बेशर्मी का अमृतकाल है
क्या भारत में न्याय बचा है ? काफी अर्से से नहीं दिखा है ;
“जस्टिस-लोया” के साथ चल बसा, संविधान में रचा-बसा है ।
बेशर्मी का अमृतकाल है , शर्म को भी अब शर्म आ रही ;
भ्रष्टाचार में नेता-अफसर,जिसकी प्रतियोगिता बड़ी चल रही ।
कानून का शासन , शासन भूला , भ्रष्टाचार अपनाया है ;
गुंडा-राज चल रहा देश में , जंगल-राज यहाॅं आया है ।
ताकत व हिंसा सबसे ऊपर , सत्य-अहिंसा भूल गये ;
पर अमरीका-चीन के आगे, भीगी-बिल्ली ये सभी बन गये ।
नेता इतना घबराया रहता , नज़रें नहीं मिला पाता है ;
कौन से गंदे-पाप किये हैं ? जो थर-थर कांपा करता है ।
देश के हित सब लगे दांव पर , ये हारा हुआ जुंआरी है ;
पर बेशर्मी से अय्याशी करता , खर्चा सब सरकारी है ।
दुनिया के सबसे मूर्ख-प्राणी , धर्महीन – अज्ञानी हिंदू ;
अच्छे – नेता कभी न चुनते , चुन लेते अब्बासी – हिंदू ।
जिसके कोई हृदय नहीं है , उसी को हृदय-सम्राट बनाया ;
जहाॅं से कोई लौट न पाता , उसी जगह भारत पहुॅंचाया ।
सभी – तबाही व बर्बादी , भारत में भरपूर है ;
जनता का जिंदा रहना मुश्किल है , नेता घमंड में चूर है ।
बांग्लादेश , नेपाल , श्रीलंका , बिल्कुल वैसी हालत है ;
भारत में विप्लव करवा देगा , इस नेता को लानत है ।
जो भी है सब खुले-आम है , किसी को कोई शर्म नहीं है ;
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता, ऐसा बेशर्म क्या और कहीं है ?
राज्य के चारों-अंग नहीं है , अपनी-अपनी पटरी पर ;
“जेन-जी” अब क्रेन लगाओ , लाओ सबको पटरी पर ।
पटरी से उतर चुका है भारत , आगे मौत की खाई है ;
“जेन-जी” ही थाम सकेगा , इमर्जेंसी ऐसी आई है ।
कानून का शासन वेंटीलेटर पर, सांसें लगभग टूट चुकी हैं ;
सुप्रीम-कोर्ट की हालत खस्ता,देश की किस्मत फूट चुकी है ।
पता नहीं क्या हुआ है सबको ? आत्महत्या की ओर जा रहे ;
जागो हिंदू ! अब तो जागो , कितनी गहरी-नींद सो रहे ?
बचना है तो जागना होगा , वरना कभी न जाग पाओगे ;
मौत खड़ी है सर पर तेरे , मौत की नींद में सो जाओगे ।
“उत्तिष्ठ हिंदू – उत्तिष्ठ भारत” , सर्वश्रेष्ठ है “धर्म-सनातन” ;
अपना लक्ष्य सुनिश्चित कर लो,गौरवशाली-इतिहास-पुरातन ।
ग्रहण लगा है पापी-नेता का , इससे फौरन मुक्ति पाओ ;
विकल्प यही है लोकतंत्र का , कि अच्छी-सरकार बनाओ ।
“जय सनातन-धर्म”,ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”,
