गंगा में मल-मूत्र बहाया
भविष्य-मालिका भविष्य का दर्शन,बार-बार आगाह कर रहा ;
हिंदू ! फौरन होश में आओ , क्यों तू अपना नाश कर रहा ?
अपने तुच्छ-स्वार्थ के कारण , धर्म-विरोधी हरकत सहते ;
मंदिर विध्वंस चुपचाप देखते , पाप पूर्ण गलियारे बनते ।
कुदरत का कानून यही है , पापी का होगा पूर्ण-विनाश ;
जब तक पाप का घड़ा न भरता , तब तक कैसे होगा नाश ।
राम-मंदिर को भ्रष्ट कराया , गंगा में मल-मूत्र बहाया ;
महाकुम्भ में भीड़ बढ़ाकर , भगदड़ में हिंदू मरवाया ।
वुल्फ-अटैक हो रहे अनवरत , हिंदू के सर कटते जाते ;
धर्महीन – अज्ञानी हिंदू , नादानी में मरते जाते ।
गंदी – सरकारें इसकी जड़ में , घड़ा पाप का भरता जाता ;
फूटने वाला है घड़ा पाप का , प्रलय-काल आता जाता ।
अब्बासी – हिंदू भारत के नेता , डीप – स्टेट के प्यादे हैं ;
अब्राहमिको के जरखरीद हैं , कुछ कम हैं कुछ ज्यादे हैं ।
अमेरिका से कुछ अच्छी-खबर है , डीप-स्टेट इलेक्शन हारा ;
डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता पाकर , उसको लातों से कसके मारा ।
पर भारत में जस का तस है , डीप-स्टेट का पूरा कब्जा ;
ईवीएम को हैक कर लिया , चुनाव-आयोग है पुर्जा-पुर्जा ।
डीप-स्टेट हर जगह काबिज , राज्य के तीनों-अंग अपंग ;
हिंदू की बुद्धि हुई लकवाग्रस्त , हरेक कुंयें में घुली है भंग ।
भ्रष्टाचार में डूबा शासन , चरित्रहीनता का दलदल ;
तथाकथित हिंदूवादी दल, नहीं है बिलकुल हिंदूवादी दल ।
डीप-स्टेट घुस चुका डीप में , नेतृत्व हो चुका पूरा म्लेच्छ ;
हुआ मानसिक खतना इनका,तन मन धन सब कुछ है म्लेच्छ।
सब के सब खूंखार भेडिये , खाल सियार की ओढ़ रखी है ;
धर्महीन-अज्ञानी हिंदू ! राह मौत की पकड़ रखी है ।
हिंदू ! जब तक न सुधरेगा , कोई हालात नहीं बदलेगा ;
मौत के मुंह में जाने वाला , अपनी दिशा नहीं बदलेगा ।
बहुत निकट आ चुकी मृत्यु है , महासमर होने वाला है ;
धर्महीन अब नहीं बचेगा , नहीं ये अब टलने वाला है ।
धर्मनिष्ठ जितने हिंदू हैं , “विष्णु-कृपा” के अधिकारी ;
पूर्ण – सुरक्षित यही बचेंगे , चाहे जितनी हो मारामारी ।
जो भी करे धर्म की रक्षा , धर्म करेगा उसकी रक्षा ;
वेद-वचन ये परम-सत्य हैं , “श्री-विष्णु” करेंगे पूर्ण सुरक्षा ।
जो भी हिंदू ! नित्य पढ़ेगा, ”भगवान-विष्णु” का सहस्त्रनाम ;
घर – परिवार सहित हो रक्षा , बन जायेंगे सारे काम ।
