श्वेता पुरोहित:-
(रामप्रेममूर्ति श्रीमद् गोस्वामी तुलसीदासजी की मुंख्यतः श्रीमद बेनीमाधवदासजी विरचीत मूल गोसाईचरित पर आधारीत अमृतमयी लीलाएँ)
गतांक से आगे –
सियाराम मय सब जगजानी करहुँ प्रणाम जोरि जुगपानी।
विन्ध्याचल की तराई के दो राजा एक बार तीर्थयात्रा करने निकले थे। संयोग से किसी तीर्थ में दोनों का मिलन हो गया और इसके बाद दोनों ने साथ में यात्रा की। इनमें परस्पर प्रगाढ़ प्रेम हो गया तब दोनों ने अपने इस प्रेम सम्बन्ध को अत्यंत दृढ करने के लिए यह निश्चय किया कि यदि हम में से एक के पुत्र एवं एक के पुत्री हुई तो उनका आपस में विवाह करेंगे।
यात्रा पुर्ण करके दोनों घर लौटे। कुछ दिन बाद एक राजाके यहाँ कन्याका जन्म हुआ। अब आवश्यक हो गया कि दूसरे राजाके यहाँ पुत्रका जन्म हो। परंतु यह सब अपने वश की बात नहीं है। दूसरे के यहाँ भी कन्या का ही जन्म हुआ।
लेकीन संबंध के लोभ से उस राजा ने अपनी कन्या को भी पुत्र कहकर प्रसिद्ध किया और किसी ने इस रहस्य को जाना तो उसे द्रव्यादि देकर अपने पक्ष में कर लिया।
कुछ दिन बीतने पर छोटी अवस्था में ही बड़ी धूमधाम से विवाह हुआ। परंतु जब कन्या विदा होकर ससुराल आई तो मालूम हुआ कि यह भी लडकी ही है, तब उसने अपने पिता को चिट्ठी लिखी।
कन्या का पिता वर के पिता से अधिक प्रभावशाली था। उसे इस बात का बडा रंज आया कि मेरे साथ बडा धोखा किया। अतः वह अपनी कन्या को तो घर ले ही आया उस राजा के राज्यपर भी अधिकार कर लिया।
वह राजा भागकर परिवार सहित वन में रहने लगा। परंतु कन्या के पिताने वहाँ भी पीछा नहीं छोडा।
एकदिन बहुत बडी सेना लेकर जंगल में ही डेरा डाल दिया।
संयोग से गोस्वामीजी उसी मार्ग से ओरछा से दिल्ली जा रहे थे। यह बात जब वर के पिता को पता चली तो वह गोस्वामीजी के चरणों मे पडकर बहुत रोया।
सारी बात सुनकर गोस्वामीजीने उसे निश्चिंत किया और स्वयं विशेष हेतू से रामचरितमानस का नवाह्न पारायण किया। और पारायण पुरा होते ही बडी आश्चर्यकारक घटना हुई। राजा की वह कन्या पुत्र में परिवर्तित हो गयी।
सभी ने गोस्वामीजी, रामचरितमानस एवं श्रीसीतारामचंद्रजी का जयघोष किया। उसी समय कन्या का पिता सेना लेकर चढाई के लिए आया। परंतु उसने जब गोस्वामीजी का दर्शन किया तो उसकी वैरबुद्धि जाती रही। गोस्वामीजी ने पुनः दोनों की मित्रता करा दी। कन्या को ससुराल भेजा गया। अपनी कन्या को ऐसे दिव्य वर की प्राप्ति से राजा को बडा संतोष हुआ।
श्री गौरी शंकर की जय 🙏 🚩
सियावर रामचन्द्र की जय 🙏 🚩
पवनसुत हनुमान की जय 🙏🚩
रामप्रेममूर्ति तुलसीदासजी की जय 🙏🌷
क्रमशः (भाग – ४४)
