माले मुफ्त – दिले बेरहम
महाकुटिल और धूर्त ये नेता, इतिहास से कोई सबक न लेता ।
जिसकी कोई औकात नहीं है,पिछली सरकारों को गाली देता;
जो भी गलती हुई थी पहले , उसका समाधान न करता ;
केवल व्यर्थ का रोना रोता, खुद कोई कुछ काम न करता ।
सार्वजनिक-धन की बर्बादी , दिन पर दिन बढ़ती जाती ;
जो चरित्रहीन नेता व अफसर, उनकी चोरी बढ़ती जाती ।
टैक्सपेयर का गाढ़ा – पैसा , अय्याशी में उड़ा रहा है ;
माले मुफ्त – दिले बेरहम , दोनों – हाथों से लुटा रहा है ।
किसी का कोई नहीं इसे डर , क्योंकि सैंया कोतवाल है ;
सुप्रीम-कोर्ट है सैंया इसका , वो ही इसका रखवाल है ।
भारत में न्याय की मौत हो चुकी , कानून तो जिंदा लाश है ;
पुलिस-व्यवस्था की शवयात्रा , भारत का पूर्ण-विनाश है ।
“श्रीराम” को भी जो नहीं मानता,अब्बासीहिंदू भारत का नेता ;
शास्त्र-विरुद्ध मंदिर बनवाकर , अरबों-खरबों का चंदा खाता ।
भारत-वर्ष को लूटने वाले, भगवान को भी अब लूट रहे हैं ;
हिंदू ! गहरी-नींद में सोया , भाग्य इसी से फूट रहे हैं ।
अज्ञान की निद्रा – मौत की निद्रा , हिंदू ! तेरी यही कहानी ;
सदियों से दोहराई जाती , लगातार चल रही कहानी ।
अब तो कोढ़ में खाज हो गई,क्योंकि रक्षक बन गये हैं भक्षक;
लगता भारत का बचना मुश्किल है,काट रहे हैं कितने तक्षक?
अंधकार में डूब गया है , भविष्य ये हिंदुस्तान का ;
राज्य के चारों-अंग सड़ चुके,आ गया समय अवसान का ।
भविष्य-मालिका भविष्य का दर्शन,काफी पहले से बता रहा है
भीषण-गृहयुद्ध भयानक होगा , कई-वर्षों का बता रहा है ।
इतना पाप बढ़ा भारत में , देश की धरती डोल रही है ;
डरी हुयी भारत की जनता , फिर भी कुछ न बोल रही है ।
हम हिंदू हैं देश हमारा , हमको देश बचाना है ;
अब्बासी – हिंदू के खूनी – पंजे , पूरी तरह हटाना है ।
सुप्रीम-कोर्ट व चुनाव-आयोग , ये दोनों खलनायक हैं ;
पहरेदार थे लोकतंत्र के , अब नहीं किसी भी लायक हैं ।
भारत की रक्षा कर्तव्य हमारा, हमको ही रक्षा करनी होगी ;
किसी तरह से किसी भांति से , अच्छी-सरकार बनानी होगी ।
शांतिपूर्ण बस यही राह है , भारत – वर्ष बचाने की ;
अच्छी-सरकार में ही क्षमता है , भीषण-गृहयुद्ध टालने की ।
भारत की सेना और “जेन-जी”,भारत के भाग्य-विधाता हैं ;
दोनों ही भारत को मुक्त करेंगे,वो समय शीघ्र ही आता है ।
“जय सनातन-धर्म”,ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”
