By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: गंभीर बीमारी से उबरकर रंगमंच पर सक्रियता के लिए आलोक शुक्ला को ‘पंचानन पाठक अवार्ड’
Share
Notification
Latest News
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
संपादकीय
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » इवेंट एंड एक्टिविटी » गंभीर बीमारी से उबरकर रंगमंच पर सक्रियता के लिए आलोक शुक्ला को ‘पंचानन पाठक अवार्ड’
Events and Activities

गंभीर बीमारी से उबरकर रंगमंच पर सक्रियता के लिए आलोक शुक्ला को ‘पंचानन पाठक अवार्ड’

ISD News Network
By ISD News Network 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। गंभीर बीमारी से उबरने के बाद लगातार रंगमंच पर सक्रिय रंगकर्मी, नाटककार, निर्देशक और अभिनेता आलोक शुक्ला को उनकी रंग सक्रियता के लिए पंचानन पाठक अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। 3 October की शाम नई दिल्ली स्थित श्री राम सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह सम्मान प्रसिद्ध रंग निर्देशक अरविंद गौड़, हिम्मत सिंह नेगी, दर्पण गुप्ता, राजेश खोसला, विनोद पांचाल, गोविंद झा तथा महोत्सव प्रमुख दिनेश अहलावत सहित निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रदान किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद आलोक शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि भर नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जिनके स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन ने उनकी रंगयात्रा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, “प्रभु कृपा, माता-पिता, मेरे रंग गुरुओं और निर्देशकों तथा रंग साथियों के सहयोग के कारण ही मैं गंभीर बीमारी के बाद फिर रंगमंच पर सक्रिय हो सका हूं।”

उन्होंने अपने रंग गुरुओं और निर्देशकों हबीब तनवीर, प्रो. सतीश मेहता, अहमद ज़ैदी, अनवर सिद्दीकी, शिवदास घोडके, रंजीत कपूर, सत्यदेव दुबे, मकरंद देशपांडे, रामचंद्र विश्वनाथ सिंह, योगेश त्रिपाठी, राजेंद्र सक्सेना,राजीव राज, संजीव रजत , शैलेंद्र गौड़ और राजेश अग्रवाल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

More Read

अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी
उप्र के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी नागेश्वर राव की पार्टी!
बलदाऊ गो शाला में आयोजित गो-महोत्सव: मुख्य अतिथि का शास्त्रीय उद्बोधन, अर्थशास्त्र पर तीखे सवाल और गो-सेवा का संकल्प!
पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

आलोक शुक्ला ने अपनी रंग सक्रियता में सबसे पहला सहारा बनी धर्मपत्नी नीतू शुक्ला, रंग साथी प्रताप सिंह , सुनील चौहान एडवोकेट टेकचंद राजपूत, नीरूपमा बढ़ेरा,विजय लक्ष्मी, मृदुल कुमार, कविता, निकिता, सिमरन, मेघा, अंशु भटनागर, नीना, निखिल कुमार, विनय शर्मा, विकास कुमार, योगेश शर्मा, वागीश शर्मा, अभिमन्यू सिंह, अभिषेक, सौरभ शक्ति, जितेंद्र सिंह, अंजलि माथुर, नतेशा, मान्या सिंह, रूमा रजनी, अभ्युदय मिश्रा, आशीष मित्तल, शिब्बू हरविंदर, संजय सिंह, निशांत सिंह, अंकिता पटनायक, तुषार, लकी मल्होत्रा सहित उन सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया जो उनके हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे।

बीमारी के बाद फिर शुरू हुई रंगयात्रा

गौरतलब है कि जून 2020 में आलोक शुक्ला गंभीर GBS (Guillain-Barré Syndrome) paralysis से प्रभावित हुए थे। इस बीमारी के कारण उनके गले के नीचे का पूरा शरीर निष्क्रिय हो गया था। लेकिन कई सालों तक बिस्तर पर रहने के बावजूद उन्होंने लेखन और रंगमंच से अपना रिश्ता नहीं टूटने दिया।

बीमारी के बाद उनकी रंग सक्रियता की औपचारिक शुरुआत अगस्त 2023 में संगीत नाटक अकादमी द्वारा राउरकेला, ओडिशा में आयोजित तीन दिवसीय प्ले राइटिंग वर्कशॉप से हुई, जिसमें आसिफ अली और अभिराम दामोदर भडकमकर के साथ उन्होंने बतौर प्रशिक्षक हिस्सा लिया। इसके लिए संगीत नाटक अकादमी और सुमन कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके बाद 22 जनवरी 2024 को साहित्य कला परिषद, दिल्ली के नाट्य उत्सव में उनके नाटक ‘उसके साथ’ के मंचन के साथ उन्होंने सक्रिय रूप से रंगमंच पर वापसी की। इसके लिए उन्होंने साहित्य कला परिषद, राजकुमार, निर्णायक मंडल के सदस्य प्रताप सहगल, संगम पांडे और लोकेन्द्र त्रिवेदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इससे पहले बीमारी के दौरान वर्ष 2021 में उनका पहला नाट्य संग्रह ‘ख्वाबों के सात रंग’ प्रकाशित हुआ। उन्होंने इसके प्रकाशन के लिए राही पब्लिकेशन, सुशील भारती, ममता सोनी और संदीप मारवाह का आभार व्यक्त किया। इसके बाद उनके नाटकों को लगातार प्रकाशित करने के लिए उन्होंने इंडिया नेटबुक्स के डॉ. संजीव कुमार, समृद्धि पब्लिकेशन के विनय माथुर तथा संजना बुक्स की संजना तिवारी के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया।

चार दशक की रंगयात्रा

बता दें कि आलोक शुक्ला ने रीवा मध्य प्रदेश में वर्ष 1986 से अपने रंगकर्म की शुरुआत की । लगभग चार दशक की अपनी रंगयात्रा में उन्होंने करीब 50 नाटकों के 600 से अधिक मंचन किए हैं। उन्होंने एक दर्जन से अधिक नाटकों का निर्देशन किया है और लगभग डेढ़ दर्जन नाटकों का लेखन किया है। उनके चार नाट्य संग्रह सहित कुल नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

उनकी रंगयात्रा में अभिनय, निर्देशन और लेखन के साथ-साथ रंग प्रशिक्षण तथा रंग पत्रकारिता भी महत्वपूर्ण रही है। गंभीर बीमारी के बाद रंगमंच पर उनकी वापसी और लगातार सक्रियता ने उनकी रचनात्मक यात्रा को एक नया आयाम दिया है।

पंचानन पाठक अवार्ड 2026 को आलोक शुक्ला अपनी इस लंबी रंगयात्रा में मिले सम्मान के साथ-साथ उन सभी रंग साथियों, गुरुओं, परिवारजनों और संस्थाओं के प्रति सामूहिक सम्मान के रूप में देखते हैं, जिन्होंने कठिन दौर में उनका साथ दिया और उन्हें फिर से रंगमंच पर सक्रिय होने का अवसर दिया।

ISD News Network October 5, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: aalok shukla, award, events, panchanan pathak award

Related

कवि मनोज भावुक को मिला कैलाश गौतम काव्यकुंभ लोकभाषा सम्मान-2022

27 नवम्बर, प्रयागराज। साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था “कैलाश गौतम...

October 5 2026

India Speaks Daily - ISD News

अच्छा लिखना है तो अच्छा पढ़ो, बोलना स्वयं सीख जाओगे- पद्मश्री नरेंद्र कोहली

लेखनी से समाज में हम बहुत बड़ा बदलाव ला सकतें...

October 5 2026

पहली बार दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता !

अर्चना कुमारी। भारत वर्ष के इतिहास में पहली बार दिल्ली...

October 5 2026

शिवशक्ति धाम डासना की ऐतिहासिक पहल को मिला पूरे देश से समर्थन

शिवशक्ति धाम डासना की ऐतिहासिक पहल को मिला पूरे देश...

October 5 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Events and Activities

अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी

November 4, 2026
Events and Activities

उप्र के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी नागेश्वर राव की पार्टी!

October 12, 2026
Events and Activities

बलदाऊ गो शाला में आयोजित गो-महोत्सव: मुख्य अतिथि का शास्त्रीय उद्बोधन, अर्थशास्त्र पर तीखे सवाल और गो-सेवा का संकल्प!

October 5, 2026
Events and Activities

पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

October 3, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?