उत्तिष्ठ-भारत ! करो सामना
यदि “सोनम-वांगचुक” नहीं बचे तो,बेरहम-कत्ल माना जायेगा
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता , कातिल माना जायेगा ।
आक्रोशित भारत बने अदालत, इंसाफ करेगी देश की जनता ;
एक भी कातिल नहीं बचेगा , सबका नर्क-द्वार खुलता ।
खून-खराबा दुर्भाग्य देश का , नादानी में लिखा गया ;
धर्महीन – अज्ञानी हिंदू , उन्हीं के द्वारा लिखा गया ।
आपराधी-साम्राज्य देश में , चुनाव-आयोग बंधुआ-मजदूर ;
सबसे-गंदा प्रेस-मीडिया , सुप्रीम-कोर्ट क्यों है मजबूर ?
सुप्रीम-कोर्ट ! तेरे ही कारण , पूरा-भारत बरबाद है ;
न्याय का दामन छोड़ दिया है , अन्याय किया आबाद है ।
न्याय की देवी – न्याय को तरसे , भारत-माता के आंसू बरसें ;
अंधभक्त भारत के हिंदू ! मास्टरस्ट्रोक बताते सबसे ।
मुर्दा-दिल भारत का हिंदू ! भारत मुर्दा-देश है ;
अपनी-लाशों को ढोने वाले , बचे-खुचे अवशेष हैं ।
लाशों का सौदागर नेता है , लाशों का व्यापार कर रहा ;
दिन-दूना व रात-चौगुना , काले-धंधे में वृद्धि कर रहा ।
“सोनम-वांगचुक” अंतिम-आशा हैं, शांतिपूर्ण-परिवर्तन की ;
यदि ये भी आशा टूट गई तो , बारी है मौत के नर्तन की ।
देशभक्त ! जितने भारत के , एक साथ सब आगे आओ ;
आशा का दीप न बुझने पाये, कातिल-झोंकों से इसे बचाओ ।
गांव-गांव व शहर-शहर में , सब के सब धरने पर बैठो ;
क्रमिक-रूप से अनशन करके , दिन व रात हमेशा बैठो ।
माना लड़ने की नहीं है हिम्मत, पर इतना तो कर सकते हो ;
गांधी पहले ही समझ चुका था, तुम कितना लड़ सकते हो ?
इसीलिये वे मार्ग बताये , जिन पर तुम चल सकते हो ;
अनशन और प्रदर्शन करके , सारे-आंदोलन कर सकते हो ।
रास्ता रोको , चक्का जाम हो, सविनय-अवज्ञा आंदोलन हो ;
पूरा-देश ठप्प कर देना , सभी-तरह का आंदोलन हो ।
यदि सम्मान सहित तुमको जीना है, कुत्ते की मौत नहीं मरना ;
तो ये सब करना ही होगा, हिंदू ! छोड़ो अब तो डरना ।
एक न एक दिन सबको मरना है, कोई नहीं है बचने वाला ;
फिर क्यों मरने से डरते हो ? क्या नहीं है तू मरने वाला ?
बांग्लादेश , नेपाल व लंका , “जेन-जी” ने बजाया डंका ;
भारत क्यों इतना लतिहड़ है ? बना हुआ रावण की लंका ।
“उत्तिष्ठ-भारत” ! करो सामना , अत्याचारी शासन का ;
“सोनम-वांगचुक” भारत की आशा,वादा है पूर्ण-सुशासन का ।
“जय सनातन-धर्म”,ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”,
