Chitransh Saxena. पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मध्य 3 दिनों से चले आ रहे विवाद पर जब कल स्वामी रामदेव ने 25 सवालों का जवाब मांगा तो आज आई. एम. ए. उत्तराखंड शाखा ने खिसियाहट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखते हुए स्वामी रामदेव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग रखी। जिसमें मुख्यमंत्री से अपील करते हुए स्वामी रामदेव के एलोपैथिक चिकित्सा एवं एलोपैथिक प्रौद्योगिकी पर दिए बयान पर जल्द कोई सख्त कदम लेने की मांग रखी। यही नहीं आई. एम. ए. ने केंद्र स्वास्थ्य मंत्री को भी स्वामी रामदेव के बयानों पर संज्ञान लेने का सुझाव दिया।
इस विवाद के केंद्र में है 1 अप्रैल को आई. एम. ए. प्रमुख डॉ जॉनरोज जयलाल का विवादसपद बयान जहाँ डॉ. जयलाल ने आयुर्वेद को नीचा दर्शाते हुए योग विज्ञान को “pseudo-science” कहा था। जिसके बाद स्वामी रामदेव ने एक मंच साझा करते हुए एलोपैथी को “स्टूपिड और दिवालिया साइंस” कहा। स्वामी रामदेव ने इस विवादित बयान में यह भी कह दिया कि एलापैथी से कोरोना मरीजों की अधिक मौत हो गई जितना उचित समय पर इलाज ना मिलने से नहीं हुई। जबकी स्वामी रामदेव ने बयान में आगे यह भी कहा था कि “मॉडर्न मेडिकल विज्ञान पूरी गलत नहीं है, उसका हम स्वागत करते हैं”।
इसके पश्चात इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने योगगुरु बाबा रामदेव के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और बाबा रामदेव द्वारा की गई टिप्पणी पर केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा संज्ञान ना लेने पर कोर्ट जाने की धमकी भी दी। इसके पश्चात केंद्र मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने स्वामी रामदेव जी को पत्र लिखते हुए आपत्तिजनक वक्तव्य वापस लेने को कहा। पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण जी ने ट्विटर पर आई.एम.ए. प्रमुख के बयान साझा करते हुए कहा “कोरोना जैसी महामारी को ठीक करने के लिए आपको अपनी पैथी पर भरोसा नहीं, बल्कि सांप्रदायिक आग्रह से युक्त दकियानूसी मानसिकता पर आपको भरोसा है? तरस आता है ऐसे लोगों पर, प्रभु सद्बुद्धि प्रदान करें।”
हाल में चल रहें विवाद के मध्य आई.एम.ए. सचिव श्री जयेश लेले राष्ट्रीय टेलीविज़न पर काठ बोली कहते देखे गए जिसके पश्चात योग गुरु बाबा रामदेव ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) और फार्मा कंपनियों को खुला पत्र भेजते हुए 25 प्रश्नों के जवाब मांगे। 25 मई को स्वामी रामदेव लिखते हैं– “ मैं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व फार्मा कंपनियों से विनम्रता के साथ 25 सवाल पूछता हूं-”, हलाकि आई. एम. ए. द्वारा अभी तक किसी भी प्रश्न का उत्तर साझा नहीं किया गया है।
विवादों के मध्य में हरियाणा सरकार की ओर से एक घोषणा की गई जिसके अनुसार हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने बाबा रामदेव द्वारा किए जा रहें प्रयासों की सराहना करते हुए एक लाख कोरोनिल किट का आर्डर दिया। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए जनता से साझा किया कि “कोरोनिल किट का आधा खर्च पतंजलि ने और आधा हरियाणा सरकार के कोविड कोष ने वहन किया है”। हरियाणा सरकार के इस कदम को उदाहरण स्वरूप लेते स्वामी रामदेव ने कोरोना से मुक्ति पाने हेतु केंद्र एवं अन्य राज्य सरकारों से ऐसे और कदम उठाने का आवाहन किया।

सराहनीय और एक सधा हुआ लेख ????
India Speaks Daily अपने सन्दर्भ-पूर्ण और तटस्थ पत्रिकारिता स्तर के लिए प्रसिद्ध है।
मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि आप के पोर्टल पे लिखे उच्चस्तरीय आलेखों में अभी तक कोई गिरावट नहीं दिखी है।
देश के प्रबुद्ध माने जाने वाले Newspapers के निरंतर गिरते स्तर के खालीपन को आपने बखूबी भर दिया है।
संदीप जी आपको और आपकी टीम को बहुत-बहुत साधुवाद ????????