By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: सनातनी परंपरा में मंदिरों व ब्राह्मण को दान देने का ध्येय क्या है, जानिए मेरे अनुभव से।
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » सनातनी परंपरा में मंदिरों व ब्राह्मण को दान देने का ध्येय क्या है, जानिए मेरे अनुभव से।
सनातन हिंदू धर्म

सनातनी परंपरा में मंदिरों व ब्राह्मण को दान देने का ध्येय क्या है, जानिए मेरे अनुभव से।

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 7 Min Read
Share
7 Min Read
daan
daan
SHARE

अमित श्रीवास्तव. आज की घटित घटना ने एक नया अनुभव प्रदान किया जिसे साझा कर रहा हूँ। यह अनुभूति एक प्रश्न का उत्तर भी है जो एक साधारण मनुष्य के मन मे सदैव उतपन्न होता रहता है या उतपन्न करवाया जाता रहा है कि हम मंदिरों व ब्राह्मणों को दान क्यों देते हैं? इस प्रश्न का उत्तर जो आज मेरी अनुभूति से प्राप्त हुआ है, उसकी अभिव्यंजना से पूर्व घटना ओ संक्षिप्त में रखता हूँ।

यधपि घटना कितनी बड़ी है या इसका प्रभाव कितना व्यापक है यह भुक्तभोगी के निजी अनुभव से ही समझा जा सकता है तथापि घटना से प्राप्त सीख आप तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा हूँ। परसों शुक्रवार की संध्या से पूर्वी दिल्ली के बड़े हिस्से में पानी सप्लाई बंद है। बिना किसी पूर्व सूचना के पानी का सप्लाई बंद होना दिल्ली जैसे बड़े घनत्व वाले क्षेत्र के लिए एक आपदा से कम नहीं है।

मात्र कुछ घण्टों की बात हो तो कोई फर्क नहीं पड़ता किन्तु विचार कीजिए कि तीन दिनों तक पानी आए ही न तो आपके जीवनचर्या पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
कल यानि शनिवार की शाम की स्थिति ऐसी थी कि सीलबंद बोतलें भी नहीं मिल रही थी। कुछ लक्ष्मी प्रसन्न लोग बिसलेरी का पानी तीन गुणे कीमत पर खरीद कर ऐसे कार्यों में उपयोग में ला रहे थे कि इस आधार पर उनके घर आयकर का छापा पड़ सकता है।

हर ओर भागादौड़ मची हुई थी। जैसे तैसे रात कटी। सुबह तो जैसे हंगामा ही बरपा हुआ था। 20 लीटर के सीलबंद पानी के डब्बे बेचने वालों ने भी हाथ खड़ा कर दिया। लोग सड़कों पर पानी की जुगत में इधर उधर भटक रहे थे। कोरोना काल में बुजुर्गों व बच्चों वाले परिवार का हाल बेहाल था। फिर मदद को सामने वही आए जिनसे कुछ लोगों को आजादी चाहिए।

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

पांडव नगर में एक मंदिर है राधाकृष्ण मंदिर। स्वाभाविक रूप से मंदिर का निर्माण व व्यवस्था का दायित्व आस पास के लोगों ने ही उठा रखा है। मंदिर में संसाधन भी है जो दान के रूप में मंदिर में इकट्ठा हुआ है।

समाज मंदिर को देता आ रहा है किंतु आज लौटाने की बारी थी। सो पंडित जी ने मंदिर के द्वार खोल दिए और फिर मंदिर द्वारा पहले टँकी में जमा पानी और फिर SUBMERSIBLE पंप खोल कर पूरे मोहल्ले के लोगों में पानी की आपूर्ति करवाई गई। घटना छोटी है किंतु निहित सन्देश बड़ा है जो निराकरण है आज की पीढ़ी के प्रश्न का कि हम मंदिर में/ निर्माण में दान क्यों देते हैं?

आज की घटना यह बताने में सक्षम है कि हमारे पूर्वज अपने संचित कोष से मंदिर का निर्माण क्यों करवाते थे व अपने प्राण देकर भी इसकी रक्षा क्यों करते थे? मंदिरों व ब्राह्मणों को दान इस कारण दिया जाता था ताकि आवश्यकता पड़ने पर व आपात स्थिति में मंदिर इनकी मदद कर सकें। मंदिर के प्रति आस्था व इतना प्रेम कि इसकी रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने प्राण तक गवाएं, को मनोविज्ञान की दृष्टि से समझने के लिए आज महिलाओं के मन में आभूषणों के प्रति लगाव को उदाहरण के रूप में रख सकते हैं।

आज ऐसा देखा जाता है कि महिलाओं में आभूषणों के प्रति एक विशिष्ट लगाव होता है। इसका कारण रूप सज्ज़ा से कहीं ज्यादा भविष्य की चिंता है। विवाह में पिता व रिस्तेदारों द्वारा पुत्री को दिए जाने वाले कीमती धातुओं के दान का ध्येय उसके सौंदर्यमें की चिंता न होकर उसके भविष्य की चिंता होती है। हमारे समाज में कहा जाता है कि आभूषण सुख में श्रृंगार व दुख में आहार होता है।

यही कारण है कि महिलाएं आभूषण बनवाती भी है और इसके रक्षा की चिंता भी करती है। जिसे बाजार व गलत व्याख्या ने सौंदर्य व स्टेटस सिंबल तक सीमित कर दिया है। मंदिर के प्रति आस्था दरअसल व्यक्ति व समाज का अपने भविष्य के प्रति चिंता ही है। ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं कि आपदा के समय मंदिर व ब्राह्मणों ने समाज की रक्षा हेतु अपने खजाने का मुंह खोला दिया ताकि समाज की रक्षा हो सके। शास्त्रों के माध्यम से यह ज्ञात होता है कि ब्राह्मणों के लिए भी नियम तय कर उनके सामाजिक दायित्व तय किए गए हैं।

शास्त्रों में ब्राह्मण के छः कार्य बताए गए हैं-
अध्ययन करना व अध्ययन करवाना।
यज्ञ- हवन करना व करवाना।
समाज से दान लेना व समाज को दान देना।

मंदिर व मंदिर में रहने वाले ब्राह्मणों को दिया जा रहा दान समाज की रक्षा हेतु समाज की ही चिंता है और सामाजिक कार्य भी। हमारे पूर्वजों द्वारा व्यक्ति, समाज व राष्ट्र हित में किए गए कार्य ही हमारी संस्कृति है, हमारा धर्म है, हमारी परंपरा है। यही वेदों का सार भी है। हमारी परंपराएं, संस्कार, हमारी जीवन पद्धति जिसे हिन्दू अथवा सनातन धर्म की संज्ञा दी जाती है वह किसी एक व्यक्ति का दिवास्वप्न अथवा एक ही व्यक्ति के द्वारा थोपा गया नियम न हो कर संपूर्ण समाज का सामूहिक अनुभव है।

पूर्वजों का वह जीवनचर्या, आहार-विहार जिसका ध्येय संपूर्ण मानव जीवन के साथ साथ प्रकृति की रक्षा था उन्हीं जीवन पद्धति, नियमों का संकलन वेद है और यही सनातन धर्म है और इसी का नाम हिंदुत्व है जिसका आधार कोई व्यक्ति विषेध न होकर संपूर्ण समाज है। जिसके संस्कार है वैश्विक सहिष्णुता व सार्वभौमिक सहभागिता।

भारत की सनातनी परंपराओं के गूढ़ को समझे बिना हम इस पर प्रश्न उठाते हैं। दरअसल यह हमारे अंदर की कमजोरी है जिसे छिपाने के लिए ऐसी महान व वैज्ञानिक संस्कृति व परंपराओं को ही कमजोर बता देते हैं। आशा करता हूँ आपके मन में कभी उतपन्न हुए इस प्रश्न का उत्तर मेरे जीवन का छोटा सा यह अनुभव बताने में सफल रहा होगा।

Courtesy Desk March 15, 2021
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Hindu Temples, Sanatan dharma, sanatan sanskriti

Related

नवरात्र शक्ति-रहस्य ( तृतीय खंड): बहुरूपी अहंकार का मर्दन और चित्त-वृत्तियों का विलयन : महिषासुर-वध का तात्विक दर्शन!

संदीप देव। कथा-प्रसंग: सेनापतियों का पतन और महिषासुर का मायावी...

March 15 2021

कुसंग का परिणाम

श्वेता पुरोहित। गंगाजी के किनारे गृध्रकूट नामक पर्वतपर एक विशाल...

March 15 2021

श्री दुर्गा सप्तशती

श्वेता पुरोहित। ॥ॐ नमश्चण्डिकायै नमः॥ अथ श्री दुर्गा सप्तशती –...

March 15 2021

Yogi Govt Takes On Lutyens Media, Files FIR Against The Wire Editor

India Speaks Daily, in the morning, had given a video...

March 15 2021

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

नवरात्र शक्ति-रहस्य (EP-6 महा-समापन खंड): शुम्भ-निशुम्भ वध तथा सुरथ-समाधि को आत्मज्ञान का वरदान और तांत्रिक रहस्य!

October 19, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?