बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ स्थित टाटा न्यू हैवन सोसायटी में नवरात्रि के अवसर पर बुधवार रात भव्य डांडिया नाईट का आयोजन किया गया। इसमें सोसायटी के सभी सदस्यों ने न केवल भाग लिया, बल्कि जमकर नृत्य का आनंद लिया।
डांडिया नाईट को सोसायटी की ही महिलाओं के एक ग्रुप ‘नव शक्ति मंडल’ ने आयोजित किया था। डांडिया नाईट का शुभारंभ टीम की वरिष्ठ महिला श्रीमती राजकुमारी जोशी एवं कामिनी कपूर जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

आयोजन टीम की क्रियेटिव हेड श्रीमती शोभना श्रीवास्तव के नेतृत्व में छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन टीम से श्रीमती विनीता घनघस ने किया।

इस कार्यक्रम के लिए पिछले एक महीने से कोरियोग्राफर गीतिका के नेतृत्व में सोसायटी की महिलाएं एवं बच्चियां लगातार अभ्यास कर रही थीं। कार्यक्रम में शानदार परफार्मेंस देने वाले बच्चियों को टीम की ओर से अंजु डांगी, अनुपमा खत्री एवं अन्य सदस्यों ने पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में नव शक्ति मंडल की मनोनीत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता देव ने डांडिया में सहयोग करने एवं इसमें भाग लेने वाले टाटा न्यू हैवन परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
