सुप्रीम-कोर्ट ढीले मत पड़ना (भाग-5)
पूरा गुंडाराज देश में और कानून – व्यवस्था नाकारा ;
नहीं सुरक्षित आम – आदमी , परेशान कितना बेचारा ?
संविधान की करतीं अनदेखी , काले – धन की सरकारें ;
माफिया-राज चल रहा देश में , मची हुयीं हैं चीख-पुकारें ।
प्रजातंत्र अब नहीं देश में , कब का ये दम तोड़ चुका ;
भ्रष्ट – तंत्र चल रहा देश में , पूरा – कब्जा जमा चुका ।
सुप्रीम-कोर्ट ही बचा है केवल, अपने कॉलेजियम सिस्टम से ;
अब्बासी-हिंदू नेता जलता है , सुप्रीम-कोर्ट के दम-खम से ।
कई प्रयास किये हैं इसने , सुप्रीम-कोर्ट पर कब्जे के ;
पर हरदम मुॅंह की खाता है , उखड़ रहा खुद के कब्जे से ।
जिन कब्जों पर टिका हुआ था , सारे कब्जे उखड़ रहे हैं ;
इसके जितने लगुवे-भगुवे , एक-एक कर छोड़ रहे हैं ।
जितने भी थे नंगे – साथी , जो हमाम में नंगे थे ;
केवल वे ही साथ हैं इसके , वे चले गये जो चंगे थे ।
नंगो के जितने भी हमाम हैं , चार-जून को टूट जायेंगे ;
सुप्रीम-कोर्ट की शक्ति के आगे , सबके-छक्के छूट जायेंगे ।
चुनाव-आयोग के साथ-साथ ही , सभी राह पर आ जायेगे ;
सरकारी-संस्थान हैं जितने भी , वे सब औकात पर आयेंगे ।
सुप्रीम-कोर्ट के अंदर बल है , संविधान का – जनता का ;
चयन-प्रक्रिया सर्वोत्तम है , सौभाग्य देश की जनता का ।
सुप्रीम-कोर्ट के कारण ही तो , गुंडो की पूरी-दाल जल गयी ;
गुंडो की थी काठ की हांडी , वो भी पूरी तरह जल गयी ।
सबसे-बड़ा देश को खतरा , चुनाव-आयोग जो भारत का ;
सुप्रीम-कोर्ट ढीले मत पड़ना , तुम्हीं भविष्य हो भारत का ।
चार-जून से पहले-पहले , चुनाव-आयोग ठीक करना है ;
वरना सब-कुछ धरा रहेगा , लोकतंत्र मिट जाना है ।
अब भारत का भविष्य है पूरा , सुप्रीम-कोर्ट के कंधों पर ;
चुनाव-आयोग की चूलें कस दो , रोक लगे काले-धंधों पर ।
राजनीति का काला-धंधा , भारत में फल-फूल रहा है ;
इसकी जड़ों में मट्ठा डालो , तब देखो ये झुलस रहा है ।
भारतवर्ष ! जागते रहना , तेरे चौकीदार चोर हैं ;
दुश्मन से तुझको लुटवाकर , ये चोर मचाते शोर हैं ।
अब मौका है तेरे हाथ में , चौकीदार बदलना है ;
सारे चौकीदारों को बदलो , तब देश का भाग्य संवरना है ।
सुप्रीम-कोर्ट के बिना न होगा , देश में कोई अच्छा-काम ;
सुप्रीम-कोर्ट ही कर सकता है , पूरे-शासन की कसो लगाम ।
