By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Brij Bhushan Singh: देश के बड़े पहलवानों के सामने अब तक कैसे टिके हैं बृजभूषण शरण सिंह? सियासी रसूख की पूरी कहानी
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » मुद्दा » Brij Bhushan Singh: देश के बड़े पहलवानों के सामने अब तक कैसे टिके हैं बृजभूषण शरण सिंह? सियासी रसूख की पूरी कहानी
मुद्दा

Brij Bhushan Singh: देश के बड़े पहलवानों के सामने अब तक कैसे टिके हैं बृजभूषण शरण सिंह? सियासी रसूख की पूरी कहानी

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 11 Min Read
Share
11 Min Read
SHARE

Brij Bhushan Sharan Singh: बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट जैसे तमाम बड़े पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए.

Brij Bhushan Sharan Singh Political Journey: देश को कई मेडल जिताने वाले तमाम बड़े पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ पिछले करीब चार महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं, महिला खिलाड़ियों की तरफ से उन पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इस सबके बावजूद बृजभूषण इन हैवीवेट पहलवानों के आगे टिके हैं और उनका बाल भी बांका नहीं हो पा रहा है. एक तरफ जहां पहलवान फिर से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद सोशल मीडिया पर कविता पढ़ रहे हैं. इस सबके बीच सवाल उठ रहा है कि बीजेपी ने अब तक आरोपी सांसद के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया? 

इसके लिए बृजभूषण सिंह की ताकत को जानना जरूरी है, आज हम आपको इस बाहुबली सांसद की राजनीतिक जड़ों तक ले जाएंगे और बताएंगे कि कैसे इतने विरोध प्रदर्शन के बाद भी वो पहलवानों के आगे सीना तानकर खड़े हैं. 

बीजेपी सांसद पर खिलाड़ियों ने लगाए गंभीर आरोप
सबसे पहले खिलाड़ियों के धरना-प्रदर्शन की बात कर लेते हैं. करीब चार महीने पहले जनवरी में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट जैसे तमाम बड़े पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि बृजभूषण की तरफ से महिला खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न किया जाता है और वित्तीय गड़बड़ी के भी आरोप लगाए गए. करीब तीन दिन तक चले इस धरना-प्रदर्शन के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों के साथ दो राउंड की बैठक की. कई घंटो तक चली बैठक के बाद पहलवानों के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया और धरना खत्म हुआ. 

More Read

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!
सच्चाई बोलने की कीमत या प्रशासनिक असंवेदनशीलता? रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले एयर चीफ की विदाई परंपरा पर सरकारी ताला!
एलन मस्क को मुकेश अंबानी का करारा जवाब: “हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते; लेकिन स्टारलिंक को कानून मानना होगा!”

तब कहा गया कि बृजभूषण अपनी कुर्सी छोड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जांच तक कोई भी फैसला लेने से उन्हें रोका गया लेकिन बीजेपी सांसद अपने पद पर बरकरार रहे और सरकार की तरफ से भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

फिर धरने पर बैठे खिलाड़ी
अब हरियाणा से आने वाले तमाम पहलवानों ने आरोप लगाया कि जांच सही तरीके से नहीं हुई. उन्होंने कहा कि बृजभूषण को उनके पद से हटाया जाना चाहिए. इसे लेकर वो फिर से जंतर-मंतर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया. खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि जांच को लेकर जब मंत्रालय से जवाब मांगा तो उन्हें वक्त तक नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि बृजभूषण को बचाने की कोशिश की जा रही है. पहलवानों की मांग है कि आरोपी सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. इस बार इन पहलवानों को गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और अभिनव बिंद्रा का भी समर्थन मिला है. 

दिल्ली पुलिस पर भी आरोप
इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस भी सवालों के घेरे में है. दिल्ली पुलिस को कई महिला पहलवानों की तरफ से बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दी गई, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई. वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि शिकायतों की जांच की जा रही है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होने जा रही है, जिसके बाद कोर्ट पुलिस को इसका आदेश दे सकता है. 

अब तक की पूरी कहानी पढ़कर आप ये समझ चुके होंगे कि खिलाड़ियों की लाख कोशिशों के बावजूद बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ अब तक कुछ भी नहीं हो पाया है. बीजेपी ने अब तक उन्हें न तो सस्पेंड किया है और न ही उन्हें रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष पद से हटाया गया है. इसके पीछे की वजह जानने के लिए बृजभूषण की राजनीतिक ताकत को जानना होगा. 

कौन हैं बृजभूषण सिंह 
बृजभूषण सिंह की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुई. बचपन से ही राजनीति उनके करीब रही, क्योंकि उनके परिवार से चंद्रभान शरण सिंह विधायक थे. बृजभूषण बड़े हुए तो उन्होंने कानून की पढ़ाई करने का फैसला किया. उन्होंने अवध यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री ली. इस दौरान वो छात्र राजनीति से जुड़ गए और छात्रसंघ के अध्यक्ष भी चुने गए. इस दौरान उन पर कई आरोप भी लगे, जिनके चलते उनका नाम ऊपर आने लगा और वो राजनीति में सक्रिय हो गए. 

इसके बाद बृजभूषण सिंह की आरएसएस के बड़े नेताओं से करीबी बढ़ती गई. अयोध्या में बाबरी विध्वंस मामले में भी उनकी सक्रिय भूमिका थी. अपने कुछ इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उस रात वो वहीं मौजूद थे और कारसेवकों को उन्होंने मदद पहुंचाने का काम किया था. बाबरी विध्वंस के आरोपियों में उनका भी नाम शामिल था, हालांकि सभी को कोर्ट ने बरी कर दिया. 

बढ़ती गई राजनीतिक ताकत
छात्र राजनीति और संघ के आंदोलनों से जुड़कर बृजभूषण बीजेपी के लिए एक नेता के तौर पर उभर चुके थे. साल 1991 में पहली बार बीजेपी की तरफ से उन्हें लोकसभा का टिकट दिया गया. गोंडा से वो बड़े अंतर से चुनाव जीतकर आए. इसके बाद से ही वो लगातार ताकतवर होते चले गए और राजनीति की सीढ़ियां चढ़ते गए. अपने पहले ही चुनाव के दौरान बृजभूषण सिंह के खिलाफ 30 से ज्यादा मामले दर्ज थे.  

साल 1996 के दौरान बृजभूषण सिंह के खिलाफ टाडा के तहत मामला दर्ज हुआ और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध का आरोप लगा था. इसके चलते उन्हें टिकट नहीं मिल पाया, लेकिन किसी और उम्मीदवार को चुनने की बजाय बीजेपी ने उनकी पत्नी केतकी सिंह को ही गोंडा से टिकट दिया. जिन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से हरा दिया. 

बीजेपी के बड़े नेताओं का साथ
बृजभूषण सिंह की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब दाऊद से लिंक के आरोपों के चलते वो जेल की सजा काट रहे थे, तब बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी में वाजपेयी ने उन्हें बहादुर बताया था. इससे बृजभूषण का कद बीजेपी में और ज्यादा बढ़ गया. बृजभूषण को दिवंगत विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंघल का काफी करीबी माना जाता था. 

इसके बाद एक किस्सा गोंडा का नाम बदले को लेकर भी चर्चित है, जब मायावती के खिलाफ इसे लेकर बृजभूषण ने आंदोलन छेड़ दिया. वाजपेयी से नजदीकी के चलते इस फैसले को रोक दिया गया, लेकिन संघ के बड़े नेताओं से अनबन के चलते बृजभूषण का टिकट कट गया. उनकी जगह जिस उम्मीदवार को टिकट दिया, उसकी वोटिंग वाले दिन ही एक्सीडेंट से मौत हो गई. जिसका आरोप बृजभूषण सिंह पर लगा. बाद में सीबीआई को जांच सौंपी गई. 

बाद में बृजभूषण की बीजेपी नेताओं से अनबन शुरू हुई और उन्होंने पार्टी छोड़ दी. साल 2009 में उन्होंने कैसरगंज सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. हालांकि 2014 में मोदी लहर के दौरान वो फिर से बीजेपी में चले गए और उसके बाद से ही लगातार सांसद हैं. उन्हें 2011 में कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनाया गया था, जिसके बाद से वो इस पद पर बने हुए हैं. उन्हें 2019 में तीसरी बार इस पर पर बिठाया गया. जिसके बाद उन पर अब कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं. 

कई गंभीर मामले दर्ज
अब आरोपों की बात आई है तो बृजभूषण शरण सिंह के आपराधिक इतिहास की भी बात कर लेते हैं. बृजभूषण के खिलाफ पिछले कुछ सालों में कई गंभीर मामले दर्ज हुए. उनके खिलाफ हत्या से लेकर अंडरवर्ल्ड लिंक, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराओं में मामले दर्ज किए गए. इनमें से कुछ मामलों में उन्हें बरी कर दिया गया है. प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने भी उनके इस आपराधिक रिकॉर्ड का पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनके खिलाफ 38 धाराओं में दर्ज मामलों का जिक्र किया गया है. 

शिक्षा और भू-माफिया होने के आरोप
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिक्षा माफिया होने के आरोप भी लगते आए हैं. इसकी वजह है कि उनके करीब 50 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थान चल रहे हैं. जो अयोध्या से लेकर श्रावस्ती तक फैले हुए हैं. उनके विरोधियों का कहना है कि इस बिजनेस में उनके कई रिश्तेदार भी शामिल हैं. इसके अलावा अपने स्कूलों और संस्थानों का जाल फैलाने के लिए उन पर भू- माफिया और जमीन कब्जाने के भी आरोप लगते आए हैं. बृजभूषण शरण सिंह के पास 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. 

लगातार विवादों में रहे बीजेपी सांसद
बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी छवि एक बाहुबली और दबंग नेता के तौर पर बनाई, जिसके चलते वो हर बार चर्चा में बने रहे. अपने विवादित बयानों के अलावा उन्होंने कैमरों के सामने मंच पर एक पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ. इसके अलावा अब बीजेपी के दबंग नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुश्ती के दिग्गज पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है. हालांकि पिछले चार महीने में लाख कोशिशों के बावजूद बृजभूषण शरण सिंह के रसूख पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा. अब देखना होगा कि हत्या, अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध जैसे बड़े मामलों से बच निकलने वाले बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान धोबी पछाड़ दे पाएंगे या फिर नहीं. 

साभार

Courtesy Desk April 28, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: bajrang puniya, BJP leader, Brij Bhushan Singh, sakshi mallik, vinesh phogat, wrestlers

Related

गूगल के पास डाटा रहना कांग्रेस को मंजूर, सरकार के पास रहे तो वह नीजता का उल्लंघन ?

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जैसे ही मोदी सरकार कोई कदम...

April 28 2023

yogi

योगी जी बचा लो, कासिम से कर्मवीर बनने वाले ने लगाई गुहार!

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक मुस्लिम युवक ने...

April 28 2023

India Speaks Daily - ISD News

रामजन्म भूमि विवाद : सुप्रीम कोर्ट केवल जमीन विवाद पर सुनवाई करना चाहता है, लेकिन कांग्रेस और मुसलिम पक्ष इसे मजहबी रंग देकर लटकाए रखना चाहते हैं!

राम मंदिर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई...

April 28 2023

उच्च न्यायालय ने पत्नी की क्रूरता के कारण बुजुर्ग दंपति के विवाह को खत्म माना !     

अर्चना कुमारी दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले कई वर्षों से...

April 28 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुद्दा

कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!

November 21, 2026
मुद्दा

रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!

November 2, 2026
मुद्दा

सच्चाई बोलने की कीमत या प्रशासनिक असंवेदनशीलता? रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले एयर चीफ की विदाई परंपरा पर सरकारी ताला!

October 31, 2026
खोजी आलेखमुद्दा

एलन मस्क को मुकेश अंबानी का करारा जवाब: “हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते; लेकिन स्टारलिंक को कानून मानना होगा!”

October 16, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?