By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: मौजी भगत
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाषा और साहित्य » मौजी भगत
भाषा और साहित्य

मौजी भगत

ISD News Network
By ISD News Network 9 Min Read
Share
9 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित-

जिला गौहाटी के खगीपुर नामक एक गाँव में एक अहीर रहता था। नाम था मनमौजी। था भी मौजी! उसने गाँवके जानवरोंके चरानेका काम पसंद किया। यह कहानी उस समयकी है जब कि भारतपर जहाँगीरी अमलदारी थी।
एक नदीके किनारे मौजी पाँच गायें चरा रहा था। वे गायें जमींदारोंकी थीं। रोटी-कपड़ा और दो रुपये माहवारी तनखाहपर मौजी काम करता था।

न माँ, न बाप। परम स्वतन्त्र। न पढ़ा, न लिखा। परम मौजी। जिस बातको सच मानता, फिर चाहे वह एकदम गलत ही क्यों न हो, चींटा-सा चिपट जाता था। सत्यके साथ सारूप्य हो जानेकी आदत मौजीमें थी। पर सत्य और असत्यका विवेक करनेवाली निर्णय-शक्ति उसमें न थी; क्योंकि वह सत्संगहीन था। सत्संगहीन सदा मूर्ख रहता है, फिर चाहे वह डबल एम्० ए० ही क्यों न हो।

बात यह है कि संसारमें सत्य और असत्य दूध और पानीकी तरह मिला दिया गया है। असल और नकलको जाननेकी शक्ति सत्संगसे ही मिलती है।

More Read

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है
“जेन-जी” है जीवन-धारा
भारत में अब न्याय नहीं है
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

आमके पेड़के नीचे बैठा मौजी एक भजन गुनगुना रहा था। तबतक वहाँ आ पहुँचे एक पण्डितजी। कंधेपर झोला और मस्तकपर लंबे तिलक। पण्डितजी वहाँ ठहर गये। दोपहर हो रहा था। पण्डितजीने झोलेमेंसे धोती निकाली और स्नान किया। इसके बाद पालथी मारकर बैठ गये और दोनों आँखें बंद कर लीं।

फिर दाहिने हाथसे नाक दबा ली और बस, बड़ी देरतक बैठे रहे। इसके बाद उन्होंने मूँगके दो लड्डू निकाले और खा-पीकर चलनेको तैयार हुए।

तब मौजी बोला—‘पा लागी पिंडीजी माराज!
पण्डित—आशीर्वचन।
मौजी—आप कहाँ रहते हैं?
पण्डित—केसमपुर।

मौजी—आप इधर जा कहाँ रहे हैं?
पण्डित—दौलताबाद। वहाँ मेरे चेले लोग रहते हैं।
मौजी—रिस न हों तो एक बात पूछूँ?
पण्डित—पूछो।
मौजी—अभी आप नाक बंद करके क्या कर रहे थे?
पण्डित—भगवान् का दर्शन कर रहा था।
मौजी—ठीक! बस।
पण्डितजी एक तरफ चले गये।

मौजी के पास दूसरी धोती न थी। वह नंगा होकर नदीमें कूद पड़ा और नहाकर बाहर निकला। उसने धोती पहनी और वह पालथी मारकर बैठ गया। तब उसने आँखें बंद कीं और फिर नाक भी पकड़ ली; परंतु जब कुछ भी दिखायी न पड़ा, तब मौजीने कहा—‘पण्डितजीको भगवान् दीखते थे तो मुझे क्यों नहीं दिखायी देंगे? इतना कहकर उसने नाक और जोरसे दबायी। शायद नाकको कम दबाया हो—यह सोचकर। मगर कुछ नहीं।

थोड़ी देर बाद मौजीकी साँस घुटने लगी। तब उसने कहा—‘प्राण ही चाहे क्यों न निकल जायँ, लेकिन जबतक भगवान् के दर्शन न होंगे तबतक नाक नहीं छोड़ूँगा।’ कुछ देर बाद व्याकुलताने असह्य रूप धारण किया। मौजी बोला—‘प्राण प्यारे हैं, जरूर हैं; लेकिन भगवान् से ज्यादा प्यारे नहीं।’ उसने नाक और भी कस ली। प्राणकी डोरी भगवान् के सिंहासनमें बँधी होती है।

चूँकि प्राण का रूप साँप-जैसा है, इसलिये समस्त साँपोंके यानी समस्त प्राणीके समूह शेषनागपर भगवान् विष्णुजी सदा विराजमान रहते ही हैं। मौजीके प्राणका खटका सिंहासनपर पहुँचा। भगवान् ने देखा तो एक अहीरका लड़का नाक दबाये जंगलमें बैठा है। कारण जो पूछा तो मायाने पण्डितजीवाली कहानी समझा दी।

लक्ष्मीके नामसे भगवान् के पास योगमाया सदा हाजिर ही रहती है। भगवान् ने सारा माजरा जानकर सोचा कि मौजीकी मौत अभी आयी नहीं, जो वह मर जायगा; इसलिये उसे दर्शन देना चाहिये।

भगवान् ने मौजी के सामने प्रकट होकर कहा—‘आँखें, खोलो। मैं आ गया।’
आवाज सुनकर मौजीने आँखें खोलीं और नाक भी छोड़ दी। कुछ देर साँस लेकर वह बोला—आप कौन हैं?
भगवान्—भगवान् हूँ।

मौजी—इसका क्या सबूत कि आप ही भगवान् हैं?
भगवान्—तुम जैसा चाहो सबूत ले लो।
मौजी—मैं उन पण्डितजीको बुलाये लाता हूँ, अभी वे बहुत दूर नहीं गये होंगे। अगर पण्डितजी कह देंगे कि तुम्हीं भगवान् हो तो मैं मान लूँगा; क्योंकि उन्होंने भगवान् देखे हैं, मैंने तो कभी देखा नहीं।
भगवान्—अच्छी बात है।

मौजी—लेकिन जबतक मैं पण्डितजीको लेने जाऊँ तबतक कहीं अगर आप खिसक गये तो?
भगवान्—नहीं, मैं यहीं खड़ा रहूँगा।
मौजी—अनजाने आदमीका क्या विश्वास? मैं आपको रस्सीसे कसकर इस आमके वृक्षसे बाँध जाऊँगा।
भगवान्—अच्छा भाई, बाँध लो।

मौजी उठा। पाँचों गायोंकी रस्सियाँ खोलीं और उन सबको बाँधकर उसने तीस हाथ लंबा एक रस्सा तैयार किया। भगवान् बेचारे खुद ही आमके वृक्षसे सटकर जा खड़े हुए। मौजीने बेकलक तरीकेसे उनको कसकर बाँध दिया। फिर वह दौड़ा। दो फर्लांग दौड़नेके बाद पण्डितजी दिखलायी पड़े। उसने चिल्लाकर कहा—‘ओ पिंडीजी माराज! चलो देख लो कि तुम्हारेवाले भगवान् यही हैं कि कोई दूसरे? मैंने उनको आमके वृक्षसे बाँध दिया है।’

पण्डितजी ने आवाज सुनी मगर मतलब कुछ भी न समझे। मुड़कर देखा तो वही लड़का दौड़ता आ रहा है कि जो नदी-किनारे मिला था। पण्डितजीने सोचा कि यह युवक है और मैं बूढ़ा हूँ। कहीं मेरा झोला छीनने न आता हो। पण्डितजी आगेको सरपटे। मगर मौजी था अपनी धुनका पक्का। उसने दौड़कर पण्डितजीका हाथ पकड़ लिया। लाचारीके कारण पण्डितजी वहाँ आये, जहाँ वह आमका वृक्ष था।

मौजी—देखो पिंडीजी! यही भगवान् हैं न?
पण्डितजीने बहुत इधर-उधर देखा। आमके वृक्षसे एक रस्सा लिपटा था और कहीं कुछ न था।
पण्डितजी—कहाँ हैं?
मौजी—दिनमें नहीं सूझता? वे कैसे बँधे हैं?
पण्डितजीने अपना पिण्ड छुड़ानेकी गरजसे झूठ ही कह दिया कि ‘हाँ, यही हैं।’ इसके बाद मौजी फिर बोला—‘नजदीक जाकर देख लो, फिर कभी यह मत कहना कि ये वे नहीं हैं।’

पण्डितजीको भगवान् दिखायी नहीं दे रहे थे। परंतु उन्होंने कहा—‘बस-बस, यही हैं यही।’

अब पण्डितजीकी छुट्टी थी। वे चल दिये। मौजीने रस्सा खोला। भगवान् के चरण छुए।
भगवान्—वह पण्डित मेरा भक्त नहीं है, वह तो पाखंडी है।
मौजी—तो आप पाखंडीको क्यों दर्शन देते हैं?
भगवान्—मैंने उसे कभी दर्शन नहीं दिया।
मौजी—वाह, वह कहता था कि मैं रोज दर्शन किया करता हूँ और अभी मेरे सामने वह आपको देख गया है।
भगवान्—उसने न तो आज देखा और न पहले कभी देखा था। वह झूठा है।

मौजी—लेकिन उनके झूठने मुझे सचसे मिला दिया। वे पाखंडी ही सही, परंतु मेरे गुरु हैं।
भगवान्—तुम क्या चाहते हो? मेरा दर्शन व्यर्थ नहीं होता।
मौजी—मैं यह चाहता हूँ कि जब मैं नहाकर नाक बंद किया करूँ, तब आपका दर्शन हुआ करे।
भगवान्—ऐसा ही होगा।
मौजी—एक बात आपने अपनी खुशीसे दी। एक बात मेरे माँगनेसे दीजिये।

भगवान्—माँगो!
मौजी—जब पण्डितजी नाक बंद किया करें तब उनको भी दर्शन दिया करें।
भगवान्—तब तो वह भी सुधर जायगा; क्योंकि मेरा दर्शन पानेवाले मिथ्याचारी नहीं रह सकते। मौजी! तुम धन्य हो। तुमने अपने गुरुका उद्धार किया और अपना उद्धार किया। गुरु ही चेलेका उद्धार किया करते हैं, पर आज चेलेने गुरुका उद्धार किया।

एक साल बाद वही पण्डितजी फिर उसी मार्गसे निकले। मौजी पूर्ववत् गायें चरा रहा था। जब दोनोंने दोनोंको देखा, तब मौजी बोला—गुरुजी! प्रणाम।
पण्डित—गुरुजी! प्रणाम।
मौजी—आप मेरे गुरु हैं, क्योंकि आपने मुझे भगवान् से मिलाया।
पण्डित—आप मेरे गुरु हैं, क्योंकि आपने मुझे भगवान् से मिलाया।

मौजी—मैं अहीर हूँ और आप ब्राह्मण हैं।
पण्डित—आप ही ब्राह्मण हैं और मैं अहीर हूँ।
मौजी—मैं मूढ़ था, आपने पण्डित बनाया!
पण्डित—मैं पाखंडी था, आपने भक्त बनाया।
मौजी—जो हुआ सो हुआ। हम दोनों दोनोंके गुरु हुए और दोनों दोनोंके चेला हुए।
पण्डित—मैंने यजमानीका पेशा छोड़ दिया। तुम भी गाय चरानेका पेशा छोड़ दो।
मौजी—फिर क्या करोगे।

पण्डित—द्वार-द्वारपर रामनामका प्रचार करेंगे। तुम बजाया करना खँजड़ी और मैं बजाया करूँगा मजीरा।
मौजी—दोनों मिलकर भक्तिके भजन गाया करेंगे।
पण्डित—हाँ! रामनामके पवित्र जलमें खुद भी नहाया करेंगे और संसारको भी नहलाया करेंगे।
मौजी—नाम क्या रखोगे?
पण्डित—तुम्हारा नाम रहेगा—पण्डितदास और मेरा नाम रहेगा—अहीरदास।
मौजी—क्योंकि मेरा गुरु एक पण्डित है और आपका एक अहीर है।
पण्डित—हाँ!

गौहाटी जिलेमें दो साधु घूम-घूमकर भजन गाते हुए देखे जाने लगे। जब वे भजन गाते तो स्वयं मस्त हो जाते और सुननेवाले भी मगन हो जाते। भगवान् की लीला विचित्र है। भगवान् को धन्य है और उनके भक्तोंको भी धन्य है।

जय श्री सीताराम !!

  • गीता प्रेस से प्रकाशित पुस्तक “एक लोटा पानी” से साभार 🙏

ISD News Network June 13, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: मनमौजी, श्वेता पुरोहित

Related

भारत की राष्ट्रीय शर्म यही है

भारत की राष्ट्रीय शर्म यही है सबसे घृणित अपराध  कौन...

June 13 2024

जब छायेगा धर्म सनातन

कान  खोलकर  हिंदू  सुन  लें , दो  ही  तरह  से ...

June 13 2024

मोदी मुक्त भाजपा लाओ

हिंदू  नेता  इतना  दब्बू  ,  गुंडों  को  कहता  है  अब्बू...

June 13 2024

खूँटी पर टंगा बसंत

हेमंत शर्मा।  दिल मचल रहा है. शरीर बेक़ाबू है. मन...

June 13 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

भाषा और साहित्य

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है

November 18, 2026
भाषा और साहित्य

“जेन-जी” है जीवन-धारा

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

भारत में अब न्याय नहीं है

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

November 11, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?