By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: जिहाद, मतांतरण और झारखंड: भाग-1
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » मुद्दा » जिहाद, मतांतरण और झारखंड: भाग-1
पंचमक्कारवादमुद्दा

जिहाद, मतांतरण और झारखंड: भाग-1

Dr. Mahender Thakur
By Dr. Mahender Thakur 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

यह लेख सुप्रसिद्ध लेखक डॉ. शैलेन्द्र कुमार के गहन शोध पर आधारित है। जिहाद, मतांतरण और झारखंड लेख श्रृंखला का प्रथम भाग है। आगे और भाग आएंगे।

डॉ. शैलेन्द्र कुमार झारखंड लंबे समय से जिहाद और मतांतरण का दोहरा दंश झेल रहा है । बांग्लादेश के निकट होने से झारखंड, मुसलमान घुसपैठियों की शरणस्थली और वनाच्छादित होने से वनवासियों के मतांतरण के लिए निरापद स्थान बन गया । कोई आश्चर्य नहीं कि आज झारखंड की जनसांख्यिकी में अभूतपूर्व परिवर्तन हो चुका है । आनुपातिक दृष्टिकोण से झारखंड का हिन्दू समाज और उसका अभिन्न अंश वनवासी समाज — दोनों पिछले सात दशकों से निरंतर घटते  रहे हैं । दूसरी ओर, झारखंड का एक जिला ईसाई-बहुल हो चुका है, जबकि लगभग पौने दो सौ वर्ष पूर्व एक भी ईसाई इस पूरे क्षेत्र में ही नहीं था । इसी तरह झारखंड के दो जिले — पाकुड़ और साहिबगंज मुसलमान-बहुल होने की ओर अग्रसर हैं । ऐसा परिवर्तन कैसे हुआ और अब क्या किया जा सकता है ? इस आलेख में इन्हीं प्रश्नों पर विचार किया गया है । 

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, झारखंड, जो दो दशक पूर्व तक बिहार का हिस्सा था, में हिन्दू 67.83 प्रतिशत हैं, जबकि बिहार में 82.69 प्रतिशत । इस प्रकार दोनों राज्यों में हिन्दुओं के अनुपात में 14.86 प्रतिशत अंक का अंतर है । इस अंतर का सबसे बड़ा कारण यह है कि झारखंड में वनवासी धर्मावलंबियों की एक पृथक कोटि बनाई गई है, जिसका हिस्सा झारखंड की जनसंख्या में 12.84 प्रतिशत है । बिहार और झारखंड के जनसांख्यिकीय स्वरूप में यह पहला बड़ा अंतर है । दूसरा अंतर यह है कि बिहार में मुख्यतः दो ही संप्रदाय हैं — हिन्दू और मुसलमान, जबकि झारखंड में चार संप्रदाय हैं  — हिन्दू, मुसलमान, वनवासी और ईसाई । यहाँ ध्यातव्य है कि जहाँ बिहार में मुसलमान, हिन्दुओं के बाद दूसरे स्थान पर हैं, वहीं झारखंड में भी मुसलमान दूसरे स्थान पर ही हैं । अंतर इतना ही है कि जहाँ बिहार में मुसलमान 16.87 प्रतिशत हैं, वहीं झारखंड में थोड़ा कम अर्थात 14.53 प्रतिशत हैं । इसके बाद झारखंड में वनवासी धर्मावलंबी हैं और अंत में ईसाई हैं, जो 4.3 प्रतिशत हैं ।

उपरोक्त विवरण से स्पष्ट है कि सामाजिक समरसता बनाए रखने के दृष्टिकोण से झारखंड की स्थिति कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण है । मुसलमानों की निरंतर बढ़ती संख्या के अतिरिक्त, जो संयोगवश दोनों राज्यों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, ईसाइयों की बढ़ती संख्या और सामाजिक व राजनीतिक प्रभाव की चुनौती भी है । फिर झारखंड के समक्ष मतांतरण की स्थायी चुनौती तो है ही । इन चुनौतियों को ठीक से समझने के लिए झारखंड के बदलते जनसांख्यिकीय स्वरूप को समझना हमारे लिए उपयोगी होगा । 

More Read

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!
सच्चाई बोलने की कीमत या प्रशासनिक असंवेदनशीलता? रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले एयर चीफ की विदाई परंपरा पर सरकारी ताला!
एलन मस्क को मुकेश अंबानी का करारा जवाब: “हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते; लेकिन स्टारलिंक को कानून मानना होगा!”

सारिणी 1 के आँकड़ों से स्पष्ट है कि भारतीय धर्मावलंबी अर्थात हिन्दू व अन्य ( वनवासी, बौद्ध, जैन, सिख आदि ) वर्ग का अनुपात 1951 से अनवरत घटा है । दूसरी ओर, हिन्दू व अन्य वर्ग की कीमत पर मुसलमानों और ईसाइयों का अनुपात बढ़ा है । वर्ष 1991 और 2001 के बीच हिन्दू व अन्य का अनुपात 2.01 प्रतिशत अंक से घटा, जबकि वर्ष 2001 से 2011 के बीच 0.93 प्रतिशत अंक से ही घटा । इसका अर्थ यह हुआ कि जहाँ पहले दशक में हिन्दू व अन्य का अनुपात बड़ी तेजी से घटा, वहीं दूसरे दशक में अपेक्षाकृत धीमी गति से घटा । फिर भी यह स्थिति कहीं से भी संतोषजनक नहीं कही जा सकती, क्योंकि अभी भी हिन्दू व अन्य का अनुपात घट ही रहा है, भले थोड़ी धीमी गति से । इस प्रकार स्पष्ट है कि 1951 से 2011 के बीच जहाँ हिन्दू व अन्य वर्ग 87.79 प्रतिशत से घटकर 81.17 प्रतिशत पर आ गया, वहीं मुसलमान 8.09 से बढ़कर 14.53 प्रतिशत पर पहुँच गए । यह स्थिति समाज, राज्य तथा राष्ट्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है ।

सारिणी 1 : विभिन्न सम्प्रदाय ( प्रतिशत में ), 1951-2011

 1951196119711981199120012011
हिन्दू व अन्य87.7986.4585.3084.7584.1082.0981.17
मुसलमान8.099.3810.3511.2612.1813.8514.53
ईसाई4.124.174.353.993.724.064.30

स्रोत : बजाज ( 2015 )

यहाँ यह स्पष्ट कर देना उचित होगा कि जिसे हम ‘ हिन्दू व अन्य वर्ग ’ कहते हैं, उसमें कितने उपसंप्रदाय आते हैं । इस वर्ग में हिन्दू, वनवासी धर्मावलंबी, बौद्ध, सिख, जैन आदि उपसंप्रदाय आते हैं । परंतु संख्या की दृष्टि से हिन्दू तथा वनवासी समाज ही महत्वपूर्ण हैं । जहाँ 2001 में हिन्दू और वनवासी समाज क्रमशः 68.5 प्रतिशत तथा 13.04 प्रतिशत थे, वहीं 2011 में  घटकर 67.83 प्रतिशत तथा 12.52 प्रतिशत पर आ गए । इस प्रकार हिन्दू और वनवासी दोनों समाजों का अनुपात निरंतर गिरता रहा है ।

चूँकि संख्या की दृष्टि से झारखंड में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा वर्ग है, इसलिए पहले इसी की विस्तृत क्षेत्रवार चर्चा की जा रही है । सुविधा के लिए पूरे झारखंड को पाँच क्षेत्रों में बाँटा गया है — पलामू, हजारीबाग-धनबाद, संथाल परगना, राँची और सिंहभूम । सारिणी 2 में दिए आँकड़ों के अनुसार, पलामू क्षेत्र में 1951 में मुसलमानों का प्रतिशत था 9.88, जो 2011 में बढ़कर हो गया 12.6 प्रतिशत । पलामू से भी तेज गति से मुसलमानों का प्रतिशत बढ़ा हजारीबाग-धनबाद क्षेत्र में । पलामू और हजारीबाग से भी अधिक गति से मुसलमानों का प्रतिशत बढ़ा राँची और सिंहभूम क्षेत्रों में, जहाँ मुसलमानों का अनुपात लगभग दुगुना हो गया ।  परंतु संथाल परगना क्षेत्र की स्थिति तो चौंकानेवाली है, क्योंकि यहाँ मुसलमानों का अनुपात लगभग ढाई गुना बढ़ा है । यह अनुपात मात्र 9.44 प्रतिशत से बढ़कर 22.73 प्रतिशत पर पहुँच गया है । अब इस क्षेत्र में मुसलमानों का अनुपात लगभग एक चौथाई होने को है । इस प्रकार छह दशक पूर्व इस क्षेत्र में जहाँ दस में एक से भी कम मुसलमान था, वहीं अब दस में ढाई मुसलमान हैं । वैसे इस सारिणी में देखने वाली बात यह है कि निरपवाद रूप से सभी क्षेत्रों में मुसलमानों के प्रतिशत में बढ़ोतरी ही हुई है । संथाल परगना के विषय में बजाज बताते हैं कि इस क्षेत्र में राज्य के सर्वाधिक अर्थात एक-तिहाई मुसलमान निवास करते हैं । पिछले छह दशकों में इस क्षेत्र में मुसलमानों की संख्या 2.19 लाख से बढ़कर 15.84 लाख पर पहुँच गई है । अर्थात साठ वर्षों में 7.3 गुनी बढ़ोतरी । जबकि भारतीय धर्मावलंबियों में मात्र ढाई गुनी बढ़ोतरी हुई ।

सारिणी 2 : झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मुसलमान ( प्रतिशत में ), 1951-2011

 पलामूहजारीबाग-धनबादसंथाल परगनाराँचीसिंहभूम
19519.8811.039.445.323.27
19619.6911.4113.775.743.75
197110.4912.5314.627.273.95
198111.1313.0416.447.784.56
199111.4913.7118.258.355.10
200112.5115.0020.5910.726.32
201112.6015.6122.7310.586.29

स्रोत : बजाज ( 2015 )

क्षेत्रों से तो मौटे तौर पर ही हमें मुसलमानों के अनुपात की जानकारी मिलती है । इसलिए यदि जिले को ईकाई मानकर देखें, तो हमें और भी सटीक जानकारी मिलेगी । सारिणी 3 में दिए गए जिलों के आँकड़ों पर ध्यान देने से पता चलता है कि पाकुड़ जिले में मुसलमान सर्वाधिक अर्थात 35.87 प्रतिशत हैं । इसका अर्थ यह हुआ कि पाकुड़ में एक तिहाई से अधिक मुसलमान हैं । लगभग ऐसी ही स्थिति साहिबगंज ( 34.61% ) की भी है । इन दो जिलों के बाद क्रमशः गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, लोहरदग्गा और देवघर हैं । इस प्रकार झारखंड के 24 जिलों में से 7 जिले ऐसे हैं, जिनमें मुसलमानों का अनुपात 20 प्रतिशत से अधिक है । इन जिलों के बाद 9 जिलों में मुसलमानों का अनुपात 10 प्रतिशत से अधिक है । राज्य के शेष आठ जिलों में मुसलमानों का अनुपात 10 प्रतिशत से कम है । यदि समग्रत: देखा जाए तो राज्य के 24 जिलों में से 21 में मुसलमानों की प्रभावकारी उपस्थिति है, जबकि मात्र तीन जिलों — पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और खूँटी में मुसलमानों का अनुपात नगण्य कहा जा सकता है ।

……..शेष अगले भाग में। ….

Dr. Mahender Thakur August 12, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Conversion, Conversion and Jharkhand: Part I, Dr. Shailendra Kumar, Jharkhand, jihad

Related

रिपोर्टर और कैमरा मैन बंधक बनाया

सरकारी जमीन पर अवैध मदरसा, सच दिखाने पहुँची मीडिया टीम को बनाया बंधक: निजामुद्दीन में मदरसा संचालक और साथियों की हरकत…

इस घटना के विरोध मे 7 सिंतबर 2022 सभी पत्रकार...

August 12 2022

तीन चुनाव चिन्हों के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगा ‘एकम सनातन भारत दल’

एकम सनातन दल चुनाव लड़ने जा रहा है।

March 7 2024

मंत्री के निजी सचिव का नौकर धन कुबेर निकला ! 

 अर्चना कुमारी झारखंड में ईडी की रेड में झारखंड सरकार...

August 12 2022

पहले मधुशाला, अब पाठशाला

अर्चना कुमारी। केजरीवाल का एक और घोटाला ! ‘कच्चा बादाम”...

August 12 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Dr. Mahender Thakur
Follow:
The author is a Himachal Based Educator, columnist, and social activist. Twitter @Mahender_Chem Email mahenderchem44@gmail.com
1 Comment
  • Avatar Anonymous says:
    July 12, 2025 at 3:54 am

    महोदय आपके ऊपर देशद्रोह का केस चलना चाहिए,आप ने मुल्लों के प्रति जो बयानबाज़ी की है वो आपकी हीन भावना से ग्रसित संकीर्ण मानसिकता को दिखता है,,,आप बीजेपी और आरएसएस की धार्मिक नफ़रत और मुल्लों के नाम पर हिंदू समुदाय को डराने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं,,मुल्लों के नाम पर हिंदू समुदाय को डराकर वोट माँगना आरएसएस और बीजेपी का पुराना टूल किट है ,आप झारखंड के निवासी मुल्लों को बांग्लादेशी बता रहे है,सरकार के पास सारे आंकड़े हैं ,

    Loading...
    Reply

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुद्दा

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!

November 21, 2026
मुद्दा

रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!

November 2, 2026
मुद्दा

सच्चाई बोलने की कीमत या प्रशासनिक असंवेदनशीलता? रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले एयर चीफ की विदाई परंपरा पर सरकारी ताला!

October 31, 2026
खोजी आलेखमुद्दा

एलन मस्क को मुकेश अंबानी का करारा जवाब: “हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते; लेकिन स्टारलिंक को कानून मानना होगा!”

October 16, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d