जैसी मति वैसी गति (भाग-2)
अपने – देश के दुश्मन नेता , बोलो कहाॅं है दुनिया में ?
भारत में सब भरे पड़े हैं , भ्रष्टाचार की दुनिया में ।
लगता है अमरौती पाये हैं , या साथ सभी ले जायेंगे ;
महामूर्ख ! इतना न जानें , घोर – नरक ये पायेंगे ।
जीते जी भी नर्क कर दिया , स्वर्ग से सुंदर था ये देश ;
क्योंकि ईवीएम पर कब्जा , चुनाव-आयोग माने आदेश ।
जब तक जियेंगे खून पियेंगे , कुर्सी को न छोड़ेंगे ;
धर्महीन – अज्ञानी हिंदू ! अपने कर्मों को भोगेंगे ।
लगातार गिर रहा है भारत , सभी विश्व की रैंकिंग में ;
पर विश्व-चैंपियन बना हुआ है , भ्रष्टाचार की रैंकिंग में ।
लानत ऐसे नेताओं पर , धर्म – विरोधी जिनके काम ;
मंदिर तोड़ करें गलियारा , इनके सर पर बैठा काम ।
कामवासना बढ़ी हुयी है , पशुवत् है इनका व्यवहार ;
अगला जीवन पशु का होगा , कभी नहीं होगा उद्धार ।
करनी का फल भोगना होगा , कोई भी न बच पायेगा ;
देर – सबेर सभी ये नेता , निश्चित जेलों में जायेगा ।
सारे बकरे कटने वाले हैं , माॅं कब तक खैर मनायेगी ;
आने वाला है समय भयंकर , सबकी गर्दन कट जायेगी ।
भविष्य-मालिका भविष्य का दर्शन,सब कुछ साफ दिख रहा है ;
घड़ा पाप का भर चुका है पूरा , देखो अब ये फूट रहा है ।
धर्महीन – अज्ञानी हिंदू ! बुरी तरह मारा जायेगा ;
अग्निवीर से जर्जर सेना , कोई नहीं बचा पायेगा ।
जहाॅं नहीं कानून का शासन , वहाॅं कुशासन होगा ही ;
न्याय – व्यवस्था मिट जायेगी , जंगल – राज तो होगा ही ।
बहुत बुरी हालत है देश की , अब नहीं सुधरने वाली है ;
मति भ्रष्ट हो चुकी है सबकी , अब गति वही होने वाली है ।
जैसी मति वैसी गति , ये नैसर्गिक – सिद्धांत है ;
चरित्रहीन की मति भ्रष्ट है , इसी से होगा दुखांत है ।
भविष्य – मालिका बता रही है , युद्ध भयंकर होने वाला ;
वामी,कामी,जिम्मी,सेक्युलर , अब्बासी-हिंदू सब मिटने वाला ।
“विष्णु-कृपा” के पात्र बचेंगे , धर्म-हीन सब मिट जायेंगे ;
देवासुर – संग्राम भयानक , “भगवान-कल्कि” तब आयेंगे ।
स्वार्थ , लोभ , भय छोड़ो हिंदू ! धर्म – मार्ग पर आ जाओ ;
धर्म – सनातन तेरा रक्षक , इसकी शरण में आ जाओ ।
पाखण्डी – बाबा सब छोड़ो , खुद धरो धर्म का आलम्बन ;
“विष्णु-सहस्रनाम” को पढ़ना , “विष्णु-कृपा” का अवलम्बन ।
