By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Movie Review: ‘जर्सी’ दिल की धड़कनों के साथ दौड़ती है
Share
Notification
Latest News
 चोर हैं सारे चौकीदार
भाषा और साहित्य
शाकाहार बनाम मांसाहार: वैष्णव, शाक्त, शैव, गाणपत्य और सौर परंपराओं की शास्त्रीय दृष्टि!
SDEO's Story सनातन हिंदू धर्म
चार गुजरातियों के राज में क्यों अमेरिकी जेलों में सड़ रहा है आम गुजराती?
Members Only SDEO's Story समाजशास्त्र
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » मूवी रिव्यू » Movie Review: ‘जर्सी’ दिल की धड़कनों के साथ दौड़ती है
Movie Zone

Movie Review: ‘जर्सी’ दिल की धड़कनों के साथ दौड़ती है

Vipul Rege
By Vipul Rege 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। शाहिद कपूर और निर्देशक गौतम किन्नौरी की फिल्म ‘जर्सी’ का बजट क्या था और ये कितना कलेक्शन करेगी, ये प्रश्न इसके रिलीज होते मिट गए हैं। कुछ फ़िल्में ऐसी होती हैं, जिनका कलेक्शन और हिट-फ्लॉप का तमगा कोई मायने नहीं रखता। जर्सी एक ऐसी ही फिल्म है। ये आपके दिल की धड़कनों के साथ दौड़ती है। दशकों में ऐसी फ़िल्में आती हैं, जो चुपचाप दाखिल होती है और जाते-जाते एक तूफ़ान की शक़्ल अख़्तियार कर लेती है।

निर्देशक ने फिल्म रिलीज होने से पूर्व ही स्पष्ट कर दिया था कि जर्सी बॉयोपिक नहीं है। इसकी प्रेरणा कुछ खिलाडियों के जीवन संघर्ष से ली गई है। अर्जुन तलवार पंजाब का क्रिकेट खिलाड़ी है। वह एक धुरंधर बल्लेबाज़ है। रणजी ट्राफी में रिकार्ड बनाने के बाद भी उसका चयन आगे के लिए नहीं होता। इस कारण वह क्रिकेट छोड़ एक सरकारी नौकरी कर लेता है।

सरकारी नौकरी में गबन का आरोप लगने के बाद वह सस्पेंड कर दिया जाता है। अब वह एक बेरोजगार और निर्वासित जीवन बिता रहा है। घर का खर्च और बेटे की जिम्मेदारी पत्नी उठा रही है। एक दिन अर्जुन के जीवन में कुछ ऐसा घटित होता है कि वह 36 वर्ष की आयु में क्रिकेट में वापसी करने का निर्णय लेता है। निर्देशक गौतम किन्नौरी इसी टाइटल के साथ इस फिल्म को तेलुगु में बना चुके हैं।

सन 2019 में प्रदर्शित हुआ इसका तेलुगु संस्करण हिट रहा था। एक खिलाड़ी का फील्ड से बाहर होना और फिर संघर्ष कर वापस लौटकर अपनी प्रतिभा को सिद्ध करना फिल्म की सेंट्रल थीम है। निर्देशक गौतम किन्नौरी ने एक मंझे हुए निर्देशक की तरह इस खेल फिल्म को प्रस्तुत किया है। शाहिद कपूर का अविस्मरणीय अभिनय, एक सशक्त स्क्रीनप्ले, पंकज कपूर के अभिनय के शहद के बल पर जर्सी दर्शक के दिल पर हक से राज करती है।

More Read

₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

एक भी पल ऐसा नहीं आता, जहाँ फिल्म से निर्देशक की पकड़ ढीली होती हो। स्क्रीनप्ले स्वयं गौतम ने लिखा है। इस अद्भुत स्क्रीनप्ले के बिना जर्सी तो जैसे बिना आत्मा का शरीर हो जाती। शाहिद कपूर आज 41 वर्ष के हैं और अब जाकर उनका संघर्ष सफल हो रहा है। ऐसा लगता है जर्सी के नायक अर्जुन और शाहिद की कहानी मिलती-जुलती है। शाहिद ने अपना करियर ग्रुप डांसर के रुप में शुरु किया।

दिल तो पागल है और ताल में उन्होंने डांसर की भूमिका निभाई लेकिन नाम कहीं नहीं आया। एक स्थापित अभिनेता के बेटे ने नेपोटिज्म का सहारा न लेकर संघर्ष किया। सन 2003 में इश्क-विश्क से उन्हें पहला ब्रेक मिला। तबसे लेकर आज तक उन्होंने बतौर अभिनेता बार-बार खुद को सिद्ध किया है। कबीर सिंह के बाद अब शाहिद जर्सी में अभिनय का शहद बन गए हैं।

अर्जुन के कैरेक्टर को किस तमीज़ के साथ उन्होंने परदे पर उतारा है, वह देखने योग्य है। पंकज कपूर बेमिसाल रहे हैं। उनकी और शाहिद की केमेस्ट्री पर्दे पर खूब जमती है। पंकज कपूर ने एक क्रिकेट कोच का किरदार निभाया है। मृणाल ठाकुर के पैर अब अभिनय में जमने लगे हैं। सुपर 30 के बाद उन्हें ऐसी फिल्म मिल गई है, जहाँ से वे इंडस्ट्री में मजबूती के साथ जम सकती हैं।

फिल्म का सबसे सशक्त भाव ये है कि ये एक सार्थक संदेश देती है। जर्सी सिखाती है कि आयु के किसी भी दौर में आप वापसी कर सकते हैं। पहले दिन के शो में मैंने कुछ दर्शकों को फिल्म के दौरान रोते हुए पाया। यही सिनेमा की शक्ति है। जब आप सिनेमा की शक्ति को समझ जाते हैं तो आप या तो राजामौली हो जाते हैं या गौतम किन्नौरी हो जाते हैं। सिनेमा की शक्ति प्रबल है, इस बात को जर्सी सिद्ध करती है। इसका अंत झटका देने वाला और बहुत मार्मिक है। उसी अंत पर जर्सी को मुकम्मल होना था।

Vipul Rege April 22, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Bollywood Movie Review, bollywood news, Director: Gowtam Tinnanuri, Jersey, Movie Review by Vipul Rege, Mrunal Thakur, Pankaj Kapoor, Shahid Kapoor

Related

Movie Review आपकी इस एडल्ट रचनात्मक अभिव्यक्ति में भगवान् क्यों है ?

इससे भी भयानक हादसे बॉलीवुड की ओर से होते ही...

August 13 2023

Movie review निर्देशक अजय देवगन ‘भोला’ से प्रभावित कर गए

ये एक रोमांचक फिल्म है, जो पैसे वसूल करा देती...

April 1 2023

Movie Review : कृति न होतीं तो ‘मिमी’ में कोई रस ही ना होता

कृति और पंकज का अविस्मरणीय अभिनय फिल्म को चला ले...

July 28 2021

बांद्रा में भीड़ ने रवीना टंडन और उनके ड्राइवर के साथ की मारपीट,सच क्या है ! 

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और उनके चालक पर मुंबई में...

April 22 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!

November 22, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!

November 13, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!

November 13, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?