॉजी भी नहीं है। अपने एकछत्र दबदबे में उन्होंने सहधर्मी शिवसेना को तहस-नहस किया। अरुण शौरी जैसे अनूठे आइडियोलॉग को कूड़े में फेंका, जबकि हर तरह के पापियों को गले लगाया। अतः तमाम कारनामों में किसी वैचारिकी का अभाव स्पष्ट है।

यह उस संघ-परिवार के दौर-दौरे में, जिस के पिछले नेताओं ने ‘चाल, चरित्र’ का दंभ भर कर लोगों को लुभाया था। क्या वही पहला धोखा था? या उस का चालू नेतृत्व विगत निष्ठाओं को घूरे पर डाल रहा है?

ऐसे प्रश्नों पर संघ-भाजपाई या तो मौन, या तू-तड़ाक पर उतर आते हैं। यानी निरुत्तर। जबकि उन का नेतृत्व कर्कश, विषैली लफ्फाजी से विपक्ष पर कीचड़ उछालने के सिवा शायद ही कभी कुछ ठोस कहता है। साथ ही, डींग हाँकने में सराबोर जिस में झूठ का भी भरपूर प्रयोग होता है। अधिकांश बयानबाजी का आदि-अंत बस परनिन्दा और आत्मप्रशंसा। यही उन का असली चाल-चरित्र है।

ऐसी नीतिगत एवं चारित्रिक बदहाली के साथ विपक्ष के प्रति वैयक्तिक दुर्भाव का खुला प्रदर्शन चिंताजनक स्थिति है। यह हिन्दू  शिक्षा से दूर, और इस्लामी/कम्युनिस्ट प्रवृत्तियों से मिलती-जुलती है। प्रतिद्वंद्वी को हटाने, और अपनी गलतियाँ छिपाने में वैयक्तिक शत्रुता के तरीके अपनाना।

इस में एक गहरा भय भी है। यदि प्रतिद्वंद्वी – जो स्वदलीय भी हो सकता है – आ गया, तो ‘मेरा क्या होगा’! बल्कि एक ओर वैयक्तिक शत्रुता, दंभी आत्मप्रशंसा, तथा दूसरी ओर मन में गहरा भय – एक दूसरे की पूरक बन जाती है। एक प्रवृत्ति दूसरे को, और दूसरी पहले को बल-बढ़ावा देती है।

तो क्या संघ-भाजपा नेतृत्व अपने ही दुष्चक्र में उलझ गया है? चाल और चरित्र का दंभ भरते रहने के बाद कुचाल में पड़कर उसे अब येन-केन सत्ता में रहने के सिवा कोई उपाय नहीं दिखता?

ऐसा स्वतंत्र भारत में किसी अन्य दल के साथ नहीं हुआ था। वे आगे सत्ताच्युत होकर भी राजनीति में रहने के लिए प्रस्तुत रहते थे। इसी का सहज अंग था विपक्षी नेताओं के प्रति सहानुभूति रखना। ताकि कल जब आसन बदले तो वही भाव मिले।

अतः आज भाजपा नेतृत्व द्वारा वैयक्तिक दुर्भाव का नियमित प्रदर्शन संकेत है कि वे सत्ता छोड़ने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं। ‘हिमालय चले जाएंगे’ पर विपक्ष में नहीं बैठेंगे। सो, हर हथकंडा आजमा रहे हैं। ऊपर से बली, जबकि भीतर से नर्वस व भयभीत मानसिकता दुनिया भर में मुहम्मदवादी और स्तालिनवादी नेताओं की रही है। अब तक यह स्वतंत्र भारत में नहीं दिखी थी।

वह पहली बार भाजपा-संघ नेतृत्व में झलक रही है। क्या यह उन की सदाबहार मतिशून्यता, जिसे एक इतिहासकार ने ‘डफर'(duffer)ता कहा था, की अभिव्यक्ति है? अथवा सोची-समझी नीति? चीन की तरह एकदलीय – और दल में भी एकगुटीय, एकव्यक्तीय – सत्ता बनाने का मंसूबा?

संघ-परिवार का इतिहास देखते हुए पहली बात अधिक सही लगती है। कि यह सब विचारशून्यता-सह-दंभ की परिणति है। उल्टा-सीधा जो खुद सूझे, करते जाना। जानकारों या अपनी भी दलीय समिति से सलाह न करना। फिर हर उटपटाँग पर नये उटपटाँग से पर्दा डालना। विरोधी, मतभेदी को लोभी या बाहरी एजेंट बताना। समर्थकों को नित नयी तरकीब से बरगलाते जोड़े रखना। किसी तरह आज का दिन और कार्यकाल निकालना, फिर कल की कल देखी जाएगी की आस रखना।

पिछले पच्चीस-तीस बरस के उन के कथनों, क्रियाकलापों, कल्पनाओं, और नतीजों का क्रम संघ-भाजपा नेतृत्व में विचारशीलता का अभाव ही इंगित करता है। वे नीति-निर्णय और बयानबाजी में नित्य पकाने-खाने के आदी हैं। जिस में बीते दिन की अपनी बात और काम का, आज की बात और काम से सामंजस्य की चिन्ता नहीं रहती। इस में जब ‘सदा बढ़ते जाने’ का घमंड जुड़ जाए, तब चतुराई और डफरता का भेद मिट जाता है।

अतः उन के नेतृत्व में पाकिस्तानी मानसिकता की झलक दरअसल संघ मानसिकता है: आत्मकेंद्रित विश्व। दूसरे, चाहे वह व्यक्ति हो या समाज, तथ्य या स्थिति, देश या विदेश, को जानने की जरूरत ही नहीं! जो है, बस संघ है। संघ जान लिया तो सब जान लिया। जो संघ में नहीं, वह चीज या मनुष्य निरर्थक। इस मानसिकता में ही उन में तानाशाही और घमंड रहा है। देश के लिए अन्य देशवासियों, दलों के साथ मिल कर कुछ सोचना और करना उन के शब्दकोष से बाहर है।

अतएव, संघ-प्रशिक्षण की मानसिकता ही विपक्ष के प्रति शत्रुता का रूप ले रही है। वही तार्किक रूप से अपने दल में भी निज गुट, और अंततः ‘मैं’ के सिवा सब को किनारे और‌ लांछित करने में झलकती है।

ऐसे तौर-तरीके उसी मतिशून्यता की देन हैं जिस के लिए संघ प्रसिद्ध है। यह संघ के किंचित-विचारशील भी प्रकारांतर मानते रहे हैं (जिस कारण नेतृत्व के लिए अनुपयुक्त भी समझे जाते हैं)।

इस बीच, हिन्दू समाज दोहरी मार झेलता, ऊपर से मूर्ख बनाया जा रहा है। यानी ट्रिपल व्हैमी का शिकार! भाजपा के विरोधी इस दल को ‘हिन्दू सांप्रदायिक’ कहते हैं। फलत: दुनिया भर में मुख्य निशाना हिन्दू समाज बनता है। जबकि संघ-भाजपा नेतृत्व मुस्लिम-तृप्तिकरण में लगा रहता है। सो, हिन्दू समाज के शत्रु निर्विरोध बढ़ रहे। जबकि हिन्दू बौद्धिक इन सब पर पर्दा डालने में लगा दिए गये हैं। दलबंदी में फँस कर वे मोटी बात भूल जाते हैं कि शिव सेना, कांग्रेस, आरजेडी, आदि भी हिन्दू पार्टियाँ हैं जिन्हें ही खत्म करने में संघ-भाजपा का सारा कौशल लगता रहा है। ऐसी हालत में, आगे क्या होगा यह अल्लाह जानता है!

साभार

ISD News Network April 29, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Modi government, Sangh, sangh parivar ki rajneeti, Shankar Sharan, shankar sharan story

Related

मनमोहन सरकार द्वारा दो लाख करोड़ के तेल ऋण की कहानी, सुनिए मोदी सरकार की जुबानी!

हमारे समाज में आज भी बेटे के लिए संपत्ति छोडने...

April 29 2024

India Speaks Daily - ISD News

लड़ाई राजनीतिक हो या आंकड़ों की, जब भी मौका आता है मोदी-अमित शाह की जोड़ी जीत के मारक जज्बे के साथ मैदान में उतरती है।

तारीख थी 17 अप्रैल 1999। जयललिता के एनडीए सरकार से...

April 29 2024

फिर कॉरपोरेट बेलआउट

जब ऐसे कदम उठाए जाते हैं, तो उसके लिए तर्क गढ़...

April 29 2024

केवल सैनिटरी पैड चढ़ाने के लिए करोड़ों लोगों की आस्था को अपमानित करने का नहीं है किसी को अधिकार!

जब हम लिखते हैं कि लोक आस्था पर प्रहार नहीं...

April 29 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुद्दा

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!

November 21, 2026
देश

‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?

November 20, 2026
संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संघवादसंपादकीय

संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!

November 10, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?