माघ मेले में शंकराचार्य जी के बटुकों की शिखा उखाड़ने और उन्हें मारने वाली उप्र पुलिस का ब्राह्मण विरोधी अराजक रवैया रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार काशी विश्वनाथ मंदिर में भी उप्र पुलिस ने एक बटुक को मारा। योगी आदित्यनाथ ने शंकराचार्यजी के बटुक मामले में तो अभी तक चुप्पी साधे रखी है, परंतु काशी में हुई इस पुनरावृत्ति पर उन्हें बोलना पड़ गया और उन्होंने पुलिस वाले को फटकार लगाई!

एडवोकेट काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार 27 फरवरी 2026 को विश्वनाथ मंदिर के गेट पर ड्यूटी कर रहे एक सिपाही द्वारा एक बटुक को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है। पुलिस वाले ने न केवल उस बटुक को मारा, बल्कि उसका बाल खींचकर धक्का भी दिया, जिसका वीडियो सामने आने पर बवाल मच गया। आरोप है कि पुलिस ने उस बटुक को लाइन में लगने से रोका और उसे बैरिकेडिंग के पीछे कर दिया।
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। एडवोकेट काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए पुलिस को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था दोनों बेहतर हों, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
