संदीप देव :-
मोदी सरकार द्वारा हाल ही में लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पेश किया गया, जिसे विपक्षी दलों के विरोध के बाद संयुक्त संसदीय समिति (JPC) में भेज दिया गया। इस JPC के प्रमुख भाजपा सांसद (पूर्व में कांग्रेस सांसद भी रह चुके हैं) जगदंबिका पाल को बनाया गया। आज लखनऊ में मुस्लिमों के एक कार्यक्रम में जगदंबिका पाल ने कहा कि “वक्फ प्रोपर्टी वक्फ बोर्ड के ही नियंत्रण में रहेगी और सरकार एक भी वक्फ प्रोपर्टी का अधिग्रहण नहीं करेगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि “मैं बार-बार दोहरा रहा हूं (Reiterate) कि वक्फ संपत्ति हर हाल में वक्फ बोर्ड के पास रहेगी, सरकार को उसे अधिग्रहित करने का अधिकार नहीं होगा।”
अब ऐसे व्यक्ति JPC के अध्यक्ष हैं तो समझ जाइए कि सरकार ने हिंदुओं की भावनाओं से पुनः कितना बड़ा खेल किया है।

आज पटना से 30 KM दूर गोविंदपुर गांव पर वक्फ ने अपना दवा जता दिया है, पहले तमिलनाडु के गांव व चोल साम्राज्य के समय निर्मित मंदिर पर अपना दावा कर चुकी है, सूरत नगरपालिका के मुख्यालय को वह अपना बता चुकी है और सोमनाथ मंदिर के 52 बीघा जमीन पर भी दावा कर चुकी है, जिसका केस वक्फ ट्रिब्यूनल में चल रहा है!
आज रेलवे और रक्षा मंत्रालय के बाद तीसरे नं पर सबसे अधिक जमीन वक्फ के पास है। करीब 2 लाख करोड़ मूल्य के 8 लाख से अधिक संपत्ति पर वक्फ का कब्जा है।
