By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: गरीब मूंगफली विक्रेता ऐसा गीत गा देता है, जो’श्रीवल्ली’से मुकाबला करता है
Share
Notification
Latest News
चार गुजरातियों के राज में क्यों अमेरिकी जेलों में सड़ रहा है आम गुजराती?
Members Only SDEO's Story समाजशास्त्र
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » समाजशास्त्र » गरीब मूंगफली विक्रेता ऐसा गीत गा देता है, जो’श्रीवल्ली’से मुकाबला करता है
Events and Activities

गरीब मूंगफली विक्रेता ऐसा गीत गा देता है, जो’श्रीवल्ली’से मुकाबला करता है

Vipul Rege
By Vipul Rege 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। कच्चा बादाम से लोकप्रिय हुए मूंगफली विक्रेता भुबन बादायकर को उनका गीत व्यावसायिक रुप से प्रयोग करने वाली कंपनी ने तीन लाख रुपये का भुगतान किया है। इस मूंगफली के दाने जितने भुगतान पर वे युवा प्रशंसक नाराज़ हैं, जिनका परिचय इस निर्धन गायक से हो चुका है। भुबन का गाया ‘कच्चा बादाम’ आज का सबसे लोकप्रिय गीत बन चुका है। यूट्यूब पर रील बनाने वाले भी इस गीत पर टूट पड़े हैं। भुबन ने पश्चिम बंगाल के लोक संगीत को संपूर्ण देश में लोकप्रिय कर दिया है।

भुबन बादायकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम के एक गांव क़ुरालगुड़ी के निवासी हैं। बीरभूम को वीरों की भूमि कहा जाता है। बीरभूम एक कारण से और प्रसिद्ध है और वह है यहाँ का लोक गायन। बीरभूम में बाउल संगीत की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविताओं पर भी इस संगीत का प्रभाव देखा गया है। बाउल संगीत भुबन बादायकर के गीत में सांस लेता प्रतीत होता है।

भुबन पारंपरिक गायक तो नहीं हैं लेकिन बीरभूम का पारंपरिक संगीत उनके गीत में स्पष्ट ढंग से परिलक्षित होता है। बंगाल में दो प्रकार के लोकगीतों की परंपरा रही है। एक है भतियाली और दूसरा है बाउल संगीत। भुबन बादायकर ने अपना गीत मूंगफली बेचने के लिए लिखा था। वे अपने गीत में अपनी कच्ची मूंगफली की प्रशंसा करते हुए बता रहे हैं कि ये स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी है।

लोकगीतों के संगीत में एक रहस्यमयी आकर्षण होता है। हाल ही में एक गीत बहुत लोकप्रिय हुआ था। छत्तीसगढ़ के एक बच्चे सहदेव द्वारा गाया गया गीत ‘बचपन का प्यार’ भी ऐसा ही लोकप्रिय रहा, जैसा वर्तमान में कच्चा बादाम प्रसिद्ध हो रहा है। उस गीत का पूरा फायदा एक संगीत कंपनी और सहदेव को मिल गया, जबकि मूल गायक और संगीतकार को पूछा तक न गया।

More Read

अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी
लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?
उप्र के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी नागेश्वर राव की पार्टी!
बलदाऊ गो शाला में आयोजित गो-महोत्सव: मुख्य अतिथि का शास्त्रीय उद्बोधन, अर्थशास्त्र पर तीखे सवाल और गो-सेवा का संकल्प!
View this post on Instagram

A post shared by SAMEEKSHA SUD (@sameeksha.sud_)

आश्चर्य कि बचपन का प्यार भी एक लोकगीत की धुन पर आधारित है। इसे गुजरात के एक आदिवासी लोक कलाकार कमलेश बरोट ने गाया था। कुछ वर्ष पूर्व मालवा की धरती पर एक भील लोकगीत इतना प्रसिद्ध हुआ कि शादियों और पार्टियों में ये गाया-बजाया जाने लगा था और जब ये गीत बजाया जाता, लोग नाचने-झूमने लगते थे। ‘अमु काका बाबा ना पोरिया रे’ नामक ये गीत देशभर के संगीत समारोहों में भी बजाया जाने लगा था।

मध्यप्रदेश से लेकर गुजरात तक इस गीत की लोकप्रियता समान थी। कच्चा बादाम की लोकप्रियता के पीछे भी लोक संगीत ही है। जैसे ही ये गीत वायरल हुआ, इस पर उन युवाओं की निगाह पड़ गई, जो रील बनाने के लिए कुख्यात हैं। सैकड़ों युट्यूबर्स ने इस गीत का इस्तेमाल कर लाखों लाइक बटोरे और पैसा कमाया। इस गीत को एक संगीत कंपनी ने भुबन की आवाज़ में रिकार्ड करवाया और वीडियो भी बनाया।

कंपनी ने इस गीत से बहुत पैसा कमाया लेकिन भुबन को कुछ नहीं दिया। जब प्रशंसकों की ओर से विरोध किया गया तो औपचारिकतावश तीन लाख रुपये दे दिए गए। जबकि इस गीत पर भुबन का कॉपीराइट है। उन्होंने ये गाना न केवल गाया है बल्कि लिखा और संगीत भी उन्होंने ही बनाया है। आज कहने को भारत में पाश्चात्य संगीत चल रहा है किन्तु लोकप्रिय वही होता है, जिसमे भारत के लोक संगीत की सुगंध हो।

View this post on Instagram

A post shared by Jay Bhanushali (@ijaybhanushali)

आज संगीत जगत में इतने प्रतिभाशाली संगीतकार हैं लेकिन वे अपना मौलिक संगीत हिट नहीं करा पाते हैं। वही एक छोटे से गांव का गरीब मूंगफली विक्रेता ऐसा गीत गा देता है, जो पुष्पा के ‘श्रीवल्ली’ गीत से मुकाबला करता है। कच्चा बादाम की लोकप्रियता ने सिद्ध कर दिया है कि भारतीय युवा हो या भारतीय वृद्ध, उनके मन को भारत का लोक संगीत हिलोरों से भर देता है। आप आज के गीतों से भारतीय लोक संगीत और राग-रागिनियों को हटा दीजिये, तो कुछ न बचेगा। 

Vipul Rege February 21, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: bachpan ka pyar, Bangali song, baul music, Bhuban Badyakar, bollywood news, Kacha Badam, sahdev, west bengal

Related

CROYANCE MUN – 2018 ORGANISED IN COLLABORATION WITH MAYUR PUBLIC SCHOOL

To apprise the students on various current, social, international issues...

February 21 2022

मेवात की ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा 28 को सर्व हिन्दू समाज करेगा !

अर्चना कुमारी। ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है,...

February 21 2022

BHIM ने cashless transaction का रचा नया इतिहास!

डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

February 21 2022

KHF संगठन की संस्थापक अध्यक्ष अर्चना सिंगरौल ने किया समर्थन एवं नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी गठित हुई

Kaushalya Humanity Foundation KHF संगठन द्वारा लगातार जनहित के कार्य...

February 21 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Events and Activities

अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी

November 4, 2026
अपराध

लाशों पर ढोल-नगाड़ों की थाप: जब मौत के तांडव के बीच गृहमंत्री के स्वागत में भगवान को भी बना दिया दरबारी—यह ‘थैंक्यू’ किसलिए, 19 मौतों के लिए?

October 18, 2026
Events and Activities

उप्र के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी नागेश्वर राव की पार्टी!

October 12, 2026
Events and Activities

बलदाऊ गो शाला में आयोजित गो-महोत्सव: मुख्य अतिथि का शास्त्रीय उद्बोधन, अर्थशास्त्र पर तीखे सवाल और गो-सेवा का संकल्प!

October 5, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?