By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: मैं, मेरी आस्था और नीलकंठ !
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाषा और साहित्य » मैं, मेरी आस्था और नीलकंठ !
भाषा और साहित्य

मैं, मेरी आस्था और नीलकंठ !

Manisha Pandey
By Manisha Pandey 13 Min Read
Share
13 Min Read
SHARE

किंगफ़िशर को नीलकंठ भी कहते है। ये बात जीवन के लगभग डेढ़ दशक के बाद पता चली उसके पहले वो मेरे लिए भगवान शंकर थे, जो रूप बदल कर अपनी बनाई दुनिया में ये देखने आते थे कि उनके बनाये इंसान क्या कर रहे हैं? और अगर वो दिख जाएं तो ज़रूर कुछ अच्छा होता था। वो मन की बात जान लेते थे इसीलिए मिलने आते थे, ये धारणा विकसित करने में मेरी माँ की माँ यानि- मेरी बड़ी मम्मी (नानी) का बहुत योगदान था।

मैं लगभग 5 साल की, मेरी परवरिश नानी के घर पर ही हुई 5 साल की उम्र से कुछ एक साल पहले ही मुझे नानी ये कह कर अपने पास रख लिया कि उनको बच्चे का साथ मिल जायेगा और मेरे दो भाई-बहनो की जिम्मेदारी को निभाते हुए मेरी माँ को कुछ आराम! और ऐसा ही हुआ भी, मैं नानी की जिज्ञासा का केंद्र होने के साथ उनकी धुरी कब हो गयी ये उनको भी पता नहीं चला! उन्होंने ही एक शाम छत के पास से गुज़रती नीलकंठ को देख कर मेरे ये कहने पर कि ‘कितनी सुन्दर चिड़िया है!’ उन्होंने कहा कि यह चिड़िया नहीं है शंकर भगवान हैं! इनसे जो माँगो वो मिल जाता है और मैंने भोलेपन से पुछा था कि ‘आपने कुछ माँगा क्या बड़ी मम्मी?’ तो हंस कर बोली ‘मन्नत’ बताई नहीं जाती! तू अपनी मन्नत कह, मैं अपनी कहूँगी।’ कुछ देर बाद नानी काम करने नीचे चली गयी और मैं वही छत पर रही, जब तक नीलकंठ मुझे चकमा दे कर उड़ नहीं गया।

अब ये रोज़ का ही सिलसिला बन गया। मैं छत पर शाम को जा कर नीलकंठ का इंतज़ार करती और हफ्ते के सात में से 5-6 दिन वो भी नियम से आता, कुछ बोलता नहीं, बस बैठा रहता! मैंने उसकी आवाज़ कभी नहीं सुनी?

मैंने बड़ी मम्मी को जब ये कहा, नीलकंठ रोज़ मुझे मिलने आता है। ये बात उनके लिए मुस्कुराने का विषय होती। मेरे लिए वो मेरा बेस्ट फ्रेंड बन गया था! जब तक वो तारों पर बैठा रहता मैं उससे अपने मन की सारी बातें कहती। जब कभी नाना जी से डांट पड़ती, तब शिकायत सीधे नीलकंठ से होती। क्लास वन में ये सब करने की बात आज सोच कर हैरानी होती है! मेरी शिकायतों के अंत में एक ही प्रार्थना होती थी की मेरी मम्मी मुझे नानी के पास से अपने पास ले जाए जैसे वो मेरे भाई-बहनो को अपने पास रखती हैं।

More Read

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है
“जेन-जी” है जीवन-धारा
भारत में अब न्याय नहीं है
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

कुछ महीने बीते और मेरे क्लास के रिजल्ट आ गए थे और उसके बाद छुट्टिया! मगर मेरा घर में मन नहीं लगता, न कोई दोस्त न कोई रिश्तेदार न कोई हम-उम्र भाई बहन। नाना जी का स्वभाव काफी कठोर था उनका भी कोई दोष नहीं, वो मिलेट्री में जो रहे थे। उनको मेरा घर पर रहना और घर में ही खेलना पसंद था। ऐसे मैं नीलकंठ मेरे साथ खेलता तो नहीं था पर तकरीबन रोज़ मेरी मन की सारी बात सुनने आता।

उस नीलकंठ का शंकर जी होना सच लगा। छुट्टियों में बड़ी मम्मी ने कहा की वो मुझे लेकर लखनऊ जा रही हैं और अब से मैं वही रहूंगी, अपने भाई बहनो के साथ। ‘अपनी मम्मी के साथ’ ये सुन कर मेरी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा और मैं तैयार हो गयी। बचपन में व्यवहारिक बातों का इतना भान कहाँ होता है मुझे वहां जाने कि ख़ुशी इतनी थी कि मैंने ये सोचा ही नहीं कि मेरे बिना बड़ी मम्मी कैसे रहेगी? पर शायद उनके मन बस यही एक बात थी लगातार जो उनको परेशान कर रही थी उन्होंने मुझसे पूछा था, ‘तू तो वहां जाकर मुझे भूल जाएगी, वहां जाकर नए स्कूल, नए दोस्त, नया घर और नयी मम्मी (मेरी मम्मी) तो मैं बूढी कहाँ याद आउंगी’ तब एक क्षण को मैं दुखी हुई और मैंने कहा ‘नहीं मैं आपको कैसे भूलूँगी’ मैं अपनी सारी बातें नीलकंठ से कह दूंगी और वो यहाँ रोज़ आता है वो आपको बता देगा ।

बड़ी मम्मी बोली पर तेरा घर तो दूर है वो कैसे आएगा यहाँ से? मैंने भोलेपन से कहा था-पर आप तो कहती है कि वो नीलकंठ शंकर भगवान है और भगवान हमें देखने नीलकंठ का रूप बना कर आते हैं, तो वो क्यों नहीं आ पाएंगे? इस पर में नानी ने मुझे प्यार से चूमते हुए कहा था हाँ सच कह रही है, मैं तो मज़ाक कर रही थी, भूल गयी थी तूने याद दिला दिया और फिर वो दिन भी आ गया जब मैं और बड़ी मम्मी लखनऊ चले गए, मम्मी पापा के पास! मैं नए माहौल में नए लोगो में नीलकंठ को लगभग भूल ही गयी थी और एक दिन अचानक बड़ी मम्मी ने कहा कि वो कल वापस बरेली जा रही है तब मैं दुखी हो गयी और रोने लगी, मुझे बचपन से बड़ी मम्मी और डैडी (नाना जी) के साथ रहने कि आदत जो थी ।

तब मुझे नीलकंठ का ख्याल आया सोच रही थी काश! उसको पहले बता देती कि बड़ी मम्मी भी यही रहें हमारे साथ तो ये विश भी वो पूरी कर देता। बहुत रोना धोना हुआ, मेरी बड़ी बहन मुझे रोता देख अब हंस रहे थे। मैं उनके लिए एक पागल जैसी थी क्योंकि मैं अपनी मम्मी को छोड़ नानी के पास जाने के लिए रो रही थी।

इस वादे के साथ मैंने बड़ी मम्मी को जाने दिया कि नीलकंठ को अपना हाल-चाल बता कर रोज़ मेरे पास भेजेंगी, मैंने नानी को वापस बरेली जाने दिया। तब फ़ोन नहीं के बराबर थे और पीसीओ भी घर से तक़रीबन दूर होते थे। ऐसे मैं एक मात्र सहारा चिट्ठियां ही थी लेकिन चिट्ठियों को आने में काफी दिन लगते थे! तब मुझे लगता इससे अच्छा तो नीलकंठ ही था जो मन कि बात सुन लेता था रोज़! मगर यहां नए शहर के कच्चे आँगन के पेड़ों पर भी नीलकंठ का कोई पता नहीं था। मैं उससे नाराज़ थी कि वो आया नहीं। कितनी सारी बातें कहनी थी मुझे! नए स्कूल में फिर से क्लास वन में ही एड्मिशन पास कोई अपना नहीं मिल रहा था जिससे मैं अपना दुःख बांटती।

इन्हीं विचारों में दो-तीन महीने बीते और इस बीच बड़ी मम्मी कि चिठ्ठी भी आ गयी। सब धीमा सा लगता था मगर चल रहा था कि अचानक एक शाम मैं घर पर अकेले थी छोटे भाई को लेकर मम्मी दूध लेने गयी थी और बड़ी बहिन अपने दोस्तों के साथ बाहर खेल रही थी। मैं पेड़ों के झरमुट में फूल तलाश रही थी कि अचानक मेरी नज़र कनेर के गुलाबी पेड़ कि बड़ी टहनी पर गयी वहां नीलकंठ बैठा था। उसे देख मेरी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उस दिन उससे बहुत सी बातें कही! बाल मन के सुख दुःख, शिकायतें सभी कुछ और जैसे वो भी तस्सली में था। सब सुना उसने फिर काफी देर बाद किसी कि दस्तक से उड़ गया मुझसे आँख बचाकर! उस के बाद मैंने पूरे घर मैं कहना कर दिया कि नीलकंठ मुझसे मिलने आया था! ये सुनकर सबने मेरा मज़ाक बनाना शुरू कर दिया! बहन और भाई हंसने लगे मैं चुप रही अगले दिन भी यही हुआ। मैंने घर में बताया तो किसी ने बात न मानी, मम्मी बोली कि ऐसा नहीं होता वो एक चिड़िया है वो कही भी बैठ सकती है कल आएगी तो मानेगे ।

अगले दिन संडे था। मैं शाम होने का इंतज़ार कर रही थी और मैंने अपने घर मैं सबको बता दिया कि आज फिर नीलकंठ आएगा। मगर वो नहीं आया। घर में मेरा मज़ाक बना, मैं झूठी साबित हो चुकी थी। मगर इन सबसे ज़्यादा मुझे दुःख था कि मेरी सत्यता के साक्षी नीलकंठ और बड़ी मम्मी दोनों मेरे पास नहीं थे। अगले दिन स्कूल कि दौड़ भाग में ये घटना मैं भी भूल गयी थी मगर वहां इंटरवेल में लंच के वक़्त एक अमरुद के पेड़ पर नीलकंठ ऐसे बैठा था जैसे मुझसे माफ़ी मांग रहा हो मैंने भी मन ही मन उससे सारी शिकायतें कर डाली।

उस दिन उससे ये शर्त भी लगा डाली कि वो मुझे मिलने आएगा चाहे कुछ भी हो जाए। आज आश्चर्य होता है कि अगले कुछ दिन वो मुझे स्कूल के उसी अमरुद के पेड़ पर इंटरवेल में दिखता था! मैंने अपनी ये बात अपने नए स्कूल कि अपनी बेस्ट फ्रेंड माधुरी को बताई और उसने यकीन भी कर लिया, इस बार मैंने पिछली बार जैसे गलती नहीं की! माधुरी को ये पहले ही बता दिया कि नीलकंठ मुझसे मिलने आता तो है पर ये ज़रूरी नहीं कि जब मैं उसे तुमसे मिलने को मना भी कर सकता है। उसके बाद माधुरी ने भी एक-दो बार नीलकंठ से मुलाकात की, अब वो कभी एक जगह नहीं आता था। कभी उड़ते हुए, कभी घर की छत पर, कभी किसी और की छत पर दिख जाता।

अब नीलकण्ठ इतनी जल्दी तो नहीं लेकिन हाँ कभी कभी मेट्रो सफर के बीच बाहर किसी पेड़ पर या अपाटर्मेंट की किसी छत पर कभी कभी दिख जाता है। हाल ही में अपाटर्मेंट के पीछे एक छोटे से अमरुद के पेड़ पर मैंने उसे देर तक बैठे हुए देखा! बालमन कि सारी यादें ताज़ा हो गयी, देर तक दूर से उससे बात की, धन्यवाद किया कि बालमन में आने वाले सभी विचारों को उसने हमेशा ध्यान से सुना, और मन ही मन सलाह भी दी! उसके आसमानी रंग, नीले-भूरे गर्दन के पर और मोती भूरी चोंच की सुंदरता में आज भी मेरे लिए बचपन का भोला प्रेम छिपा है जो आज भी भोले बाबा और शंकर जी के रूप में मेरा हाल लेने आता है, ये यकीन हैं।

काश! मैंने नील कंठ से ही पूछ लिया होता की जब मैं अपनी मम्मी –पापा और भाई बहन का साथ माँगा करती थी तब बड़ी मम्मी क्या मांगती थी?

काश! ये बात मैं अपनी बड़ी मम्मी को बता पाती, वो तो मुझे लखनऊ छोड़ने के 4-5 सालों में ही भगवान के पास चली गयी थी।

काश ! मैं उनको बता पाती आज भी नीलकंठ मेरे उतना ही अज़ीज़ है जितना वो थी।

Keywords: Story, Moral Story, Storytelling, My Story, kingfisher, कहानी, नीलकंठ

Manisha Pandey April 24, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Story, Storytelling, हिंदी कहानियां

Related

“राम-मंदिर” में “श्रीराम” नहीं हैं

“राम-मंदिर” में “श्रीराम” नहीं हैं विकसित –  राष्ट्र   बनाना  है ...

April 24 2018

बात-बात पर Ok बोलते हैं आप, लेकिन इसकी फुल फॉर्म जानते हैं? अब बोलने से पहले पढ़ लीजिए

Meaning Of OK: ओके एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल लगभग...

April 24 2018

धर्म तुझे जीवन दे सकता

तुमको जनता ने ताकत दी थी ,  चाहे  जो  कर ...

April 24 2018

दुश्मन की भाॅंति देश को लूटा

    दुश्मन की भाॅंति देश को लूटा ई  वी  एम ...

April 24 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

भाषा और साहित्य

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है

November 18, 2026
भाषा और साहित्य

“जेन-जी” है जीवन-धारा

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

भारत में अब न्याय नहीं है

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

November 11, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?