By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: मीडिया के झूठ का पर्दाफाश! होनहार छात्रा सुदीक्षा की मौत छेड़छाड़ से नहीं बल्कि सड़क हादसे में हुई थी!
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » मीडिया » फेक न्यूज भंडाफोड़ » मीडिया के झूठ का पर्दाफाश! होनहार छात्रा सुदीक्षा की मौत छेड़छाड़ से नहीं बल्कि सड़क हादसे में हुई थी!
फेक न्यूज भंडाफोड़

मीडिया के झूठ का पर्दाफाश! होनहार छात्रा सुदीक्षा की मौत छेड़छाड़ से नहीं बल्कि सड़क हादसे में हुई थी!

Archana Kumari
By Archana Kumari 7 Min Read
Share
7 Min Read
Sudheesha bhati
Sudheesha bhati
SHARE

कुछ दिन पूर्व हर मेनस्ट्रीम मीडिया चिल्ला रहा था, ‘योगी के राज में छेड़छाड़ से हुई एक होनहार छात्रा की मौत!’ अब जब उस छात्रा सुदीक्षा की दुखद मौत की सच्चाई बाहर आ गयी है तो #fakenewsmedia ने इस पर चुप्पी ओढ़ ली है। जिस समाज से झूठ बोला था, उससे सच अभी भी छुपाने की चेष्टा की जा रही है!

अमेरिका में पढ़ने वाली होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत से पर्दा उठ गया है। उसकी मौत छेड़छाड़ या स्टंट की वजह से नहीं हुई, बल्कि वह एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस मामले को लेकर राजनीतिक रंग देकर यूपी सरकार पर भी सवाल खड़े किए गए लेकिन मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने CCTV फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से बुलेट सवार दो आरोपियों को धर दबोचा। उन लोगों ने भी अपना जुर्म स्वीकार किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मॉडिफाइड बुलेट बाइक, सायलेंसर, हेलमेट और नम्बर प्लेट आदि बरामद की है।

बुलंदशहर पुलिस ने सुदीक्षा मौत मामले में घटनाक्रम से रहस्य हटाते हुए खुलासा किया कि इस मामले में दीपक चौधरी और राजू नाम के आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें दीपक चौधरी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एक कांट्रेक्टर के यहां काम करता है और 10 अगस्त घटना वाले दिन राज मिस्त्री का काम करने वाले राजू को लेकर काली बुलेट से निर्माणाधीन साइट लखावटी जा रहा था। इस दौरान औरंगाबाद चारोरा मुस्तफाबाद के पास उसकी बुलेट बाइक के सामने अचानक हरे रंग का ऑटो और भैंसा बुग्गी आ गई, इसकी वजह से उसे अचानक ब्रेक लगाना पड़ गया। इसके बाद पीछे से आ रही सुदीक्षा भाटी कि बाइक बुलेट से टकरा गई। इससे छात्रा सड़क पर जा गिरी और उसकी मौत हो गई।

https://twitter.com/rajshekharTOI/status/1294919736728285184

लगातार इस खबर के मीडिया में आने और मामला बहुचर्चित हो जाने से वह बेहद डर गया था। इसलिए उसने बुलेट को मॉडिफाइड करवा दिया था जबकि किसी को शक न हो इसलिए बुलेट की टायर, सायलेंसर और ‘जाट लिखी नम्बर प्लेट’ भी हटवा दी थी।

More Read

Fake News भंडाफोड़: आनंदीबेन पटेल के पति के नाम पर आडवाणी को लिखा कथित पत्र पूरी तरह जाली, दशकों पुराने राजनीतिक प्रोपेगैंडा का सच!
Fake News भंडाफोड़: हरदीप पुरी को बचाने के लिए IT Cell ने किया सोनिया गांधी का AI-जनरेटेड फर्जी फोटो वायरल!
Fake News भंडाफोड़: पांचजन्य और भाजपा ईकोसिस्टम का फर्जी ‘OSINT खुलासा’ बेनकाब: दिल्ली की पुरानी तस्वीर को वियतनाम की गुप्त साजिश बताकर फैलाया झूठ!
फेक न्यूज़ भंडाफोड़:  सत्ता की दलाली में गिरी पत्रकारिता: जब सवाल पूछने वाली लोकगायिका को ‘कॉल गर्ल’ बनाने पर उतर आया ABP न्यूज़!

दरअसल इस मामले को लेकर मीडिया में बवाल मचने के बाद सुदीक्षा की मौत सड़क हादसा था या कुछ और इसकी जांच के लिए योगी सरकार ने एसआईटी की टीम का गठन किया था। जांच पड़ताल में कई अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। इससे पहले पुलिस इस मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए सैकड़ों वाहन जप्त कर हजारों लोगों से पूछताछ कर चुकी थी।

उधर, सुदीक्षा के परिजनों द्वारा मीडिया में लगातार पुलिस विरोधी बयान दिए जाने से पुलिस दबाव में आ गई थी। इसके अलावा इस मामले में अलग-अलग राजनीतिक बयान दिए जाने से मामला सुलझने के बजाय और अधिक उलझता जा रहा था। इसके उपरांत पुलिस ने आरोपियों का सुराग पाने के लिए इनाम की घोषणा तक कर दी थी।

बुलंदशहर एसएसपी संतोष सिंह ने कुछ लोगों पर परिजनों को भड़काने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले दिन ही यह साफ हो गया था कि हादसे के वक्त सुदीक्षा का चचेरा भाई निगम भाटी बाइक चला रहा था। जांच के दौरान एक ऐसा भी चश्मदीद मिला जिसने बताया कि सामने से आ रहे वाहन के चलते बुलेट सवार ने अचानक ब्रेक मारा, जिसके चलते सुदीक्षा वाली बाइक बुलेट से टकरा गई। बाद में हेडइंजरी आने के कारण सुदीक्षा की मौत हो गई थी।

एसएसपी का कहना है कि चचेरे भाई ने हादसे के बाद जो बयान दिया, उसमें छेड़छाड़ का उल्लेख नहीं था। इसके बाद लड़की के मामा ने तहरीर दी, उसमें भी छेड़छाड़ का कोई उल्लेख नहीं था। लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस मामले में विवाद खड़े किए जाने के बाद यह बताना शुरू किया गया कि लड़की के नाबालिग चचेरे भाई नहीं चाचा सतेंद्र भाटी बाइक चला रहे थे। जब पुलिस ने चाचा के मोबाइल लोकेशन का पता लगाया तो हादसे के समय उनकी लोकेशन दादरी में पाई गई।

इस पूरे मामले को नया रंग देने के लिए योगी सरकार और उप्र पुलिस को मोहरा बनाया गया। महिला आयोग से लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा आम आदमी पार्टी ने इस मौत को राजनीतिक मुद्दा बना लिया था, जिसमें मीडिया की इनको भरपूर मदद मिली। इन सभी का मकसद केवल योगी सरकार और उप्र को बदनाम करना था।

इस बीच पुलिस को कटघरे में खड़े करने के लिए सुदीक्षा के परिजन लगातार आरोप लगाते रहे। उन लोगों ने पीछा करने के साथ-साथ छेड़खानी का भी आरोप लगाया और कहा गया कि उन्हीं के कारण सुदीक्षा की गाड़ी दुर्घटना की शिकार हो गई। जबकि जांच में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया।

पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए सिकंदराबाद से लेकर औरंगाबाद तक रास्ते में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जबकि करीब 10719 पंजीकृत बुलेट मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी जुटा कर वाहन छानबीन अभियान चलाया गया।

ज्ञात हो कि नोएडा के दादरी में डेरी स्कानर गांव की निवासी 20 वर्षीय सुदीक्षा अकादमिक रूप से बेहतरीन छात्रा थीं और वह 3.80 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति पर अमेरिका के मैसाच्युसेट्स के बॉब्सन कॉलेज से बीबीए स्नातक कोर्स कर रही थी। सुदीक्षा ने एचसीएल फाउंडेशन के स्कूल विद्या ज्ञान से पढ़ाई की थी। 2018 की सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में सुदीक्षा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद ही सुदीक्षा को अमेरिका के बॉब्‍सन कॉलेज से आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली थी।

Archana Kumari August 18, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Crime reporting, fake news, Fake News Alert, Sudheesha bhati case, up news

Related

फेक न्यूज मामले में एबीपी एंकर अभिसार शर्मा पर कसा शिकंजा! सरकार ने भेजा नोटिस!

मुख्यधारा की पत्रकारिता किस तरह से फेक न्यूज फैलाने की...

August 18 2020

बांद्रा में भीड़ ने रवीना टंडन और उनके ड्राइवर के साथ की मारपीट,सच क्या है ! 

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और उनके चालक पर मुंबई में...

August 18 2020

Fake News भंडाफोड़: पांचजन्य और भाजपा ईकोसिस्टम का फर्जी ‘OSINT खुलासा’ बेनकाब: दिल्ली की पुरानी तस्वीर को वियतनाम की गुप्त साजिश बताकर फैलाया झूठ!

इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो। सत्ता जब वास्तविक जवाबदेही, नैतिक संकट...

August 18 2020

निधि राजदान जैसी पत्रकार अधूरी जानकारी देकर फैला रहे हैं फेक न्यूज ताकि कांग्रेस को फायदा मिल सके!

जब स्वधन्यमान पत्रकार ही अपने आकाओं को लाभ पहुंचाने के...

August 18 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Archana Kumari
राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक अपराध संवाददाता के रूप में कार्य का अनुभव। अर्चना विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज़ चैनल में काम कर चुकी हैं। फिलहाल स्वतंत्र पत्रकारिता।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

फेक न्यूज भंडाफोड़

Fake News भंडाफोड़: आनंदीबेन पटेल के पति के नाम पर आडवाणी को लिखा कथित पत्र पूरी तरह जाली, दशकों पुराने राजनीतिक प्रोपेगैंडा का सच!

October 26, 2026
फेक न्यूज भंडाफोड़

Fake News भंडाफोड़: हरदीप पुरी को बचाने के लिए IT Cell ने किया सोनिया गांधी का AI-जनरेटेड फर्जी फोटो वायरल!

October 24, 2026
फेक न्यूज भंडाफोड़

Fake News भंडाफोड़: पांचजन्य और भाजपा ईकोसिस्टम का फर्जी ‘OSINT खुलासा’ बेनकाब: दिल्ली की पुरानी तस्वीर को वियतनाम की गुप्त साजिश बताकर फैलाया झूठ!

October 24, 2026
फेक न्यूज भंडाफोड़

फेक न्यूज़ भंडाफोड़:  सत्ता की दलाली में गिरी पत्रकारिता: जब सवाल पूछने वाली लोकगायिका को ‘कॉल गर्ल’ बनाने पर उतर आया ABP न्यूज़!

October 18, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?