By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: योगी, प्रारब्ध एवं कालचक्र
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाषा और साहित्य » योगी, प्रारब्ध एवं कालचक्र
भाषा और साहित्य

योगी, प्रारब्ध एवं कालचक्र

ISD News Network
By ISD News Network 14 Min Read
Share
14 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित-

भारत की सनातन परम्परा अक्षुण्ण भाव से जीवित रहने का मुख्य कारण है कि भारत विष्णुपुराण के कथनानुसार कर्म भूमि है, भोग भूमि नहीं-अर्थात् जन कल्याण के लिए कर्म करना।

यह कर्म भारत के उन सन्यासियों ने, चाहे वे किसी भी मत के क्यों ना हों, सदैव किया है और सदैव करते रहेंगे।

प्रश्न यह उठता है कि क्या आज भी भारत के विभिन्न भागों में महान साधु संग दृष्टिगोचर होते हैं क्या? उत्तर है कि हाँ।

More Read

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है
“जेन-जी” है जीवन-धारा
भारत में अब न्याय नहीं है
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

यह पुस्तक कुछ ऐसे ही संतों की कहानी है जो एक भ्रमणशील व्यक्ति ने, उनका सत्संग करके, उसका लाभ उठाकर, आपके सामने प्रस्तुत किया है।

  • के०एन०राव

🌿🌼 मेरे गुरू जी के पर्यवेक्षण 🌼🌿

यहाँ विषय है ज्योतिष पर मेरे गुरू जी के पर्यवेक्षण, अतः उसका प्रतिपादन मैं ज्योतिषीय तरीके से, उनकी अपनी कुंडली का उल्लेख करते हुए और कुछ ऐसे प्रसंगों का विवरण देते हुए करूँगा जो हममें से अधिकांश के लिए वास्तविक चमत्कार थे।

  1. व्यक्ति के जीवन में कुछ भी उसकी जन्मकुंडली के दायरे से बाहर नहीं घटित होता।
  2. उत्कृष्ट भविष्यवाणियाँ करने के लिए कालचक्र दशा सर्वश्रेष्ठ दशा है।
  3. एक ज्योतिषी के लिए सात्त्विक भोजन एवं गहन रूप से जप करना अनिवार्य है।
  4. ईमानदारी से किए हुए ज्योतिष से जीवन एवं जगत के प्रति अनासक्ति का भाव निश्चित रूप से आना चाहिए।

सर्वप्रथम मैं कलकत्ते के एक वकील की कुंडली का उल्लेख करूँगा।

श्री चंडीदास चटर्जी की यह जन्मकुंडली मुझे 1975 के बाद, शायद 1977 में मिली किंतु जो वृत्तांत मैं यहाँ बताने जा रहा हूँ उसका प्रारंभ वर्ष 1968 से होता है।

मैं कर्नाटक के गुलबर्गा जिले के बारे में अधिक नहीं जानता लेकिन कलकत्ते में और बाद में अन्य शहरों में मुझे ज्योतिष से समानता रखने वाली अन्य गूढ़ विद्याओं का अभ्यास करने वाले कुछ लोग मिले। यह जन्म के समय, तिथि एवं स्थान के आधार पर बनने वाली कुंडली वाला पारंपरिक ज्योतिष नहीं है। इस तरह का एक गूढ़ विज्ञान अनुष्ठ शास्त्र कहा जाता है जो पूर्ण रूप से व्यक्ति के अनुष्ठ अर्थात अंगूठे के अध्ययन पर आधारित है।

यद्यपि बाद में अनेक अनुष्ठ शास्त्रियों से मेरी भेंट हुई किंतु केवल एक जिन्होंने मुझे प्रभावित किया, वह थे आत्मेश्वर स्वामी जो एक स्थूल एवं भव्य व्यक्तित्व वाले थे और उनके एक चाचा जनार्दन स्वामी हमेशा उनके साथ होते थे। मैं उनसे 1968 में कलकत्ते में, अपने एक गुरू भाई श्री बटुक भाई के व्यावसायिक परिसर में, उस समय मिला था जब वह किसी के अँगूठे से भविष्यवाणी कर रहे थे और एक ऐसी भाषा में बोल रहे थे जिसे समझने में उन लोगों को कठिनाई हो रही थी। मैंने ध्यान दिया कि वह अपने जोरदार दक्षिण भारतीय लहजे में वाराणसी शैली की हिंदी से मिलता-जुलता कुछ बोल रहे थे। स्वाभाविक था कि बंगालियों और गुजरातियों को उनकी बातें समझने में कटिनाई आ रही थी। धीरेसे, मैंने उनके उच्चारण पर ध्यान दिया; पहले तो मुझे दिक्कत हुई किंतु फिर वह जो भी कह रहे थे, सब समझ में आने लगा। मैंने उसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों में अनुवाद करना प्रारंभ कर दिया जिससे कलकत्ते के उन व्यापारियों को इसे समझना आसान हो गया।

उसके बाद से आत्मेश्वर स्वामी मुझे बहुत पसंद करने लगे और उन्होंने मुझसे अनुरोध किया कि उनकी सभी महत्त्वपूर्ण मुलाकातों का समय मेरे ऑफिस के समय के बाद, मेरी उपस्थिति में, मेरे कमरे में और मेरी सुविधा से रखी जाए। मैं एक शर्त पर राज़ी हुआ कि वह मुझे उसका विवरण लिखने तथा बाद में अपनी भविष्यवाणियों की पुष्टि करने की अनुमति देंगे। वह प्रसन्नता पूर्वक सहमत हो गए और इस प्रकार, एक ज-मैत्री कथा प्रारंभ हुई।

उनका तरीका, जो मैंने बाद में उन्हें दिए गए अपने एक लंबे प्रशंसा पत्र में रेखांकित किया था और वह ‘इलस्ट्रेटेड वीकली’ के 1969 के किसी अंक में उसी तरह छपा था (निश्चय ही, मेरे नाम के बगैर), संक्षेप में इस प्रकार थाः

  1. अंगूठे के अध्ययन के बाद वह व्यक्तियों को अंक देते हुए तीन श्रेणियों में बाँटते थे। पाँच हजार से कम अंक होने से महत्वहीन; पाँच से निन्यानबे हजार के बीच, जीवन में अपनी छाप छोड़ने वाले; जितने अधिक अंक उतनी अधिक सफलता; और निन्यानबे हजार से ऊपर अंक वाले लोग बिरलों में भी बिरले, युगांतरकारी व्यक्तित्व होते हैं।

मध्य प्रदेश के भिंड मुरैना के डाकू मान सिंह के काफी ज्यादा अंक थे। मान सिंह बहुत उदार डाकू था और अधिकांश ग्रामीण उस पर अत्यधिक प्रेम व श्रद्धा रखते थे।

  1. यह रावण संहिता पर आधारित था जो कि कर्नाटक में, विशेष रूप से गुलबर्गा जिले के कुछ परिवारों में सुरक्षित है।
  2. यह एक गुरूमुखी (गुरू से शिष्य को हस्तांतरित होने वाली) विद्या थी और कभी भी नजदीकी पारिवारिक सदस्यों के दायरे से बाहर किसी को नहीं सिखाई जाती थी, और वह भी केवल पुरूष सदस्यों को ही।”
    स्त्रियाँ उन रहस्यों को उन परिवारों में ले जाती जहाँ उनका विवाह होता।

एक समय में, इलस्ट्रेटेड वीकली भारत का सर्वाधिक प्रतिष्ठित साप्ताहिक होता था। इसका दुर्भाग्य था कि इसे सनसनी का धंधा करने वाले खुशवंत सिंह जैसे संपादक मिले और बाद में इसके संपादक काफी अयोग्य निकले। यह बंद हो गया, जो कि अपरिहार्य था।

आत्मेश्वर स्वामी ने कुछ बहुत ही अच्छी दी थीं, थोड़े समय में घटित होने वाली, जिनकी हम कुछ भविष्यवाणियाँ ही सप्ताहों में पुष्टि कर सकते थे। मैं उनकी दो सुंदर भविष्यवाणियों का उल्लेख करना चाहूँगाः पहली थी जस्टिस पी.बी. मुखर्जी के लिए जो तथाकथित रूप से पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1962 में लिखी गई किसी विपरीत टिप्पणी के कारण कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के लिए दरकिनार कर दिए गए थे। किंतु जोर देकर कहा कि कुछ भी हो जाए 1970 से पूर्व जस्टिस मुखर्जी मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे। राजकोट में, 1970 की जनवरी में मुझे पत्र मिला कि जस्टिस पी.बी. मुखर्जी पदोन्नत हो गए हैं। उस समय मेरी नियुक्ति राजकोट में थी।

इससे भी अधिक प्रभावशाली भविष्यवाणी उन्होंने एक व्यक्ति को दी थी जो 1969 के वर्ष में कांग्रेस के विभाजन के बाद कांग्रेस के दोयम दर्जे के नेता थे। भारतीय प्रधानमंत्री, इंदिरा गाँधी ने उस समय पहली बार, भारत की जनतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करने के अपने भावी इरादों के संकेत दिये। उन्हें आत्मेश्वर स्वामी ने कहा था कि आठ वर्ष बाद वह दिल्ली के केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री होंगे। यह बात 1977 में घटित हो गई और एक बहुत अच्छी भविष्यवाणी के रूप में मुझे याद रही। लेकिन कलकत्ता के एक व्यवसायी को उन्होंने व्यावसायिक से लेकर यौन-संबंधी मुद्दों तक भविष्यवाणियों दी और इतनी निश्चिंतता और आत्मविश्वास के साथ कि मुझे आश्चर्य भी हुआ और मेरा मनोरंजन भी। मैं उनको यहाँ गिनाना नहीं चाहता किंतु वे बिल्कुल सही साबित हुई जिस कारण से लोगों के हृदय में उनके लिए अद्भुत सम्मान का भाव था।

मेरे गुरू जी, जो ज्योतिषयों का आदर करते थे और आश्रम को मिले हुए दान में से उन्हें देते थे, आत्मेश्वर स्वामी का इस पुरातन ज्ञान को सुरक्षित उदारता पूर्वक भी उखाने के लिए बहुत सम्मान इस पुरातन हिमेश्वर स्वामी ने अनेक आश्रमवासियों एवं आगंतुकों को आश्चर्यजनक भविष्यवाणियाँ दी थीं, जिस समय मैं उपस्थित था और मैंने धन उन्हें रेकार्ड भी किया था। जब भी मैं आत्मेश्वर स्वामी की उन्मुक्त भाव से प्रशंसा करता, लोग मुझसे यह प्रश्न पूछते कि मैं ऐसा क्यों करता हूँ जबकि मुझे दी गई उनकी एक भी भविष्यवाणी कभी सही नहीं निकली ! मेरा उत्तर था कि प्रत्येक ज्योतिषी का असफलताओं का अपना प्रतिशत होता है और मेरा केस इन्हीं थोड़ी सी, शायद पाँच प्रतिशत, असफलताओं में आता था। फिर क्या मुझे उनकी नब्बे प्रतिशत से अधिक सफलता की दर देखते हुए उनकी प्रशंसा नहीं करनी चाहिए ?

1969 के अंत तक उन्होंने और मैंने दोनों ने कलकत्ता छोड़ दिया। किंतु उस काल के दौरान केवल चंडीबाबू ही जिनकी कुंडली मैंने पहले दी हुई है, एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने कभी परामर्श नहीं लिया। एक दिन उन्होंने मुझसे कहा, “मुझे अपने भविष्य के बारे में सब मालूम है। 1952 की बात है, एक दिन एक उद्यान में टहलते समय गुरू जी ने मुझसे मेरे, मेरे भविष्य, मेरी पत्नी के भविष्य और यहाँ तक कि मेरे बच्चों के बारे में भी मुझे बताया।”

आश्चर्यजनक रूप से, 1978 में, कलकत्ता में मेरी दूसरी नियुक्ति के समाप्ति काल में, आत्मेश्वर स्वामी पुनः कलकत्ता आए; किंतु इस बार बहुत कम समय के लिए, क्योंकि इस बीच 1969 में इलस्टेटेड वीकली में उन पर वह लेख प्रकाशित होने के बाद, उनके परामर्शकर्ताओं की संख्या बंबई और गुजरात में काफी ज्यादा हो गई थी। इस बार तो वह अंगूठा भी नहीं देख रहे थे। वह बिना प्रयास के ही धड़ल्ले से भविष्यवाणियाँ दे रहे थे। मैंने उनसे जब इस बदलाव के बारे मे पूछा तो उन्होंने अपना यह रहस्य मुझे बताया कि जिस दत्तात्रेय यंत्र की वह पूजा कर रहे थे, वह अब उन्हें पूरे फल देने लगा है; उनकी शक्तियाँ अब पूर्णतः असाधारण हो गई हैं। उन्होंने मेरे एक हिंदू सहकर्मी से, उसका अँगूठा देखे बगैर ही जैसा कि वह पहले कलकत्ता आने पर करते थे, कहा कि एक मुस्लिम लड़की के साथ हुए प्रेम-प्रसंग से उसे घोर कष्ट हुआ है। यह तब की बात है जब उन्होंने मुझे एकमात्र सही भविष्यवाणी दी-‘मेरा तबादला दिल्ली हो जाएगा, जहाँ से मेरी वृंदावन यात्रायें काफी बढ़ जायेंगी। वृंदावन में एक वट वृक्ष के नीचे मुझे एक असाधारण संत के दर्शन होंगे-वह पुरातन अवधूत और श्रीम‌द्भागवत के जड़ भरत से साम्य रखने वाले होंगे।’ न केवल यह बात सच निकली बल्कि मुझे नागरीदास बाबा के दर्शनों का असाधारण सौभाग्य भी मिला-जुलाई 1978 से जुलाई 1988 तक, माह में दो बार, बाबा के समाधि लेने तक।

वह प्रश्न जो मेरे दिमाग में कुलबुला रहा था-यह था कि चंडीबाबू मुझे वह क्यों नहीं बता रहे थे जो गुरू जी ने उन्हें बताया था। जिन संतों को मैं जानता हूँ उनमें से, मेरे गुरू जी जब और जैसे चाहते-किसी भी व्यक्ति का भविष्य बता सकते थे, पूर्ण परिशुद्धता के साथ। पुनरावलोकन करने पर, अब मैं कह सकता हूँ कि वह इस विषय में बेजोड़ थे। मैं ऐसे किसी व्यक्ति से नहीं मिला जो एक क्षण मात्र में सब कुछ देख सके, जैसा कि मेरे गुरू जी देख सकते थे। मुझे यह देखने का सौभाग्य मिला है। यद्यपि ऐसा वह करते बहुत कम थे। वह किसी भी और की तुलना में मेरे साथ अधिक अंतरंग थे।

यह भविष्यवाणियाँ क्या थीं-मैंने चंडी बाबू या गुरु जी से कभी नहीं पूछा। 1978 में किसी समय, मेरे दिल्ली तबादले के कुछ माह पूर्व, एक दिन चंडी बाबू ने मुझे अपनी और अपनी पत्नी की कुंडली मुझे दी और पूछा कि इस पर मेरी भविष्यवाणी क्या होगी। मेरा प्रश्न था कि जब वे अपने भविष्य के विषय में सब कुछ जानते हैं तो फिर मुझसे भविष्यवाणी क्यों चाहते हैं। पहली बार, वह पिघले और बोले कि वह बहुत चिंतित एवं विचलित हैं। चंडीबाबू जैसे समृद्ध वकील ने, जो बहुतों को हठी एवं अहंकारी व्यक्ति लगते थे, अपनी भावनाओं पर गरिमा के साथ नियंत्रण रखा।

“आपकी पत्नी के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।” मैंने उनसे कहा। उनके नपे-तुले शब्द थे “मुझे यह मालूम गुरु और फिर उन्होंने अपनी पत्नी की कुंडली मुझे दे दी।

श्री के० एन० राव जी की योगी प्रारब्ध एवं कालचक्र पुस्तक का एक अंश

क्रमशः..

ISD News Network June 14, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: आत्मेश्वर स्वामी, के०एन०राव, श्री चंडीदास चटर्जी

Related

कश्मीर फाइल का तेज धमाका

आवश्यकता है  आज राष्ट्र को ,  कट्टर- हिंदूवादी  दल की...

June 14 2024

केतु

श्वेता पुरोहित – केतु की दो भुजाएँ हैं। वे अपने...

June 14 2024

अब तो यही है अंतिम आशा

अब तो यही है अंतिम आशा चुनाव-आयोग  कैसा भारत का...

June 14 2024

हिंदू एक नई राह बनायें

ईश्वर  अल्लाह  एक  नहीं  हैं ,  दोनों  एकदम  भिन्न   हैं...

June 14 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

भाषा और साहित्य

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है

November 18, 2026
भाषा और साहित्य

“जेन-जी” है जीवन-धारा

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

भारत में अब न्याय नहीं है

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

November 11, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?