By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: भारत में हिन्दी को स्थापित करने की झूठी कवायदें चल रही हैं वहीँ हिंदी गीत दुनिया में हमारी भाषा का बढ़ा रहे हैं मान!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » जन समस्या » भारत में हिन्दी को स्थापित करने की झूठी कवायदें चल रही हैं वहीँ हिंदी गीत दुनिया में हमारी भाषा का बढ़ा रहे हैं मान!
भाषा और साहित्य

भारत में हिन्दी को स्थापित करने की झूठी कवायदें चल रही हैं वहीँ हिंदी गीत दुनिया में हमारी भाषा का बढ़ा रहे हैं मान!

Vipul Rege
By Vipul Rege 6 Min Read
Share
6 Min Read
Hindi songs are our cultural ambassador (File Photo)
SHARE

पिछले दिनों भारत के राष्ट्रपति जब प्राग पहुंचे तो एक घटना ने सबका ध्यान खींच लिया। कोविंद दम्पति यहाँ भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित पार्टी में शिरकत करने पहुंचे। यहाँ उनके स्वागत में हिन्दी फिल्म का गीत गाया गया। इंडिया-चेक सिनफोनिटा ऑर्केस्ट्रा ने 1970 की मशहूर फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का गीत ‘पल-पल दिल के पास तुम रहती हो’ की प्रस्तुति देकर कोविंद का स्वागत किया। चेकस्लोवाकिया का एक गायक बहुत साफ़ उच्चारण के साथ हिन्दी गाना गाता है जिसे सुनकर राष्ट्रपति मुग्ध हो जाते हैं।

ये हिन्दी फिल्मों का सुरीला संसार है, जिसकी खिड़कियां विश्वभर के विभिन्न देशों में खुलती हैं। एक बात बहुत खलती है कि जहाँ हमारे फ़िल्मी संगीत को विश्वभर में सराहा जाता है, वहीं हमारे देश में राजनेताओं के मन में श्रेष्ठ फिल्म संगीत के लिए कोई ख़ास सम्मान देखने को नहीं मिलता। यहाँ तक कि सोशल मीडिया पर अधिकांश वर्ग में फिल्म संगीत के प्रति हिकारत का भाव देखने को मिलता है।

उस सुरीले चेक गायक ने हिन्दी कैसे सीखी होगी। साफ़ है कि उसने हिन्दी दिवस का उपदेश नहीं, हिन्दी फिल्मों के गीत सुने थे। हमारी फिल्मों के सुरीले गीतों के कारण वह हिन्दी की ओर आकर्षित हुआ। ये एक निजी समारोह था जिसमे कोविंद ने ‘घर जैसा’ महसूस किया। क्या हमारे अपने देश में ये कल्पना की जा सकती है कि एक गैर सरकारी इवेंट में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या मुख्यमंत्री के स्वागत में हिन्दी फिल्मों के गीत गाए जाए।

शास्त्रीय संगीत से इतर फिल्म संगीत को लेकर देश के एक बड़े वर्ग में हिकारत का भाव क्यों है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय चीन यात्रा पर गए और वहां चीन ने उनके स्वागत में ऋषि कपूर पर फिल्माए एक गीत ‘तू तू है वहीं, दिल ने जिसे अपना कहा’ की धुन बजाई। ऋषि कपूर ने इस घटना पर ख़ुशी जाहिर करते हुए गीत के रचियता राहुल देव बर्मन को याद किया।

More Read

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है
“जेन-जी” है जीवन-धारा
भारत में अब न्याय नहीं है
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

सुषमा स्वराज उज्बेकिस्तान की यात्रा पर जाती हैं और वहां एक स्थानीय महिला राज कपूर की फिल्म का गाना ‘इचक दाना बिचक दाना’ गाकर उन्हें चौंका देती है। ये गीत राज कपूर की ब्लैक एन्ड व्हाइट फिल्म ‘श्री 420’ का है। सोचिये हिन्दी फिल्मों के गीत कितने बरस से इस भाषा को दुनिया से जोड़ रहे हैं। जो काम सरकार का प्रचार विभाग नहीं कर सका, वह काम इन लोकप्रिय हिन्दी गीतों ने कर दिखाया है। नोजियाई कारोमाटुल्लो तजाकिस्तान की रहने वाली गायिका हैं। उन्होंने आशा भोंसले की प्रसिद्ध ग़ज़ल ‘दिल चीज क्या है’ एक कंसर्ट में गाया। ये वीडियो इस कदर हिट हुआ कि अब तक विश्वभर के लाखों लोग इसे सराह चुके हैं।

भारत में हिन्दी को स्थापित करने की झूठी कवायदें चल रही हैं और हमारे हिन्दी गीत दुनिया में इस भाषा को लोकप्रिय बना रहे हैं। हमारा गीत-संगीत हमारी ‘सॉफ्ट पॉवर’ है। हमारी फिल्मों के गीत हमारे ‘सांस्कृतिक राजदूत’ हैं। लेकिन दुनिया भर का दिल जीत रहे हमारे क्लासिक गीतों को नहीं पूछा जाता है। बड़े मंचों से साहित्यकारों को तवज्जो दी जाती है लेकिन गीत लिखने वाले कभी कभार पुरस्कारों में ही निपटा दिए जाते हैं। देखा गया है कि फिल्मों को लेकर देश के राजनेता और सोशल मीडिया कुंठा से भरा हुआ है। ऐसा लगता है कि अच्छी फिल्मों की प्रशंसा करने से उन्हें आम जनता दूसरी नज़र से देखेगी।

पुराने वक्त में राज कपूर की ‘आवारा’ के गीत रूस की गलियों में गूंजा करते थे। वे अपनी फिल्मों के गीतों के कारण रूस में बहुत लोकप्रिय हुए। रूस का ये ‘संगीत प्रेम’ भारत-रूस के सम्बन्धों को प्रगाढ़ करने में बहुत काम आया। देव आनंद को इंग्लैंड में बड़ा पसंद किया जाता था तो उन पर फिल्माए मशहूर गीतों के कारण। अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी का फिल्म प्रेम तो जग जाहिर रहा है। राष्ट्रवाद पर बनी फिल्मों के तो इन दोनों नेताओं के लिए विशेष शो करवाए जाते थे। नेताओं के ऐसा करने से उन फिल्मों का आम जनता के बीच भी प्रचार होता था। हाल ही में ऐसी कई फिल्मों को नेताओं का समर्थन मिल सकता था। ‘परमाणु’, इंदू सरकार, गाज़ी अटैक जैसी फिल्मों को इनका साथ नहीं मिला।

हिन्दी फिल्मों के गीत ‘सांस्कृतिक राजदूत’ हैं। ये विभिन्न माध्यमों से विश्वभर में लोकप्रिय हो रहे हैं। लोगों को हमारे गीतों का माधुर्य, उनका ‘दर्शन’ और लेखनी बहुत अच्छी लगती है। ये सुरीले राजदूत दुनिया भर में उड़ते फिरते हैं लेकिन अपने देश में उपेक्षा सहते हैं। हमारी फिल्मों को, उनके गीतों को दुनिया सराहती है लेकिन सोशल मीडिया उनको हेय दृष्टि से देखता है। हिन्दी को दुनियाभर में प्रचारित करने वाले ये गीत ‘गिलहरियों’की तरह है जो बीजों को पूरी दुनिया में फैला देती है।

URL: Bollywood hindi songs are india’s ‘cultural ambassadors’

Keywords: bollywood hindi songs, bollywood songs, cultural ambassadors, hindi movies, hindi, बॉलीवुड हिंदी गाने, बॉलीवुड गाने, सांस्कृतिक राजदूत, हिंदी फिल्में, हिंदी,

Vipul Rege September 13, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: bollywood news, Hindi, Hindi songs

Related

धर्म-युद्ध प्रारम्भ हो चुका

धर्म-युद्ध  प्रारम्भ  हो चुका ,अब तभी  युद्ध  रुकने वाला है...

September 13 2018

न्याय की गंगा

भारत  की  सबसे  बड़ी  समस्या , गुंडे  और  अपराधी  हैं...

September 13 2018

    “एलन-मस्क” का ये ए०आई०

    “एलन–मस्क” का ये ए०आई० कुदरत   का   कानून  अटल  है...

September 13 2018

करो-मरो की स्थिति आयी

बड़े  बहादुर  तीस मार खां ,  वो निकले  पुतले से ...

September 13 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

भाषा और साहित्य

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है

November 18, 2026
भाषा और साहित्य

“जेन-जी” है जीवन-धारा

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

भारत में अब न्याय नहीं है

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

November 11, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?