वोट-चोर क्यों कुर्सी छोड़े ? (भाग-2)
वोट-चोर क्यों कुर्सी छोड़े ? क्या पागल कुत्ते ने काटा?
क्या इसीलिये सब पाप किये हैं ? हिंदू को कितना बांटा?
ऊॅंच-नीच में जाति-वाद में , तरह-तरह हिंदू को तोड़ा ;
भड़काया बदला लेने को , कभी नहीं आपस में जोड़ा ।
हिंदू-धर्म मिटा देने का , गजवायेहिंद करा देने का ;
यही तो इसका एजेंडा है , भारत – वर्ष मिटा देने का ।
ए सी वाई पी एल का पिट्ठू , अमेरिका का गुलाम है ;
काले-अध्याय कई जीवन के , अब ये चर्चा आम है ।
तलवार-बाज़ तलवार से मरता, सीडी-बाज मरे सीडी से ;
कई वीडियो बने हैं इसके , सो धमकाता ईडी से ।
जाने कितनी कमजोर नसें हैं ?कितने मुल्कों ने दबा रखी हैं ?
अमेरिका व चीन की जैसी , दसियों देशों ने बना रखी हैं ।
कठपुतली सा नाच रहा है , डोर है दुश्मन हाथों में ;
भारत को लूट रहे हैं सारे , धमकी देते हैं इशारों में ।
सीडी जारी कर सकते हैं , सबसे बड़ी यही धमकी ;
अब्बासी-हिंदू डरता रहता है , सहता रहता गीदड़-भभकी ।
हाॅंलाकि पोल खुलेगी निश्चित , कुदरत का कानून है ;
बड़े-बड़े मिल गये धूल में , जागा जनता का जुनून है ।
जनता से अब डर कर रहना , जेन – जी आने वाली है ;
चाहे जितनी जुगत भिड़ा ले , सत्ता जाने वाली है ।
बैसाखी जितनी भी तेरी , सभी टूटने वाली हैं ;
लंगड़ी-लूली सरकार है तेरी , जल्द बिखरने वाली है ।
बहुत शीघ्र वो दिन आयेगा , बुरी तरह अपमानित होगा ;
तेरे सारे संगी – साथी , कोई भी न बच पायेगा ।
जिनको तूने दबा रखा है , हर – संस्थान मुखर होंगे ;
प्रेस – मीडिया महापतित है , बाकी सही राह पर होंगे ।
तेरी जो रक्षा करते हैं , वे ही तुझको कैद करेंगे ;
कानून का शासन जिंदा होगा , हर पापी से जेल भरेंगे ।
बांग्लादेश , नेपाल , श्रीलंका , इसी तरह भारत होगा ;
ईश्वरीय – शक्ति है जेन-जी , भारत का भाग्य उदय होगा ।
चरित्रवान सच्चे जो नेता , सत्ता में लाये जायेंगे ;
अब्बासी-हिंदू जितने भी नेता , फांसी – घर में जायेंगे ।
खतरे की घंटी सुन लो बहरो ! कान के पर्दे फट जायेंगे ;
वामी , कामी , जिम्मी , सेक्युलर , मिट्टी में मिल जायेंगे ।
वोट-चोर सब खैर मनायें , जैसे बकरों की मां होती ;
इन सबका मिटना अब निश्चित , सारी चालें असफल होतीं ।
“जय सनातन-धर्म”, रचनाकार : ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”
