By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: देश से गद्दारी कर चीन के लिए जासूसी करने वाला पत्रकार  राजीव शर्मा राजदीप सरदेसाई के पूर्व पार्टनर राघव बहल के The Quint के लिए लिखता था।
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » अपराध » देश से गद्दारी कर चीन के लिए जासूसी करने वाला पत्रकार  राजीव शर्मा राजदीप सरदेसाई के पूर्व पार्टनर राघव बहल के The Quint के लिए लिखता था।
अपराध

देश से गद्दारी कर चीन के लिए जासूसी करने वाला पत्रकार  राजीव शर्मा राजदीप सरदेसाई के पूर्व पार्टनर राघव बहल के The Quint के लिए लिखता था।

Archana Kumari
By Archana Kumari 9 Min Read
Share
9 Min Read
china
china
SHARE

चीन के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए भारतीय पत्रकार राजीव शर्मा (61) से पूछताछ के बाद  स्पेशल सेल ने शनिवार को दिल्ली के महिपालपुर इलाके से एक चीनी महिला और उसके नेपाली सहयोगी को भी धर दबोचा। विदेशी आरोपियों की पहचान चीनी नागरिक क्विंग शी (30) और शेर सिंह उर्फ राज बोहरा (30) के तौर पर  की गई है।

आरोपी पत्रकार यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया, द क्विंट,  हिंदुस्तान टाइम्स तथा टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे अखबारों के लिए काम कर चुका है दिल्ली पुलिस का कहना है कि पत्रकार राजीव शर्मा वर्ष 2016 से लगातार चीनी खुफिया एजेंसियों के एजेंट माइकल और जॉर्ज से जुड़कर जासूसी कर रहा था। इसके बदले चीनी खुफिया एजेंसियां हवाला और भारत में फर्जी कंपनी बनाकर उसको मोटी रकम देती थी। पुलिस के मुताबिक जनवरी 2019 से सितंबर 2020 के बीच स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा को करीब 45 लाख रुपये चीनी खुफिया एजेंसियां दे चुकी हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि राजीव शर्मा को 14 सितंबर को पकड़ा गया और उसे कोर्ट में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन  कई टैब, लैपटॉप, चीनी एटीएम समेत कई कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट से कई अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं। एक बड़े रैकेट का खुलासा होने की आशंका अभी बनी हुई है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि भारत सरकार के कुछ मंत्रालयों के संदिग्धकर्मी भी रडार पर हैं क्योंकि बिना कर्मी की मिलीभगत से इस तरह की जासूसी रैकेट को चलाया नहीं जा सकता।

More Read

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?
सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
भारत-चीन संबंध: सीमा पर चीनी अतिक्रमण, बढ़ता व्यापार घाटा और भारतीय सुरक्षा का संकट!

डीसीपी संजीव कुमार यादव का कहना है कि पिछले काफी दिनों से उनकी टीम को सेंट्रल खफिया एजेंसियों से राजीव शर्मा के बारे में जासूसी की जानकारी मिल रही थी। इस सूचना के बाद राजीव शर्मा से संबंधित जानकारियों को पुख्ता करने के बाद 13 सितंबर को स्पेशल सेल ने सरकारी गोपनीयता कानून और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 14 सितंबर को राजीव शर्मा को पीतमपुरा के सेंट जेवियर अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि राजीव शर्मा 1982 से पत्रकारिता कर रहा था। उसने कई बड़े नामी अखबारों के अलावा राष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों में नौकरी की थी। जांच में पता चला कि स्वतंत्र पत्रकार रक्षा मामलों और विदेश नीति के बारे में लगातार लिख रहा था। उसके पास पीआईबी कार्ड मौजूद था, जिसके चलते उसका आना-जाना कई मंत्रालयों में था।

साल 2010 में मेन स्ट्रीम छोड़कर राजीव शर्मा ने स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम करना शुरू किया। इस दौरान 2010 से 2014 के बीच यह चीन के मुखपत्र और वहां के प्रमुख समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के लिए साप्ताहिक कॉलम  लिखता था। ग्लोबल टाइम्स के अलावा वह राघव बहल के the quint में भी नियमित तौर पर लिखा करता था। यह राघव बहल वही है, जिसने सोनिया गांधी की ‘मनमोहनी सरकार’ के दौरान कांग्रेस के फेवरेट पत्रकार राजदीप सरदेसाई के साथ मिलकर CNN-IBN, IBN7 आदि न्यूज चैनलों को आरंभ किया था। राघव बहल पर मनि लाउंड्रिंग का भी आरोप है। यही नहीं, इसके the quint पर भारत का साथ गद्दारी का भी आरोप है। भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को जबरदस्ती रॉ का एजेंट साबित कर अंतरराष्ट्रीय अदालत में पाकिस्तान को फायदा पहुंचाने की कोशिश की का आरोप the quint पर है। ऐसे the quint में देश विरोधी राजीव शर्मा जैसों को आसानी से लिखने को जगह मिल जाती है।

उधर, राजीव के प्रो-चीनी लेख को पढ़कर चीनी खुफिया एजेंसी की नजर उस पर पड़ी। उसे चीन बुलाया गया। चीनी खुफियाा विभाग के माइकल व उसके जूनियर शू ने राजीव से भारत-चीन की सीमा पर सेना की तैनाती और मूवमेंट की जानकारी, डोकलाम,  भूटान-सिक्कम और चीन, ट्राई जंक्शन की जानकारी, भारत-म्यांमार सेना से जुड़ी जानकारियां मांगी। इसके बदले राजीव शर्मा को मोटी रकम देने का वादा किया गया।

2016 से 2018 के बीच राजीव शर्मा थाईलैंड, मालद्वीव, नेपाल और लाओस जाकर इनके साथ मीटिंग करता रहा। चीनी खुफिया विभाग राजीव शर्मा को लगातार ग्लोबल टाइम्स में कॉलम लिखने के लिए कहते रहे। इसके बदले राजीव को 500 से 1000 यूएस डॉलर दिए जाते रहे। इसके बाद 2019 में राजीव एक दूसरे चीनी एजेंट जॉर्ज के संपर्क में आया। दिल्ली पुलिस ने जांच के आधार पर खुलासा किया कि जॉर्ज ने नेपाल के रास्ते राजीव शर्मा को चीन बुलाया। जॉर्ज ने दलाई लामा से जुड़ी जानकारियां देने और उसके बारे में कॉलम लिखने के लिए कहा। बदले में मोटी रकम देने की बात की गई।

जॉर्ज के कहने पर दिल्ली के महिपालपुर में चीनी खुफिया विभाग ने फर्जी कंपनियां एम.जेड फार्मेसी और एम.जेड मॉल बनाई। इस फर्जी कंपनी में चीनी युवती क्विंग शी और नेपाली युवक शेर सिंह को कंपनी का निदेशक बना दिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि चीनी महिला क्विंग शी भारत में पढ़ने के बहाने आई थी। चीनी महिला और नेपाली नागरिक दोनों चीनी दवाईयां एक्सपोर्ट करने की आड़ में चीन से आए रुपयों को राजीव के खाते में भेजते थे।

फर्जी कंपनियों से 10 ट्रांजेक्शन से 30 लाख रुपये राजीव के खाते में ट्रांसफर होने का पता चला है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि राजीव शर्मा के संपर्क में विदेश मंत्रालय के कोई अधिकारी तो नहीं थे जो उसे गोपनीय सूचनाएं मुहैया करा रहे थे। स्पेशल सेल का कहना है कि इस महत्वपूर्ण मामले की जांच चल रही और आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।

सूत्रों ने दावा किया है की इस मामले में एक और पत्रकार समेत कुछ अन्य देसी विदेशी लोगों से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने दावा किया है कि राजीव शर्मा चीन के लिए लंबे समय से जासूसी कर रहा था। उसके कब्जे से जो कागजात मिले हैं, वह बेहद गोपनीय हैं और वह उसे चीन को देने वाला था। इस बात के भी सबूत मिल चुके हैं कि आरोपी पहले कुछ महत्वपूर्ण तथा गोपनीय दस्तावेज दे चुका है और इसकी एवज में मोटी रकम भी वसूल चुका है।

राजीव शर्मा केे साथ जो दो विदेशी लोग गिरफ्तार किए गए है उनके भारत में  मौजूदगी को लेकर  छानबीन की जा रही है। राजीव शर्मा के परिवार वालों तथा उनके संपर्क में रहने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा राजीव शर्मा के मोबाइल फोन कॉल रिकॉर्ड को भी खंगाले गए हैं तथा संदेह के घेरे में आए कुछ अन्य लोगों से भी इस बाबत पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा आरोपी का ईमेल अकाउंट और मोबाइल फोन भी चेक किया जा रहा है।

Press Club of India (NOT Press Council) offers shocking reaction on arrest of a freelancer by Delhi Police.
I am sure the Club's thousands of ordinary, hardworking journos are NOT AT ALL in support of a rant that equates them with the likes of Umar Khalid & Kanhaiya among others! pic.twitter.com/AWf9PGzpAf

— Siddharth Zarabi (@szarabi) September 19, 2020

उधर दिल्ली का प्रेस क्लब देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार राजीव शर्मा को बचाने के लिए उतर आया है। प्रेस क्लब पर वामपंथी पत्रकारों का कब्जा है। संदेह है कि इनके बीच भी चीनी घुसपैठ है चुकी है। पहले भी प्रो पाकिस्तानी और देशद्रोह के आरोप में घिरे JNU के पूर्व छात्र कन्हैया कुमार और दिल्ली दंगे के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक उमर खालिद जैसे कम्युनिस्टों और कट्टरपंथियों को बचाने के लिए प्रेस क्लब लॉबिंग कर चुका है।

Archana Kumari September 20, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: China, China India news, China Indian news, China Nepal news, journalist arrested

Related

अमृता फडणवीस ने महिला डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी आरोपी महिला गिरफ्तार, उपमुख्यमंत्री की पत्नी का दावा महिला डिज़ाइनर  अपने पिता को क्रिमिनल केस से बचाने के बदले ₹1 करोड़ ऑफर किए, मामले को लेकर देवेंद्र फडणवीस की सफाई !

अर्चना कुमारी। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी...

September 20 2020

Delhi Riots

दिल्ली दंगा को लेकर दो हिंदू आरोपी बरी !

अर्चना कुमारी। दुनिया जानती है कि दिल्ली दंगे की शुरुआत...

September 20 2020

दुष्कर्म के आरोप में दो BSF कर्मी गिरफ्तार !

अर्चना कुमारी। एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में...

September 20 2020

आरोपी किशोर के रक्त के नमूनों को एक महिला के खून के नमूनों से बदला गया !

अर्चना कुमारी महाराष्ट्र के पुणे में पोर्श कार दुर्घटना में...

September 20 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Archana Kumari
राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक अपराध संवाददाता के रूप में कार्य का अनुभव। अर्चना विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज़ चैनल में काम कर चुकी हैं। फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसंघवादसंपादकीय

संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?

November 9, 2026
अपराध

लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?

October 18, 2026
अपराधउपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेख

सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?

October 7, 2026
Members OnlySDEO's Story

भारत-चीन संबंध: सीमा पर चीनी अतिक्रमण, बढ़ता व्यापार घाटा और भारतीय सुरक्षा का संकट!

August 11, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?