जस्टिस उज्जवल भुइयां जिंदाबाद
जस्टिस उज्जवल भुइयां जिंदाबाद , काश सभी ऐसे हो जायें ;
न्याय की देवी कभी न रोये , सारे पीड़ित न्याय को पायें ।
भारत की जितनी बर्बादी है , न्यायपालिका जिम्मेदार ;
भ्रष्टाचार बढ़ा है जितना , सुप्रीम-कोर्ट भी भागीदार ।
भ्रष्टाचारी नेता – अफसर , उनका बाल न बांका होता ;
सुप्रीम-कोर्ट से अभयदान है , भ्रष्टाचार बढ़ता जाता ।
कितना बड़ा पेट है इनका ? आखिर कितना खायेंगे ?
लटके पैर कब्र में जिनके , क्या कभी बाज वे आयेंगे ?
एक से बढ़कर एक भ्रष्ट हैं , नेता ,अफसर ,न्यायाधीश ;
कायर,अज्ञानी,स्वार्थी जनता , झुका रही है अपना शीश ।
लोकतंत्र में स्वामी जनता, अपने स्वामित्व को भूल चुकी है ;
लोक-सेवक जनता के नौकर, उनको मालिक मान चुकी है ।
उनका ज्यादा सम्मान मत करो,उनका दिमाग चढ़ जायेगा ;
उनको उनकी औकात में रखो , तभी काम बन पायेगा ।
नेता ,अफसर ,न्यायाधीश, ज्यादा-सम्मान के योग्य नहीं है ;
ज्यादातर जो भ्रष्टाचारी , वे तो बिल्कुल भी योग्य नहीं है ।
आइना उन्हें दिखाना होगा, ऐसा अभियान चलाना होगा ;
चरित्रवान ही सम्मानित हों , चरित्रहीन ठुकराना होगा ।
नब्बे-प्रतिशत चरित्रहीन हैं , देश को मटियामेट कर दिया ;
भ्रष्टाचार की भेंट कर दिया , बैडमिंटन का खेल कर दिया ।
जागो ! देश की जनता जागो , सारे बेईमानों को पहचानो ;
नेता,अफसर व न्यायाधीश, इन सबको ठीक तरह से जानो ।
सबका सम्मान घटाना होगा, सबको औकात में लाना होगा ;
ये सब जनता के नौकर हैं , नौकर बनकर रहना होगा ।
संविधान की शपथ उठाई , उसको पूरा करना ही होगा ;
इसमें कोताही बिलकुल मत करना,वरना तुमको जाना होगा ।
कहाॅं जायेंगे ? जेल जायेंगे, कानून है सबके लिये बराबर ;
विशेषाधिकार खत्म हों सबके, कोई न होगा गैर-बराबर ।
राष्ट्रपति हों, चुनाव-आयुक्त हों और हों चाहे न्यायाधीश ;
सबको कानून के नीचे लाओ , कानून का सबसे ऊॅंचा शीश ।
कानून है लोकतंत्र का ईश्वर , संविधान है उसकी गीता ;
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता, इन सबसे है बिलकुल रीता ।
भारत का दुर्भाग्य यही है , ये नेता देश मिटाने आया ;
अमरीका ने प्लांट किया है, चीन के मन को भी भाया ।
षडयंत्रों में फंस चुका है भारत, हमको इसे बचाना है ;
हम-सबको यही ठानना होगा , अच्छी-सरकार बनाना है ।
“इंक़लाब-जिंदाबाद”, ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”
