By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: संसद तक पहुंचे युवा प्रदर्शनकारी:पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, लाठीचार्ज भी किया; दिपके ने अचानक अनशन तोड़ा
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » राजनीतिक खबर » संसद तक पहुंचे युवा प्रदर्शनकारी:पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, लाठीचार्ज भी किया; दिपके ने अचानक अनशन तोड़ा
Events and Activitiesमुद्दा

संसद तक पहुंचे युवा प्रदर्शनकारी:पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, लाठीचार्ज भी किया; दिपके ने अचानक अनशन तोड़ा

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 25 Min Read
Share
25 Min Read
SHARE

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक सोमवार को संसद भवन के करीब पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने की कोशिश की। इसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट को बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। इस दौरान संसद चल रही थी। पीएम समेत सभी सांसद अंदर मौजूद थे। इससे पहले प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुसे थे। सुबह 10 बजे कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंचे थे।

दीपके ने भूख हड़ताल खत्म की

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत चल रही है। तब तक उन्होंने आंदोलनकारियों से आंदोलन को स्थगित रखने को कहा है। CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले। सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’

More Read

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
नाटक खत्म हो चुका है
38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

पुलिस ने 7 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने संसद के पास भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नजदीक से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 7 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

संसद भवन के पास से प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें

आंसू गैस के गोले दागने से प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

आंसू गैस के गोले दागने से प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए संसद भवन के बाहर आंसू गैस के गोले दागे

सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए संसद भवन के बाहर आंसू गैस के गोले दागे

संसद भवन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। सुरक्षा बलों ने फायरिंग पोजीशन ली।

संसद भवन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। सुरक्षा बलों ने फायरिंग पोजीशन ली।

सुबह 8 बजे प्रदर्शनकारी संसद मार्च के पहले जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए।

सुबह 8 बजे प्रदर्शनकारी संसद मार्च के पहले जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए।

सुबह 8ः15 बजे CJP के कुछ समर्थक प्रदर्शन के बीच पेड़ पर चढ़ गए।

सुबह 8ः15 बजे CJP के कुछ समर्थक प्रदर्शन के बीच पेड़ पर चढ़ गए।

सुबह 9ः15 बजे कई लोग प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दौड़ते हुए नारे लगाते हुए जंतर-मंतर की तरफ बढ़े।

सुबह 9ः15 बजे कई लोग प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दौड़ते हुए नारे लगाते हुए जंतर-मंतर की तरफ बढ़े।

सुबह 10 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज की।

CJP का जंतर-मंतर से संसद तक का मार्च रूट

सुबह 10 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज की।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले गृह मंत्री अमित शाह

CJP के प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा CJP प्रदर्शनकारियों और सोनम वांगचुक की प्रमुख मांग है।

सरकार के साथ बातचीत तक दीपके ने विरोध मार्च रोका

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल के सरकार के साथ बातचीत के लिए जाने के बाद अपने मार्च को अस्थायी रूप से रोक दिया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि बातचीत जारी रहने तक मार्च स्थगित रहेगा।

संसद भवन के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

बिहार विधानसभा के बाहर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर बिहार विधानसभा परिसर में विपक्षी नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। विपक्षी नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

#WATCH | Patna | Bihar Opposition leaders protest against Union Education Minister Dharmendra Pradhan and demand his resignation over the issue of NEET paper leak, at the Bihar State Assembly

The Monsoon session of the Bihar Assembly has started today. pic.twitter.com/PfAZ8T65KA

— ANI (@ANI) July 20, 2026

अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल खत्म की

#WATCH | Delhi: Moment when the founding president of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, ended his hunger strike at Jantar Mantar pic.twitter.com/na3njYX0ZX

— ANI (@ANI) July 20, 2026

सोनम वांगचुक ने कहा- मुझे मार्च में शामिल होने दिया जाए

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से लेटर लिखकर संसद भवन तक होने वाले CJP के मार्च में शामिल होने की मांग की।

CJP के प्रदर्शन के बाद दिल्ली का जनपथ मार्केट बंद

नोएडा-दिल्ली रूट पर पुलिस की सुरक्षा जांच के कारण ट्रैफिक जाम

VIDEO | CJP Parliament March: Police security checks trigger long traffic jam on the Noida-Delhi route.

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/avqkO9ekXF

— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026

11:53 AM20 जुलाई 2026

सपा सांसद डिंपल यादव जंतर-मंतर की तरफ बढ़ीं

समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद डिंपल यादव अपनी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के लिए जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रही है।

Delhi: Samajwadi Party MP Dimple Yadav, along with party leaders, marches towards Jantar Mantar. pic.twitter.com/NLtVACBM5C

— IANS (@ians_india) July 20, 2026

11:49 AM20 जुलाई 2026

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की तस्वीरें

11:40 AM20 जुलाई 2026

सोनम वांगचुक और CJP की 5 मांगें

11:19 AM20 जुलाई 2026

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के अंदर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगे CJP ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के अंदर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगे।

Protest inside Mandi House Metro station.

Heavy crowds at Mandi House Metro station,

इंकलाब जिंदाबाद 🇮🇳

pic.twitter.com/8V60N1eWS9

— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 20, 2026

11:05 AM20 जुलाई 2026

मनीष सिसोदिया, आतिशी और संजय सिंह प्रदर्शन में शामिल हुए आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आतिशी जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।

10:56 AM20 जुलाई 2026

CJP बोली- हम सरकार से बातचीत कर रहे हैं कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले जाया जा रहा है।

#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, is being taken to the Deputy Commissioner's office.

He says, "We are in talks (with the government)". pic.twitter.com/ZYuVXxg4ZI

— ANI (@ANI) July 20, 2026

10:51 AM20 जुलाई 2026

दिल्ली पुलिस बोली- हमने कोई हिंसा नहीं की

दिल्ली पुलिस ने X मीडिया के कुछ हिस्सों में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबरें चलाई जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और स्थिति को पूरी तरह से पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है।

पुलिस ने सभी से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक खबरों पर यकीन न करें। साथ ही जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।

Some segments from media have mentioned sporadic use of violence/detentions at Jantar Mantar by Delhi Police.
It is informed that no such incident has taken place and protest is being handled professionally. All are requested not to fall pray to any rumour/ misgivings, and, to…

— Delhi Police (@DelhiPolice) July 20, 2026

CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वांगचुक भी 28 जून से उनके आंदोलन में शामिल हुए थे। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी।

10:35 AM20 जुलाई 2026

सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है। सुबह 10 बजे जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक, उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य संकेत (वाइटल पैरामीटर्स) सामान्य हैं, लेकिन कुछ रक्त संबंधी जांच के परिणामों पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि संभावित जटिलताओं का समय रहते पता लगाने और उनका इलाज करने के लिए वांगचुक को लगातार चिकित्सकीय देखरेख और निगरानी में रखा गया है। उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहु-विषयक (मल्टीडिसिप्लिनरी) टीम की निगरानी में जारी है।

10:15 AM20 जुलाई 2026

AISA के 3 स्टूडेंट लीडर्स की भूख हड़ताल खत्म

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन स्टूडेंट लीडर्स की भूख हड़ताल खत्म हो गई। अभिनेता शबाना आजमी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज ने उन्हें पानी पिलाकर अनशन खत्म कराया। तीनों पिछले 23 दिनों से सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल कर रहे थे।

10:10 AM20 जुलाई 2026

प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की तरफ दौड़ते हुए जा रहे हैं

भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए, अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए जनता जाग चुकी है, देश का युवा जाग उठा है, भाजपा का अंत नजदीक आ गया है pic.twitter.com/bF7aV32BbV

— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) July 20, 2026

10:06 AM 20 जुलाई 2026

वांगचुक की पत्नी फिर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंगमो आज फिर दिल्ली हाईकोर्ट गई हैं। कल कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल में जारी वांगचुक के इलाज में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

अपनी अपील में आंगमो ने तर्क दिया कि सिंगल जज का रविवार का आदेश बिना किसी गिरफ्तारी के वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में अवैध रूप से हिरासत में रखता है और प्रभावी रूप से यह निर्देश देता है कि एक्टिविस्ट या उनकी पत्नी दोनों के पास ही उनके इलाज को तय करने का निर्णायक अधिकार नहीं है।

अपील में कहा गया कि यह आदेश “सूचित सहमति” (इन्फॉर्मड कंसेंट) या किसी व्यक्ति के चिकित्सा उपचार को स्वीकार या अस्वीकार करने के अधिकार का समाधान नहीं करता है।

आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर जंतर-मंतर पहुंचे आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रमुख चंद्रशेखर आजाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च से पहले जंतर-मंतर पहुंचे।

CJP बोली- सरकार बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रही है

#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, "The administration is trying to open talks with the government. They have come very late, but we have opened our hearts and said that we are willing to talk to them. There has been no clarity from their… pic.twitter.com/XU1Bi7pQa1

— ANI (@ANI) July 20, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार हमसे बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रही है। प्रशासन काफी देर से आया है, लेकिन हमने कहा है कि हम उनसे बात करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिलहाल उनकी तरफ से कोई साफ जवाब नहीं आया है और अब फैसला उनके हाथ में है।

जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग, CJP के मार्च में देरी

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर भारी बैरिकेडिंग कर दी है। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। CJP का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था। लेकिन बैरिकेडिंग की वजह से प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

जंतर-मंतर पर रात से सुबह तक का घटनाक्रम, तस्वीरों में पूरी टाइमलाइन

रात 8:30 बजे: जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी जुटे

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में हजारों लोग पहुंचे। अभिजीत दीपके ने X पर भीड़ का वीडियो शेयर किया।

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में हजारों लोग पहुंचे। अभिजीत दीपके ने X पर भीड़ का वीडियो शेयर किया।

रात 11 बजे: CJP के प्रदर्शन में अब तक की सबसे बड़ी भीड़

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में पहली बार सबसे ज्यादा भीड़ जुटी। 20 जून से जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है।

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में पहली बार सबसे ज्यादा भीड़ जुटी। 20 जून से जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है।

रात 12 बजे: भीड़ बढ़ती गई, सुरक्षा घेरा सख्त होता गया

जंतर-मंतर पर भारी संख्या में RAF के जवानों को तैनात किया गया। प्रदर्शन में जाने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही थी।

जंतर-मंतर पर भारी संख्या में RAF के जवानों को तैनात किया गया। प्रदर्शन में जाने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही थी।

रात 2:30 बजे: एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग की गई

जंतर-मंतर के चारों ओर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया। सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर बैरिकेड लगाए गए।

जंतर-मंतर के चारों ओर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया। सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर बैरिकेड लगाए गए।

रात 3 बजे: बैरिकेडिंग के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की

जंतर-मंतर के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग करने पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी की।

जंतर-मंतर के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग करने पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों के विरोध के बावजूद पुलिस ने 3 लेयर में करीब 7-7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाए।

प्रदर्शनकारियों के विरोध के बावजूद पुलिस ने 3 लेयर में करीब 7-7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाए।

सुबह 5:15 बजे: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स हटाए

जंतर-मंतर के बाहर पुलिस ने 3 लेयर की बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को रास्ते से हटा दिया।

जंतर-मंतर के बाहर पुलिस ने 3 लेयर की बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को रास्ते से हटा दिया।

जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग तोड़ने की शुरुआत सबसे पहले इसी युवक ने की। नाम पूछने पर कहा- मैं हिंदुस्तानी हूं।

जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग तोड़ने की शुरुआत सबसे पहले इसी युवक ने की। नाम पूछने पर कहा- मैं हिंदुस्तानी हूं।

दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद किए गए

CJP के संसद मार्च के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा भवन मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस विरोध प्रदर्शन और संसद तक मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई है और न ही दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया, शांति रखने की अपील

VIDEO | DCP of New Delhi, Sachin Sharma speaks to CJP members ahead of the Cockroach Janta Party's proposed march to Parliament to press for education reforms.

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/IKibuaCyXC

— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि पुलिस की तरफ से जरूरी निर्देशों का पालन किया जाए।

CJP मार्च को लेकर संसद के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गई; VIDEO

#WATCH | Delhi: Security tightened outside Parliament in view of a proposed march to Parliament by Cockroach Janta Party (CJP) today, on 20th July, on the first day of Monsoon Session. pic.twitter.com/pKg7g4RBX0

— ANI (@ANI) July 20, 2026

दीपके बोले- किसी भी कीमत पर आंदोलन को बदनाम नहीं होने देंगे

Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke says, "From our side, no one will indulge in any wrongdoing. It is our responsibility to ensure that this protest and this march remain peaceful. We have been sitting here for a month. Sonam Wangchuk has put his life on… pic.twitter.com/kTx9OwXTbU

— IANS (@ians_india) July 20, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, हमारी ओर से कोई भी गलत काम नहीं करेगा। यह हमारी जिम्मेदारी है कि यह प्रदर्शन और संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे। हम पिछले एक महीने से यहां बैठे हैं। सोनम वांगचुक ने इस आंदोलन के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी है। हम किसी भी कीमत पर इस आंदोलन को बदनाम नहीं होने देंगे।

क्या बिना अनुमति संसद मार्च निकाला जा सकता है?

संविधान का आर्टिकल 19 नागरिकों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार देता है। रैली, जुलूस या मार्च निकालने के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी होती है। प्रशासन कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और ट्रैफिक को देखते हुए अनुमति देता है और उसके लिए नियम तय करता है। इन नियमों का पालन करना जरूरी होता है। अगर किसी मार्च की अनुमति नहीं मिली है और फिर भी उसे निकालने की कोशिश की जाती है, तो पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसे रोक सकती है। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। किन धाराओं में कार्रवाई हो सकती है? धारा 223 (BNS): पुलिस या किसी सरकारी अधिकारी के कानूनी आदेश का पालन नहीं करने पर। धारा 189 (BNS): अगर पांच या उससे ज्यादा लोग ऐसे मकसद से इकट्ठा होते हैं, जिसे कानून गलत मानता है। धारा 190 (BNS): अगर ऐसे समूह का कोई सदस्य अपराध करता है, तो दूसरे सदस्यों को भी उसके लिए जिम्मेदार माना जा सकता है। धारा 191 (BNS): अगर प्रदर्शन के दौरान हिंसा या बल प्रयोग होता है, तो दंगे की धारा लग सकती है। धारा 221 (BNS): सरकारी कर्मचारी को उसका काम करने से रोकने या उसके काम में रुकावट डालने पर। PDPP एक्ट: प्रदर्शन के दौरान सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ या आगजनी होने पर इस कानून के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।

दिल्ली में सुरक्षा के इंतजाम; 24×7 निगरानी, थ्री लेयर सिक्योरिटी

  • धारा 163 (BNSS) लागू: नई दिल्ली जिले में 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस और प्रदर्शन पर प्रतिबंध (जंतर-मंतर पर पूर्व अनुमति के साथ छूट)।
  • 3-स्तरीय सुरक्षा घेरा: जंतर-मंतर पर सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की 2 लेयर और अर्धसैनिक बलों की 1 लेयर तैनात।
  • अतिरिक्त पुलिस बल तैनात: संसद, जंतर-मंतर, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस, शंकर चौक और अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती।
  • मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग: नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कई प्रवेश मार्गों पर बहुस्तरीय बैरिकेड लगाए गए।
  • 100% वाहन जांच: नई दिल्ली जिले में प्रवेश करने वाले हर वाहन की गहन जांच की जा रही है।
  • अतिरिक्त पिकेट्स: रणनीतिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस पिकेट लगाए गए हैं।
  • रिजर्व फोर्स अलर्ट पर: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस बल स्टैंडबाय पर रखा गया है।
  • सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई गई: संवेदनशील इलाकों में चौबीसों घंटे इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की जा रही है।
  • 24×7 गश्त: पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार दिन-रात पेट्रोलिंग कर रही हैं।
  • रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात: किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति से तुरंत निपटने के लिए विशेष टीमें तैयार।
  • बिना अनुमति मार्च पर रोक: दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘चलो संसद’ मार्च की अनुमति नहीं दी गई है और किसी भी अनधिकृत मार्च को संसद क्षेत्र की ओर बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग के बाहर आए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया; 2 तस्वीरें

जंतर-मंतर पर सुबह कैसे हैं हालात; देखें रिपोर्ट

CJP प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठे, नारेबाजी की; VIDEO

#WATCH | Delhi: Visuals from Jantar Mantar ahead of reports of a proposed march to Parliament by CJP today, on 20th July. pic.twitter.com/WyyMVPgWL8

— ANI (@ANI) July 20, 2026

संसद मार्च से पहले वांगचुक का सोशल मीडिया पोस्ट, अनशन तोड़ने के लिए 3 शर्तें रखीं

सोनम वांगचुक ने संसद मार्च से पहले सोमवार सुबह करीब 6 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और अनशन तोड़ने के लिए 3 शर्तें रखीं। वांगचुक ने कहा कि वे 20 जुलाई को अपना अनशन तभी खत्म करेंगे, जब इनमें से कोई एक शर्त पूरी होगी।

वांगचुक ने कहा कि उनकी पहली शर्त है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और पेपर लीक जैसे मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करे। दूसरी, वे और CJP का प्रतिनिधिमंडल संसद तक पहुंचे और वहां सांसद और विभिन्न दलों के नेता भरोसा दें कि इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।

तीसरी, अगर स्वास्थ्य या किसी अन्य वजह से वांगचुक संसद नहीं जा सके, तो अलग-अलग दलों के सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें। वांगचुक ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल में अवैध रूप से रोका गया है, जहां उनकी आवाजाही, अभिव्यक्ति और संवाद की स्वतंत्रता पर पाबंदी है।

जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी जैसे हालात, पुलिस ने दोबारा बैरिकेडिंग शुरू की

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, बैरिकेड्स घसीटकर ले गए

अलग-अलग शहरों से जंतर-मंतर पहुंचे लोग, धक्का-मुक्की जैसी स्थिति

जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों ने 3 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन उग्र संसद मार्च से पहले सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की तीन लेयर बैरिकेडिंग तोड़ दी। बाद जंतर-मंतर पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

सुबह 5 बजे: जंतर-मंतर के अंदर ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगा रहे प्रदर्शनकारी

जंतर-मंतर के मेन गेट पर बैरिकेडिंग की गई

सुबह 4:30 बजे: नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर में घुसे

बड़ी संख्या में समर्थक प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे हैं और भीड़ लगातार बढ़ रही है। मौके पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं।

सुबह 4:15 बजे: जंतर-मंतर पर बढ़ रही समर्थकों की भीड़, वैभव और उदय की ग्राउंड रिपोर्ट

CJP ने संसद मार्च के लिए कोई तय रूट प्लान जारी नहीं किया है। सुबह 9 बजे प्रस्तावित मार्च से पहले जंतर-मंतर के बाहर पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर दी है। प्रदर्शन स्थल के प्रवेश द्वार पर तीन लेयर की बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा बलों की तैनाती लगातार बढ़ाई जा रही है। उधर, समर्थकों की भीड़ भी लगातार बढ़ रही है। जंतर-मंतर का माहौल कैसा है और पुलिस की तैयारियां कितनी कड़ी हैं, इसकी ग्राउंड रिपोर्ट वैभव और उदय बता रहे हैं।

बैरिकेडिंग का विरोध, पुलिस के सामने सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी

जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी हो गई। पुलिस अतिरिक्त बैरिकेड लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी इसका विरोध करते हुए सड़क पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग का काम रोक दिया है, जिसके चलते मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रही है।

जंतर-मंतर से बैरिकेडिंग शिफ्ट कर रही पुलिस, रात 2:30 बजे के हालात बता रहे भास्कर रिपोर्टर

संसद मार्च से पहले दिल्ली हाई अलर्ट, 5 हजार से ज्यादा जवान तैनात

5 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात: नई दिल्ली जिले को 15 जोन में बांटा गया है। स्पेशल CP, जॉइंट CP और DCP रैंक के अधिकारी खुद मोर्चा संभालेंगे। विजय चौक, संसद मार्ग, पीएम आवास, गृह मंत्री आवास और राष्ट्रपति भवन समेत संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भीड़, तोड़फोड़ या हिंसा की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और मेट्रो पर नजर: नई दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर कड़ी बैरिकेडिंग और सघन चेकिंग की जा रही है। वज्र वाहन, वाटर कैनन और दंगा नियंत्रण वाहन तैनात हैं। जरूरत पड़ने पर कुछ मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं। अस्पतालों और बीजेपी मुख्यालय की सुरक्षा भी हाई अलर्ट पर रखी गई है।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़े बैरिकेड्स लाए जा रहे

रात 1:30 बजे भी जंतर-मंतर पर डटे हजारों लोग; ग्राउंड से हाल बता रहे भास्कर रिपोर्टर

जंतर-मंतर पहुंचे एक्टर प्रकाश राज, पूछा- मोदी प्रधान को बचा रहे हैं या प्रधान मोदी को?

Aali Re Aali Aata Pradhan Chi Bari Aali

Prakash Raj says, “Aata Majhi satakli!”

Asks – Is Modi saving Pradhan or is Pradhan saving Modi? pic.twitter.com/oetlnOcU26

— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 19, 2026

सिसोदिया बोले- संसद मार्च के लिए मैं भी जंतर मंतर पहुंचूंगा

कल 20 जुलाई को शिक्षा क्रांति के समर्थन में प्रोटेस्ट मार्च के लिए मैं भी जंतर मंतर पहुँचूँगा…ये मार्च किसी एक व्यक्ति या संगठन के समर्थन में नहीं है।

यह देश के बच्चों के भविष्य के समर्थन में मार्च है। यह भारत को शिक्षा माफिया से आज़ाद कराने का मार्च है।

अगर आप अपने बच्चों और… pic.twitter.com/Ja7xqPOjjm

— Manish Sisodia (@msisodia) July 19, 2026

आप नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- शिक्षा क्रांति के समर्थन में प्रोटेस्ट मार्च के लिए मैं भी जंतर मंतर पहुंचूंगा। ये मार्च किसी एक व्यक्ति या संगठन के समर्थन में नहीं है। यह देश के बच्चों के भविष्य के समर्थन में मार्च है।

पत्नी गीतांजलि बोलीं- दो शर्तें पूरी हुईं तो कल अनशन खत्म करेंगे वांगचुक

#WATCH | Delhi: "Sonam will end his hunger strike tomorrow if political leaders meet him at Safdarjung hospital and assure him that they will raise the issue of education accountability in this Parliament session and the main issue of this session will be education accountability… pic.twitter.com/MKQS6RO2d6

— ANI (@ANI) July 19, 2026

रविवार को हुए प्रदर्शन की तस्वीरें, कई सेलिब्रेटी जंतर-मंतर पहुंचे

अभिजीत दीपके का रविवार को अनशन का दूसरा दिन था।

अभिजीत दीपके का रविवार को अनशन का दूसरा दिन था।

एक्टर प्रकाश राज भी रविवार को वांगचुक का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचे।

एक्टर प्रकाश राज भी रविवार को वांगचुक का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचे।

मुंबई के शिवाजी पार्क में भी सोनम वांगचुक के समर्थन में शिवसेना यूबीटी ने प्रदर्शन किया।

मुंबई के शिवाजी पार्क में भी सोनम वांगचुक के समर्थन में शिवसेना यूबीटी ने प्रदर्शन किया।

वांगचुक ने मार्च को बताया था आजादी का दूसरा आंदोलन

वांगचुक इस समय सफदरजंग हॉस्पिटल में एडमिट हैं। रविवार को उन्होंने अस्पताल से संदेश भेजकर सोमवार को होने वाले मार्च को “भारत का दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन” बताया और लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की।

सोनम वांगचुक ने X पर पोस्ट किए मैसेज में लिखा- “20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन। भयमुक्त भारत, अन्यायमुक्त भारत। पेपर लीक जैसे अन्याय से आजादी और मेरी अवैध हिरासत जैसे डर से आजादी। संसद मार्च को सफल बनाएं। यह संदेश मेरी अवैध हिरासत से गीतांजलि के जरिए भेजा गया है।”

18 जुलाई को सुबह दिल्ली पुलिस वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर ले गई थी। अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने हॉस्पिटल बदलने की याचिका खारिज की

रविवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस मिनी पुष्करणा ने कहा कि वांगचुक को अस्पताल ले जाने की कार्रवाई मनमानी नहीं। वे 17-18 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। सेहत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता।

कोर्ट ने हॉस्पिटल बदलने की मांग खारिज करते हुए कहा कि सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। डॉक्टरों ने सिर्फ वही उपचार और दवाएं/तरल पदार्थ दिए हैं, जिनके लिए वांगचुक ने सहमति दी है। मामले में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।

साभार मूल लिंक

Courtesy Desk July 20, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: aam aadmi party, Bjp, bjp vs cjp, CJP, Congress, delhi jantar manatar, indian politics, jantan mantar, protest in jantar manter, Youth protest

Related

कांग्रेस, आप, कम्युनिसट तथा उनके कुनबों ने जीएसटी काउंसिल में कहा, छोटे व्यापारियों को रियायत देने की जरूरत नहीं, हमें भी तो पैसे कमाने हैं!

कांग्रेस हो या कम्युनिस्ट, आप हो या कोई और विरोधी...

July 20 2026

India Speaks Daily - ISD News

जेटली को साधने के लिए सुब्रमण्यम स्वामी के कंधे पर मोदी की बंदूक !

अनुजअग्रवाल (संपादक, डायलॉग इंडिया) रघुराम राजन के बाद सरकार के...

July 20 2026

India Speaks Daily - ISD News

‘मौत का सौदागर’ शब्द पर बैन नहीं, ‘पप्पू’ पर बैन, दिखाता है कि नौकरशाही किस हद तक गांधी परिवार का गुलाम है!

आज चुनाव आयोग ने गुजरात भाजपा पर प्रतिबंध लगा दिया...

November 15 2017

मुंबई के डॉक्टर का दावा मेरे पास इलाज के लिए लाया था !

अर्चना कुमारी । श्रद्धा की हत्या के दौरान हत्यारोपी आफताब...

July 20 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
1 Comment
  • Avatar Anonymous says:
    July 20, 2026 at 5:20 pm

    👍🚩🤔

    Loading...
    Reply

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुद्दा

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!

November 21, 2026
संपादकीय

राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!

November 21, 2026
संघवाद

नाटक खत्म हो चुका है

November 20, 2026
संपादकीय

38 मुस्लिम ओबीसी जातियां, मदरसों पर करोड़ों खर्च और पिंक रिवोल्यूशन में नंबर वन: फिर भी चुनाव आते ही उप्र में भाजपा को याद आए श्रीकृष्ण और मथुरा!

November 20, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
%d