By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: अमिताभ एक ऐसी शख्सियत हैं, जिसका कद फिल्मों का कैमरा नहीं संभाल पाता!
Share
Notification
Latest News
‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!
Movie Zone मूवी रिव्यू
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!
संघवाद संपादकीय
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ज़मीन दान में मिली या खरीदी गयी?
अनोखा इतिहास
4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!
Movie Zone मूवी रिव्यू
संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
अपराध संघवाद संपादकीय
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » सेलिब्रिटी » अमिताभ एक ऐसी शख्सियत हैं, जिसका कद फिल्मों का कैमरा नहीं संभाल पाता!
सेलिब्रिटी

अमिताभ एक ऐसी शख्सियत हैं, जिसका कद फिल्मों का कैमरा नहीं संभाल पाता!

Vipul Rege
By Vipul Rege 5 Min Read
Share
5 Min Read
Happy Birthday Amitabh Bachchan (File Photo)
SHARE

सत्तर से अस्सी के दशक में जिन लोगों ने सिनेमा देखा है, वे एक दृश्य ताउम्र नहीं भूल सकते। फिल्म शुरू होने के बाद दर्शक अपने पसंदीदा अभिनेता की पहली झलक की प्रतीक्षा करता था। जैसे ही वह दिखाई देता, सिनेमा हॉल चीखों और सीटियों से गूंज उठता। परदे पर कुछ सेकंड तक कुछ दिखाई नहीं देता था। परदा पूरी तरह पचास और पच्चीस पैसों की चिल्लर से ढँक जाया करता था। जो लोग उस दौर में पचास पैसे की चिल्लर नहीं लुटा सकते थे, वे कैंटीन से कोल्ड ड्रिंक की चिब्बियां उठा लाते थे और परदे पर फेंका करते थे।

कुछ सेकंड बाद शोर थमने लगता, सिक्कों की बौछार कम होने लगती। फिर परदे पर छह फुट दो इंच लम्बे अमिताभ बच्चन की छवि उभरती थी। सिक्के फेंकने का ये रिवाज अमिताभ के साथ ही समाप्त हो गया। मुकुल आनंद की ‘हम’ वह आखिरी फिल्म थी, जिसमे महानायक पर सिक्कों की बौछार हुई थी। भाग्य कैसे काम करता है, ये जानना हो तो अमिताभ बच्चन का शुरूआती जीवन देखना चाहिए। ‘तुम्हारा एक कन्धा ऊँचा, एक नीचा है। ऊपर से घोड़े जैसे आवाज और ऊंट जैसा कद है। तुम्हे कौन फिल्मों में हीरो बनाएगा।’ अमिताभ को संघर्ष के दिनों में निर्देशकों के ऑफिस से ये ही बोलकर निकाल दिया जाता था।

जब वे फिल्मों में काम करने आए, उनके सामने बड़े सितारों की बड़ी सफलताएं थी। दिलीप कुमार, देव आनंद, राज कपूर और उनके बाद राजेश खन्ना की बादशाहत के बीच इतनी जगह ही नहीं बची थी कि फिल्म उद्योग एक और नायक के आगमन का स्वागत कर पाता। अमिताभ को कभी सिनेमा मटेरियल माना ही नहीं गया था। पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ में सशक्त उपस्थिति दिखाने के बाद भी उनको मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही थी।अभिनेता प्राण की सिफारिश पर ‘जंजीर’ मिली। फिल्म पहले ही धर्मेंद्र, देव आनंद और राजकुमार ने ठुकरा दी थी। स्क्रीनप्ले पारम्परिक नहीं था। प्राण फिल्म के एकमात्र सितारे थे जो भीड़ खींच सकते थे।

1969 में सात हिंदुस्तानी प्रदर्शित होने के दस साल के भीतर अमिताभ सोलह फिल्मों में काम कर चुके थे लेकिन सफलता रूठी हुई थी। इन सोलह फिल्मों में ‘आनंद’, ‘गुड्डी’, ‘रेशमा और शेरा’ और ‘बॉम्बे टू गोआ’ जैसी फ़िल्में भी शामिल थी, जिनका अमिताभ को कोई फायदा नहीं मिल सका था। ‘जंजीर’ ऑफर होने तक अमिताभ की हिम्मत टूट गई थी। वे इस कॅरियर को विदा बोलकर इलाहाबाद जाने के बारे में सोचने लगे थे। लेकिन फिल्म बड़ी कामयाब रही। जिन सितारों ने ये फिल्म ठुकरा दी थी, वे भी पछता रहे थे। दुर्भाग्य के ब्लैक होल से निकलकर एक सितारे ने जन्म ले लिया था।

More Read

पब में पार्टी, पुलिस ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में कन्नड हास्य अभिनेता चिक्कन्ना को दी नोटिस ! 
अभिनेता दर्शन की गिरफ्तारी को लेकर सीसीटीवी फुटेज से रेणुकास्वामी के संदिग्ध अपहरण का पता चला !
रेणुका स्वामी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दर्शन के दो और साथियों को किया गिरफ्तार !
अभिनेत्री नूर मालविका दास ने मुंबई में अपने फ्लैट में की आत्महत्या !

अमिताभ बच्चन के लिए भारत के जन मानस में क्या छवि है, ये जानना हो तो अनुराग कश्यप की ‘मुरब्बा’ देख डालिये। अस्सी के दशक में उत्तरप्रदेश में अमिताभ की बड़ी धूम हुआ करती थी। अनुराग कश्यप की फिल्म पिता के अमिताभ प्रेम पर आधारित है। वह अपने बेटे को आंवले का मुरब्बा देकर मुंबई भेजता है। उसका विश्वास है कि अमिताभ का खाया जूठा मुरब्बा खाकर उसकी लाइलाज बीमारी ठीक हो जाएगी। एक अनूठी फिल्म जो बताती है कि अमिताभ की फिल्म की एक रूपये साठ पैसे की एक टिकट तकलीफें बिसराने की रामबाण दवा थी।

आज वे 75 साल के हो चुके हैं। आर्थिक तूफ़ान झेलने के बाद पुनः खड़े हो चुके हैं और युवाओं जैसी चपलता दिखाते हुए अपने कर्म में लगे हुए हैं। एक जीवित किवंदती, जिन्हे हम अपनी आँखों से देख पा रहे हैं। एक बार उन्हें बहुत नजदीक से देखने का मौका मिला। जो उनके सामने आता है, खुद को भूल जाता है। एक ऐसी शख्सियत, जिसका कद फिल्मों का कैमरा नहीं संभाल पाता है। यदि आप उन्हें फिल्मों से बाहर देख लें तो जान जाएंगे कि उनके भीतर का सितारा लोगों को अपनी ओर क्यों खींच लेता है।

URL: Amitabh Bachchan- A living legend, which we can see with our eyes

keywords: Amitabh Bachchan, Amitabh birthday, amitabh birthday 11 October, supar star, supar star birthday, अमिताभ बच्चन, अमिताभ जन्मदिन, अमिताभ जन्मदिन 11 अक्टूबर, सुपर स्टार, सुपर स्टार जन्मदिन

Vipul Rege October 11, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Amitabh Bachchan, Bollywood, celebrity

Related

मैं उसे वैसे ही बेडरूम में ले जा सकता हूं जैसे दूसरी को ले जा चुका हूं

मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा।

November 20 2023

 नीता अंबानी ने जो कुछ किया, वह अभद्रता की श्रेणी में आता है

दोनों को ही एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए

November 22 2023

पब में पार्टी, पुलिस ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में कन्नड हास्य अभिनेता चिक्कन्ना को दी नोटिस ! 

अर्चना कुमारी रेणुकास्वामी हत्या से पहले दर्शन ने पव में...

October 11 2018

एल्विश सांप का ज़हर सप्लाई करे या किसी को पीट दे, पुलिस टच भी नहीं करेगी

सेलेब्रेटीज की अकड़ में पावभर भी कमी नहीं आई है।

March 9 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

अपराधसमाचारसेलिब्रिटी

पब में पार्टी, पुलिस ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में कन्नड हास्य अभिनेता चिक्कन्ना को दी नोटिस ! 

June 18, 2024
अपराधसेलिब्रिटी

अभिनेता दर्शन की गिरफ्तारी को लेकर सीसीटीवी फुटेज से रेणुकास्वामी के संदिग्ध अपहरण का पता चला !

June 14, 2024
अपराधनारी जगतसमाचारसेलिब्रिटी

रेणुका स्वामी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दर्शन के दो और साथियों को किया गिरफ्तार !

June 14, 2024
नारी जगतसेलिब्रिटी

अभिनेत्री नूर मालविका दास ने मुंबई में अपने फ्लैट में की आत्महत्या !

June 10, 2024
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?