संदीप देव । पिछले दिनों पूर्व जस्टिस नरिमन द्वारा रामजन्म भूमि केस पर फैलाए गये झूठ का प्रतिउत्तर इस केस के सबसे बड़े अधिवक्ता पी.एन.मिश्र जी ने कुरुक्षेत्र गुरुकुलम् फाउंडेशन (KGF) द्वारा दिल्ली के द्वारका में आयोजित सेमिनार में तथ्यों से दिया कि हिंदुओं को राम जन्म भूमि साक्ष्य के आधार पर मिला है, अतः कोई झूठ न फैलाए।


हिंदुओं को याद रखना है कि रामजन्म भूमि का निर्णय अदालत ने आस्था या विश्वास के आधार पर उन पर उपकार करते हुए नहीं दिया है, बल्कि पुराण और शिलालेखों के साक्ष्यों से यह प्रमाणित हुआ है कि भगवान श्रीराम का जन्म उसी स्थान पर हुआ। न्यायपालिका ने खैरात में 5 एकड़ जमीन मुस्लिम पक्ष को दिया है, हिंदू पक्ष की तो जीत हुई है, यह हर हिंदू याद रखे।


सेमिनार में रामजन्म भूमि की संपूर्ण लड़ाई की अंदरूनी कहानी जब एडवोकेट पी एन मिश्र जी ने बताई तो पूरा स्थल सन्न था। तीन घंटे तक लोग कुर्सी से चिपके हुए थे, यहां तक कि दोपहर का भोजन करना लोग भूल गये थे! वह वीडियो शीघ्र India Speaks Daily चैनल पर डाली जाएगी।


इसके अलावा सीबीआई के पूर्व निदेशक एम नागेश्वर राव ने हिंदुओं के खोए शत्रु बोध और आज तक उनके लिए एक भी देश का न होना, शंकर शरण जी ने संघ परिवार का गांधीवादी रूप, प्रो मधु किश्वर ने मोहनदास करमचंद गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के आचरण और मुस्लिम तृप्तीकरण में समानता, श्रीमती रितु राठौर ने आंबेडकरवादी ‘नव बौद्धों’ के जरिए हिंदू समाज के विघटन के प्रयास, डॉ शिल्पी तिवारी ने बौद्ध एवं सिख पंथ का प्रभाव, विशाल सिंह ने 2014 के बाद पैदा हुए ‘नव हिंदुओं’ की मानसिकता, आचार्य गिरिरत्न मिश्र ने सनातन धर्म में तंत्र का महत्व, डा प्रदीप भारद्वाज ने तीर्थ क्षेत्रों में उत्पन्न खतरे, विजय मुंडा ने आदिवासियों के बीच बढ़ते धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ तस्करी आदि पर अपना प्रकाश डाला।






यह सभी वीडियो इंडिया स्पीक्स डेली यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा तब आपको पता लगेगा कि कितना शोध परक पेपर इस सेमिनार में प्रस्तुत किया गया था। इस सेमिनार को धन, श्रम, समय और शुभकामनाओं से सपोर्ट करने वाले प्रत्येक सनातनी और #ISDins का हृदय से धन्यवाद। 🙏
सबंधित खबरें
राम जन्मभूमि केस हिंदुओं ने साक्ष्य के आधार पर जीता है, न कि आस्था के आधार पर: पीएन मिश्र
Aaj Samaj, 26 December, 2024, Page 8

Dainik Bhaskar, 26 December, 2024, Page 15

