“सोनम-वांगचुक” हैं राष्ट्र के गौरव , इन्हें सुरक्षित रखना है ;
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता , इसको माफ नहीं करना है ।
संक्रमण-काल चल रहा देश में , बचना है या मिट जाना है ;
चरित्रहीन जो नेता-अफसर , इनको चलता कर देना है ।
सर्वोच्च-पदों पर यही लोग हैं , बेईमानी से पद पाये ;
हैं अमरीकी-साजिश के प्यादे , भारत-वर्ष मिटाने आये ।
धर्महीन-अज्ञानी हिंदू ! कदम-कदम पर धोखा खाया ;
धर्म के सबसे-बड़े शत्रु को , अपना हृदय-सम्राट बनाया ।
परिणाम इसी का भुगत रहा है , कितना और देश भुगतेगा ?
भीषण-गृहयुद्ध भयानक होगा,अंतिम-रूप से ये भुगतेगा ।
अमरीका की चाल यही है , अब्राहमिक-ग्लोबल-एजेण्डा ;
हिंदू-धर्म मिटा देने का , यही तो है असली-एजेंडा ।
इसीलिये ये मंदिर तोड़े , तीर्थ-स्थलों को नष्ट कर दिया ;
पाखण्डी-साधु-संत घुसाकर,हर-एक मंदिर को भ्रष्ट कर दिया।
लगातार हो रही है हत्या , असली साधु – संतों की ;
इसी तरह से सच्चे-नेता , अफसर , न्यायाधीशों की ।
याद करो “जस्टिस-लोया” को, “जनरल-रावत” को याद करो ;
“हरेन-पंड्या” सच्चे-नेता , सबकी कुर्बानी याद करो ।
वर्तमान सरकार देश की , पूरी तरह से अक्षम है ;
धर्म की द्रोही – देश की द्रोही , जितना भी कहो सभी कम है ।
दुश्मन के हाथ फंस गया भारत , भारत मिटने वाला है ;
बचा सको तो बचा लो भारत , ये निश्चित होने वाला है ।
“सोनम-वांगचुक” को बचा लिया तो तब भारत बच सकता है;
अब्बासी-हिंदू नेता के रहते , पूरा-भारत मिट सकता है ।
अभी नहीं तो कभी नहीं , ये करो – मरो की बेला है ;
संभल सको तो संभल जा हिंदू,दुनिया में पड़ चुका अकेला है।
देश हमारा हम हैं रक्षक , हम रक्षा करना भूल गये हैं ;
देशद्रोही को देश सौंपकर , हम फांसी पर झूल गये हैं ।
अब सबको आगे आना होगा , सबको देश बचाना होगा ;
सेना, पुलिस, अर्धसैनिक-बल ,सबको कर्तव्य निभाना होगा ।
देश रहेगा तो हम भी रहेंगे , वरना सब मिटने वाला है ;
सुप्रीम-कोर्ट अब आंखें खोलो , क्या तब तू बचने वाला है ?
लगने वाली है आग भयानक,जिसमें सब कुछ जल सकता है ;
या अच्छी-सरकार बनाओ, तब ही भारत बच सकता है ।
सुप्रीम-कोर्ट अब चुप मत बैठो , फौरन हस्तक्षेप करो ;
“सोनम-वांगचुक” को करो सुरक्षित,ये सबसे पहला काम करो
“जय सनातन-धर्म”,ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”,१७-७-२०२६
