By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Movie Review: निर्मल आनंद के कुछ सिक्के इस गुल्लक में रोज़ डाले जाए
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » मूवी रिव्यू » Movie Review: निर्मल आनंद के कुछ सिक्के इस गुल्लक में रोज़ डाले जाए
मूवी रिव्यू

Movie Review: निर्मल आनंद के कुछ सिक्के इस गुल्लक में रोज़ डाले जाए

Vipul Rege
By Vipul Rege 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

मूवी रिव्यू : गुल्लक (सीजन -2)

गुल्लक ‘लार्जर देन लाइफ’ नहीं होती। मिट्टी की गुल्लक में मध्यमवर्गीय सपनें बंद होते हैं, इस आस में कि किसी दिन गुल्लक टूटे और ख़्वाब पंख लगाकर उड़ जाए। मध्यमवर्गीय कहानियां मिट्टी की सौंधी महक लिए होती हैं। वह जो भारत अप्पो और वीवो के होर्डिंग के पीछे खो गया है, उसकी सच्ची तस्वीर कभी-कभी गुल्लक तोड़कर बाहर निकल आती है।

निर्देशक पलाश वासवानी की ये वेब सीरीज कोई विशेष कथानक प्रस्तुत नहीं करती। ये तो भारत के घर से निकल आई मासूम सी कथा लगती है, जिसे बॉलीवुड की लार्जर देन लाइफ कहानियां देखकर शर्मा सी गई हैं। इस कहानी में एक परिवार है। संतोष मिश्रा के परिवार की कहानी बहुत साधारण सी है लेकिन इसके ताने-बाने रेशम से बुने गए हैं। इसमें कोई बॉलीवुडिया ट्विस्ट नहीं है।

घर से दो पहिया पर  बिजली विभाग में नौकरी के लिए जाता संतोष मिश्रा है। संतोष का बेटा अन्नू मिश्रा पढ़ाई में असफल रहा तो अब एक नेता की सेवा कर गैस एजेंसी का लाइसेंस पाना चाहता है। अन्नू का छोटा भाई अमन दसवीं का छात्र है। माँ शांति मिश्रा का समय चिड़िया के दाने जितने वेतन को फैलाने में ही निकल जाता है। पांच एपिसोड की वेब सीरीज की कहानियों के शीर्षक पर गौर कीजिये। ‘बिजली का बिल’, चीनी कम पानी ज़्यादा, ‘सपरिवार’, ‘कल बोर्ड का पेपर है’, ‘किराना’।

More Read

दृश्यम’ जैसा सस्पेंस और ‘LCU’ जैसा एक्शन: Netflix की ‘ब्लास्ट’ (Blast) क्यों देखी जानी चाहिए?
‘मैरिटल रेप’ पर बनी ‘चिरैया’ को मिला गीतकार मनोज मुंतशिर का समर्थन!
Movie Review  ‘शैतान’ डराती कम , मानसिक रुप से प्रताड़ित अधिक करती है
Movie Review मनोरंजन पर खरी उतरती है, कड़वी सीख दे जाती है

‘Gullak is like a circle of life in which nothing might happen yet so much does. Endlessly so. It is about the drama in the ordinary, shows the possibility of finding compelling stories in the quotidian.’ @Namrata_Joshi🙏🏼 #GullakOnSonyLIV #SonyLIV #TVF https://t.co/hJzOSYFCDi

— Saugata Mukherjee (@saugatam) January 15, 2021

इनके शीर्षक से ही पता चल जाता है कि ये हमारी आम ज़िंदगियों से जुड़ी कहानियां हैं। लेखक दुर्गेश सिंह ने इन कहानियों में मध्यमवर्गीय परिवार की समस्याएं, उनकी मानसिकता, उनके आपसी प्रेम की शक्ति को दर्शाया है। वे बड़ी बारीक़ लकीर पकड़ते हैं। जैसे ‘सपरिवार’ में संतोष का साला पत्रिका में नाम लिखने में जानबूझकर गलती करता है। इसका बदला परिवार के केवल एक सदस्य को विवाह में भेजकर लिया जाता है। आयुष्यमान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ से फिल्मों में मध्यमवर्ग की सशक्त वापसी हुई थी।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के रीमेक बनाते-बनाते बॉलीवुड भूल ही गया कि इस देश में एक मध्यमवर्ग भी रहता है। इस वर्ग की देश में क्या दशा है, बताने की आवश्यकता नहीं है। ‘गुल्लक-2’ बॉलीवुड को एक अध्याय सिखाने में सफल रही है। फिल्म बनाने के लिए साउथ की रीमेक और सौ करोड़ लेने वाले अक्षय कुमार की आवश्यकता नहीं है। आपकी फिल्म में कंटेंट हो, दर्शक को छूने की ताकत हो तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

आधे-आधे घंटे के ये पांच एपिसोड आपको मनोरंजन के साथ एक गहन शांति का अनुभव कराते हैं। ज़मील ख़ान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर और सुनीता राजवर ने स्वाभाविक अभिनय दिखाया है। इनमे मुझे वैभव राज गुप्ता में भविष्य का सितारा दिखाई देता है। ये एक सामान्य सी, सुंदर सी कहानी है, जिसे निर्देशक पलाश वासवानी ने अपने स्वर्णिम स्पर्श से असाधारण बना दिया है।

#Gullak New Season – streaming now, exclusively on @SonyLIV #GullakOnSonyLIV

Click here to watch – https://t.co/Ltpuk9QGx1@uncle_sherry @TheQtiyapaGuy @vijaykoshy@Shutter_Keeda @ActorJameel @getkul @SunitaRajwar@HaanjiHarsh pic.twitter.com/VWPjcfCY51

— The Viral Fever (@TheViralFever) January 15, 2021

फिल्म के अंत में फैमिली फोटोग्राफ के समय फोटोग्राफर कहता है ‘फोटो ठीक नहीं आ रही, कुछ गड़बड़ है’। संतोष देखता है कि उसका बड़ा बेटा कुछ दूर खड़ा है। संतोष उसे खींचकर पास सटा लेता है। निर्देशक संकेत देता है कि मध्यमवर्गीय परिवारों में अनबन को गहरी खाई में नहीं बदलने दिया जाता। ऐसे ही सुंदर दृश्यों से परिपूर्ण है ये फिल्म।

निर्देशकीय कौशल देखिये। पलाश आपको ‘शीर्षक गीत’ से ही कहानी में उतार लेते हैं। इस सुंदर गीत के साथ परदे पर मध्यप्रदेश के भोपाल के दृश्य उभरते हैं। गलियों में दौड़ते बच्चें, छज्जे पर सूखती साड़ियां, पूरा पेस्ट निकालने की जुगत में काटकर रखा गया पेस्ट, जालों से लिपटे हुए बिजली के खंबे, छत पर सूखती मिर्ची और पापड़, पाइप से लटक रही फटी हुई पतंग।

इन छोटे-छोटे शॉट्स के साथ एक गीत चलता है ‘कभी अक्कड़ थी, कभी बक्कड़ थी, कभी टेढ़ी थी, कभी मेढ़ी थी, घुल जाए तो इलायची, घिस जाए तो अदरक थी’। इस गुल्लक में रोज़ के अफ़साने हैं। ये फिल्म देखते हुए आँखों से जो आंसू झलकेंगे, उन्हें आप मन की गुल्लक में जमा कर सकते हैं।  निर्मल आनंद के कुछ सिक्के इस गुल्लक में रोज़ डाले जाए, ज़िंदगी भला और क्या चाहेगी।

Vipul Rege January 16, 2021
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: bhopal, bollywood news, geetanjali kulkarni, Gullak season 2, Movie Review by Vipul Rege, OTT, Palash wasvani, Sonyliv, TVF, Web Series, Zameel khan

Related

Movie Review: जैविक हथियार द्वारा संक्रमित ज़ॉम्बी सेना से प्रचंड रण की कहानी

लॉस वेगस शहर को सीलबंद कर परमाणु से उड़ाने की...

May 26 2021

Movie review :लंदन कॉन्फिडेंशल पूरी तरह से मौनी राय की फिल्म है

लंदन कॉन्फिडेंशल एक ऐसी पहली फिल्म है जो कोरोना काल...

September 24 2020

सच्चाई का ‘सुई धागा’ लेकर मन से ‘तुरपाई’ करते हैं निर्मल आनंद!

हमें आदत सी हो गई है अपने प्रिय कलाकार को...

January 16 2021

Movie Review: ऐसा उन्मुक्त समाज हमारे यहाँ कहीं देखने को नहीं मिलता

कुछ नासमझ कहते हैं फ़िल्म समाज का आइना होती है।...

April 23 2021

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

दृश्यम’ जैसा सस्पेंस और ‘LCU’ जैसा एक्शन: Netflix की ‘ब्लास्ट’ (Blast) क्यों देखी जानी चाहिए?

June 27, 2026
Movie Zone

‘मैरिटल रेप’ पर बनी ‘चिरैया’ को मिला गीतकार मनोज मुंतशिर का समर्थन!

May 4, 2026
Movie Zone

Movie Review  ‘शैतान’ डराती कम , मानसिक रुप से प्रताड़ित अधिक करती है

March 9, 2024
Movie Zone

Movie Review मनोरंजन पर खरी उतरती है, कड़वी सीख दे जाती है

March 7, 2024
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?