By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: तुलसी लीलामृत भाग – (५३ और ५४)
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाषा और साहित्य » तुलसी लीलामृत भाग – (५३ और ५४)
भाषा और साहित्यसनातन हिंदू धर्म

तुलसी लीलामृत भाग – (५३ और ५४)

ISD News Network
By ISD News Network 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित :-

(रामप्रेममूर्ति श्रीमद् गोस्वामी तुलसीदासजी की मुंख्यतः श्रीमद बेनीमाधवदासजी विरचीत मूल गोसाईचरित पर आधारीत अमृतमयी लीलाएँ)

गतांक से आगे –

एक बार कोई ब्राह्मण जिसका नाम मूल गोसाई चरित में विप्रचन्द बताया गया है, किसी की हत्या करके फिर उसके प्रायश्चित्त स्वरुप बहुत से तीर्थों में घूमता फिरता काशी को आया। वह मुख से पुकार कर कहता था, ‘राम राम ! मैं हत्यारा हूँ, मुझे भिक्षा दीजिये।’

More Read

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है
“जेन-जी” है जीवन-धारा
भारत में अब न्याय नहीं है
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

गोस्वामीजी ने उसके मुख से अपने इष्ट का अतिप्रिय नाम सुनकर अपने निवास स्थान पर बुला लिया और उसे अपनी पंक्ति में बिठाकर उसे रघुपति का प्रसाद खिलाया, इस प्रकार मानो उन्होंने उसे शुद्ध ही घोषित कर दिया। फिर उन्होंने राम नाम का उच्चारण करने वालों की महिमा में यह दोहा कहा-

तुलसी जाके बदन ते धोखेहुँ निकसत राम ।
ताके पग की पगतरी, मेरे तन को चाम ॥

हत्यारे ब्राह्मण को अपनी पंक्ति में बिठाकर भोजन करने के बाद गोस्वामीजी ने राम नाम का उच्चारण करनेवालों एवं अपने आराध्य श्रीरघुपती की कीर्ति का गान किया।

जड़ चेतन जग जीव जत सकल राममय जानि।
बंदउँ सब के पद कमल सदा जोरि जुग पानि॥

काशी के ब्राह्मणों ने जब यह बात सुनी, तो उन्होंने एक सभा की और उसमें गोस्वामीजी से पूछा ‘प्रायश्चित पूरा हुए बिना इस हत्यारे का पाप कैसे दूर हो गया? आपने जिसे बहिष्कृत किया गया है उस ब्राह्मण के साथ बैठकर भोजन कैसे किया ?’

गोस्वामीजी ने उत्तर दिया ‘आप लोग धर्मशास्त्रों को केवल पढ़ते हैं, उसके वास्तविक रहस्य को जानकर विश्वासपूर्वक हृदय में धारण नहीं करते हैं। इसी से आप का मन और मत कच्चा है। वह अज्ञान-अंधकार को दूर नहीं कर सकता है। (शास्त्रों में असंख्य स्थानों पर रामनाम की अलौकिक महिमा का वर्णन मिलता है।
यथा –

रामेति नाम यच्छ्रोत्रे विश्रम्भादागतं यदि ।
करोति पापसंदाहं तूलं वह्निकणो यथा ॥

अर्थात्‌ –
जिसके कानों में ‘राम’ यह नाम अकस्मात भी पड़ जाता है, उसके पापों को वह वैसे ही भलीभाँति जला देता है, जैसे अग्नि का एक ही छोटा सा कण (चिनगारी) रुई को।

  • पद्मपुराण, पातालखण्ड, २०। ८०

और इस तरह के बहुत से श्लोक हैं। पर इन ब्राह्मणों जैसे कथित विद्वान ऐसे श्लोकों को या तो भावुक मानकर या फिर अतिश्योक्ति मानकर उसे वास्तविक नहीं मानते।

यहाँ पर गोस्वामीजी ऐसे लोगों की आलोचना करते हुए कहते हैं कि कम से कम शास्त्र को तो सच मानो। अपने हिसाब से शास्त्रों का अर्थ करोगे तो अज्ञान कभी दूर नहीं होगा।)

भक्तिरसबोधिनी में आगे का वर्णन है-

देखी पोथी बाँच नाम महिमा हूँ कहि साँच ऐपै हत्या करै कैसे तरे कहि दीजियै ।
आवै जौ प्रतीति कहौ कही याके हाथ जेवै शिवजू को बैल तब पंगति मे लिजिए ॥
थार में प्रसाद दियौ चले जहाँ पन कियौ बोले आप नाम कै प्रसाद मति भीजियै ।
जैसे तुम जानों तैसी कैसे के बखानों अहो सुनिकै प्रसन्न पायो जै जै धुनि रीझियै ॥

पंडितों ने कहा हम लोगों ने शास्त्रों में राम नाम की महिमा पढ़कर देखी है, सो सच्ची है। परंतु ये हत्यारा ब्राह्मण अब पापमुक्त हो गया है ये आपने कैसे मान लिया?’

गोस्वामीजी ने कहा ‘आप लोगों को किस प्रकार इसकी प्रतीति करायी जाय सो कहिए।’ इस पर पंडित बोले ‘ यदि इसके हाथ से शिवजी के नंदी भोजन करेंगे तो हम लोग इसे पापमुक्त मानकर इसे अपनी पंक्ति में बिठा लेंगे।

गोस्वामीजी ने इस बात को स्वीकार किया और उस ब्राह्मण के हाथ में प्रसाद का थाल सजा दिया। सब लोग काशी के ज्ञानवापी के निकट नन्दीश्वर के पास पहुँचे, जहाँ की शर्त रखी थी।

गोसाईंजी ने कहा ‘हे नन्दीश्वर ! आपकी बुद्धि श्रीराम नाम के प्रताप प्रभाव से सर्वदा सरस रहती है। जिस प्रकार जितनी श्रीरामनाम की महिमा को आप जानते हैं, उस प्रकार उतनी महिमा का वर्णन मैं किसी प्रकार से भी नहीं कर सकता हूँ।

(यदि यह ब्राह्मण राम राम के प्रताप से शुद्ध हो गया है तो आप इसके हाथ से प्रसाद स्वीकार करके नाम महिमा को प्रमाणित कीजिए)’

यह प्रार्थना सुनकर नन्दीश्वर ने प्रसन्न होकर प्रसाद खा लिया। सभी लोगों ने रामचंद्रजी की एवं रामनाम की जय जयकार की और तुलसीदासजी की नाम निष्ठा पर बलिहार हो गए। निंदकों ने गोस्वामीजी के पैरों पर पड़कर क्षमा माँगी।

कमलभव नाम का एक ब्राह्मण गोस्वामीजी के सत्संग में कभी कभी आया करता था। एक बार उसने गोस्वामीजी से भगवान राम के दर्शन करने का उपाय पूछा, गोस्वामीजी ने सहज भाव से कहा ‘भैया भगवान का भजन करो ।

भजत कृपा करिहहिं रघुराई ।

अर्थात्‌ –
भगवान का दर्शन तो कृपासाध्य ही है ।’

ब्राह्मण हठ करने लगा कि आप कोई ऐसा उपाय बतावें जिससे अति शीघ्र दर्शन हों।’

गोस्वामीजी ने कहा कि यदि ऐसी बात है तो वृक्ष के नीचे ये त्रिशूल गाड़कर, वृक्ष पर से त्रिशूल पर कूद पड़ो, तो दर्शन हो जायेगा।

ब्राह्मण एकांत स्थान पर वन में जाकर वृक्ष के नीचे त्रिशूल गाड़कर जब उपर से कूदने का विचार किया तो त्रिशूल की अनी देखकर उसकी हिम्मत छूट गई। वह नीचे उतर आया। फिर हिम्मत की तो फिर हार गया। ऐसे ही वह कई बार वृक्ष पर चढ़ा और उतरा।

उसी मार्ग से एक पछाहीं वीर घोड़े पर चढ़ा जा रहा था। उसने यह तमाशा देखा तो उसके समीप आकर पूछा। ब्राह्मण ने सही सही सब बता दिया। उसको विश्वास हो गया कि जब गोस्वामीजी ने कहा है तो अवश्य दर्शन हो जाएगा।

बस उसने अपना सब सामान ब्राह्मण को दे दिया और स्वयं वृक्ष पर चढ़कर गोस्वामीजी का स्मरण कर कूद पड़ा। भक्त वत्सल भगवान ने उसके विश्वास पर रीझकर उसे अपनी गोद में थाम लिया और दर्शन देकर उसे कृतार्थ कर दिया।

श्री गौरी शंकर की जय 🙏 🚩
सियावर रामचन्द्र की जय 🙏 🚩
पवनसुत हनुमान की जय 🙏🚩
नन्दीश्वर की जय 🙏🚩
रामप्रेममूर्ति तुलसीदासजी की जय 🙏🌷

क्रमशः (भाग – ५५)

ISD News Network July 22, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Tulsi Katha, काशी, गोस्वामीजी, तुलसी लीलामृत

Related

कांटे को कांटे से निकालो

कांटे को कांटे से निकालो तथाकथित  हिंदूवादी  संघ ,  अनजाने ...

July 22 2024

सत्यनिष्ठ जितने भी जज हैं

सत्यनिष्ठ जितने भी जज हैं अपमानित-जीवन  से  अच्छा है , ...

July 22 2024

रासलीला – रहस्य (भाग – ३)

श्वेता पुरोहित।। भगवान के समान ही गोपियाँ भी परम रसमयी...

July 22 2024

अब्बासी हिंदू (भाग-1)

यार    मेरा    अब्बास    है ,    मैं    अब्बासी    हिंदू     हूँ ;...

July 22 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

भाषा और साहित्य

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है

November 18, 2026
भाषा और साहित्य

“जेन-जी” है जीवन-धारा

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

भारत में अब न्याय नहीं है

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

November 11, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?