शंकराचार्य हैं धर्म के रक्षक
दिन भर फैंसी-ड्रेस पहनता , तरह-तरह स्वांगों को करता ;
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता , हरदम नाटक-नौटंकी करता ।
ये नेता कम अभिनेता ज्यादा , पूरा-पूरा खलनायक ;
देश की सेवा कभी नहीं की , सबसे बड़ा ये नालायक ।
कोई भी सद्गुण नहीं है इसमें , पर दुर्गुण सारे भरे हुये ;
बहुत बड़ा साजिशकर्ता है , दिन-रात इसी में खर्च किये ।
जो मेहनत साजिश में करता,यदि उतनी देश के हित में करता;
विश्व-गुरु भारत बन जाता , हिंदू ! निर्दोष कभी न मरता ।
पर ऐसा कभी नहीं कर सकता , क्योंकि ये भारत का दुश्मन ;
भारतवर्ष मिटाना चाहे , ये धर्म – सनातन का दुश्मन ।
सबसे बड़ा ये धोखा खाया , देश की हिंदू – जनता ने ;
अपना हृदय सम्राट बनाया, सदियों से लुटी-पिटी जनता ने ।
भारत की आजादी नकली , ये तो गुलामी से बदतर ;
विश्व-खुशी के पैमाने में , भारत सबसे नीचे गिरकर ।
चेहरों की मुस्कान छिन चुकी , सारी खुशियां विदा हुयी ;
चरित्रहीन नेता व अफसर , जिनकी आत्मा मरी हुयी ।
गिद्ध-कौवों की भीड़ बन चुके , देश के नेता-नौकरशाह ;
हिंदू को नोंच – नोंच खाते हैं , उनकी नहीं जरा परवाह ।
गुरु-विहीन हिंदू बेचारा , अज्ञान के नद में डूब रहा है ;
गुरु-घंटालों के चक्कर में , गलत-मार्ग पर दौड़ रहा है ।
मृगमरीचिकाओं के पीछे , प्यासा – हिंदू भाग रहा है ;
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता , यही सदा से चाह रहा है ।
नब्बे – प्रतिशत हिंदू – बाबा , धर्माचार्य – कथावाचक ;
अब्बासी-हिंदू के दलाल हैं , पूरी तरह पाप के वाहक ।
महाधूर्त , मक्कार , कुटिल हैं , हिंदू को मरवा देंगे ;
अब्बासी-हिंदू यदि बना रहा तो , गजवायेहिंद करा देंगे ।
इन्हें धर्म से कुछ न मतलब , धर्म को धंधा बना लिया है ;
ये सारे पापी – व्यभिचारी , द्वार नरक का खोल दिया है ।
इनके शिष्य नरक जायेंगे , ये गुरु वहीं ले जायेंगे ;
पर जब तक ये गुरु रहेंगे जीवित , भारत को नरक बनायेंगे ।
जागो हिंदू ! अब तो जागो , सच्चे धर्म – मार्ग पर आओ ;
शंकराचार्य हैं धर्म के रक्षक , हिंदू ! उनकी शरण में आओ ।
सही-मार्ग ये बतलायेंगे , जिससे जीवन का लक्ष्य मिलेगा ;
जीवन सफल करेगा हिंदू ! जीते – जी आनंद मिलेगा ।
धर्म-मार्ग पर आओ हिंदू ! व अच्छी-सरकार बनाओ ;
जीते – जी भी सुखी रहोगे , बाद में सच्ची – सद्गति पाओ ।
“जय सनातन-धर्म”, रचनाकार : ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”
