सिंहासन खाली करो कि जनता आती है
सदियों की ठंडी बुझी राख सुगबुगा उठी ;
मिट्टी सोने का ताज पहन इठलाती है ।
दो-राह समय के रथ का घर्घर - नाद सुनो ,
सिंहासन खाली करो कि जनता आती है ।
“राष्ट्रकवि-दिनकर” की कविता , कालजयी ये अमर कृति ;
हृदयंगम इसको कर लेना , भारत की बदलो राजनीति ।
देश का दुश्मन है सत्ता पर , लगातार षड्यंत्र कर रहा ;
भारत-वर्ष मिटा देने का , कुत्सित ये प्रयत्न कर रहा ।
अनजाने में कुछ न होता , जान-बूझकर करता है ;
इसको शिक्षा से ही नफरत, पेपर लीक किया करता है ।
हर तरह देश को लूट रहा है , लोकतंत्र को रौंद रहा ;
स्वार्थ , लोभ व भ्रष्टाचार में , अंधभक्त सब झूम रहा ।
नेता की शैतानी ताकत , भ्रष्ट अफसरों के बूते ;
चरित्रहीन हर जगह ये लाया , हर विभाग इसने जीते ।
हर संस्थान कर दिया नपुंसक , कापुरुष बजाते हैं ताली ;
केवल नेता की धुन पर नाचें , भूले भारत की रखवाली ।
सुप्रीम-कोर्ट इंसाफ को भूला , न्याय से करता बेईमानी ;
पर कॉक्रोच कहने वाले ने , फेर दिया सब पर पानी ।
आक्रोश युवा का जाग उठा है , अब ये थामे नहीं थमेगा ;
आखिर मरता क्या न करता ? ये आंदोलन नहीं रुकेगा ।
अजेय-शक्ति ये युवा-शक्ति है , कोई नहीं टिकने पायेगा ;
सरकारी – पशुबल धरा रहेगा , कोई काम न आयेगा ।
पर तानाशाही की विकृति , सदा सामने आ जाती है ;
सीधी तरह कभी न माने , हिंसा का कृत्य कराती है ।
पर “जेन-जी” ने ठान लिया है , हर स्थिति को झेलेगी ;
अब चाहे कुछ भी हो जाये , बिलकुल हार नहीं मानेगी ।
सेना ,पुलिस, अर्धसैनिक बल, कर्तव्य तुम्हारा देश की रक्षा ;
“जेन-जी” है देश का यौवन , उसकी करना पूर्ण-सुरक्षा ।
तुम बंधे हुये हो संविधान से,नेता के खूंटे से नहीं बंधे हो ;
संवैधानिक-कर्तव्य को जानो, क्यों नेता से भ्रमित हुये हो ?
भारत की धरती डोल रही है , पापी-नेता के पापों से ;
आजादी तक नष्ट हो चुकी , इसके गंदे-अभिशापों से ।
शापमुक्त करना है भारत , “जेन-जी” ने ठान लिया है ;
तन,मन,धन से जुटेंगे सारे,समझो दुश्मन को जीत लिया है ।
“दिनकर जी” की अमर-कृति,फिर-फिर परिणाम को पाती है;
सिंहासन खाली करो कि जनता आती है ।
“जय सनातन-धर्म”,ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”
