मानव-जीवन का लक्ष्य यही है
तत्वम्-पदार्थ का शोधन करना , अपने स्वरूप को जानोगे ;
जड़-चेतन की ग्रंथि खुलेगी , आनंद-स्वरूप हो जाओगे ।
गुरु की कृपा-दृष्टि बरसेगी , सभी भेद खुल जायेंगे ;
ईश-कृपा होगी जब तुम पर , तब सच्चे-गुरु मिल जायेंगे ।
कई जन्मों के सुकृत्य इकट्ठे , तब ईश-कृपा मिल जायेगी ;
इसी तरह से क्रमिक रूप से , सारी बात बन जायेगी ।
श्रद्धावान , लभते , ज्ञानम् , तत्पर : , संयतेन्द्रिय :
ज्ञानम् , लब्ध्वा , पराम् , शांतिम् , अचिरेण , अधिगच्छति ।
गीता में सब-कुछ उद्घाटित , योगेश्वर की वाणी है ;
इसको पढ़कर ठीक से समझो , सर्वश्रेष्ठ ये वाणी है ।
जेहि जाने जग जाये हिराई , जानन्हु तुम्हें तुम्हहि हुई जाई ;
तुलसीदास के सत्य-वचन हैं , इनको पढ़कर समझो भाई ।
रामरहस्योपनिषद पढ़ना , गुरुमुख से ही इसको सुनना ;
राम का भेद समझ जाओगे , पूरी तरह राममय बनना ।
तुमको अगर बहुत जल्दी है , बैठो ज्ञान की नौका पर ;
अध्याय-चार गीता का पढ़ना , पार करोगे भव-सागर ।
अपि चेदसि पापेभ्य : सर्वेभ्य : पापकृत्तम : ।
सर्वंम ज्ञानप्लवेनैव वृजिनं सन्तरिष्यसि । ।
सारा ज्ञान भरा शास्त्रों में , गुरु के मुख से श्रवण करो ;
श्रवण,मनन,निदिध्यासन करना , अपने लक्ष्य को प्राप्त करो ।
मानव-जीवन का लक्ष्य यही है, इसमें पूरा पुरुषार्थ करो ;
माया तो प्रारब्ध से मिलती , जीवन मत उसमें व्यर्थ करो ।
पर मानव की बुद्धि उलट है , हर काम कर रहे हैं उल्टा ;
गुरुघंटाल ही क्योंकि मिलते , जिनका सब-कुछ उल्टा-पुल्टा ।
गुरुघंटालों से हिंदू ! बचना , लगभग सभी गुरु हैं ऐसे ;
सौ में शायद एक हो सच्चा , शंकराचार्यों के जैसे ।
शंकराचार्यों की शरण में जाओ, हिंदू ! अपना कल्याण करो ;
नकली-शंकराचार्यों से बचना , वरना काम-तमाम करो ।
सरकारें सब महाभ्रष्ट हैं , नकली-शंकराचार्य बनातीं ;
जिनसे हिंदू को दिशाभ्रमित कर , ग्लोबल-एजेंडा पूरा करतीं ।
हिंदू ! इनका एजेंडा जानो , अब्राहमिक-ग्लोबल-एजेण्डा ;
हिंदू-धर्म मिटा देने का , अब्बासी-हिंदू का एजेण्डा ।
सावधान हो जाओ हिंदू ! हर-क्षण रहना है तुम्हें सतर्क ;
शंकराचार्य श्रोतीय – गुरु हैं, इनसे मत करना कभी कुतर्क ।
ब्रह्मनिष्ठ-श्रोतीय गुरु ही , मानव का कल्याण करेंगे ;
अब्बासी-हिंदू सम देश के नेता , धर्म-सनातन नष्ट करेंगे ।
