“इंकलाब-जिंदाबाद”
भ्रष्टाचार की गंदी-फिसलन , सबसे-बड़े तक फिसल गये ;
नेता-अफसर की बात छोड़ दो , न्यायाधीश तक फिसल गये ।
दूरन्देश बड़ा ये नेता , लेकिन पाप की दुनिया का ;
बड़ा-सयाना कौवा है ये , काम करे ये गिद्धों का ।
जनता का ये मांस नोंचता , खाद्य-अखाद्य सभी कुछ खाता ;
नदियां, पहाड़, जंगल सब खाये , वृक्ष-करोड़ों खा जाता ।
कितना बड़ा पेट है इसका ? कभी नहीं जो भरता है ;
देश की बिल्कुल नहीं है चिंता , अय्याशी पर ही मरता है ।
नॉनबायोलॉजिकल मानव है , मानवता से ऊपर है ;
पूरी-दुनिया में एक नमूना , केवल शैतान का चाकर है ।
शैतानी हर-कार्य हैं इसके , सुप्रीम-कोर्ट सहयोगी है ;
न्याय मिट चुका है भारत से , हिंदू ! सब हतभागी हैं ।
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता , रोज नये ये पाप कर रहा ;
सारे-पापों का बाप यही है , हर-शैतानी कार्य कर रहा ।
अंधभक्त सब महामूर्ख हैं , वे हिंदू ! धर्महीन-अज्ञानी ;
दुष्परिणाम यही स्वाभाविक , जान तो उनकी है जानी ।
जिनको जान बहुत है प्यारी, उनकी ही पहले जान जायेगी ;
कायर ,कमजोर ,नपुंसक जितने ,पहले गर्दन कट जायेगी ।
अब उनका कोई काम नहीं है , मरने से जो डरते हैं ;
जो डरते हैं वे मरते हैं , जीते जी ही मरते हैं ।
भारत-वर्ष बचाना है तो , जान हथेली पर रखना है ;
“भगत-सिंह” – “आजाद” बनो सब, तब आजादी बचना है ।
बहुत बड़ा गिरोह अपराधी , गुंडे और बलात्कारी ;
दुराचार कर रहे देश से , इतने बड़े अहंकारी ।
जनादेश की हत्या कर दी , लोकतंत्र का कत्ल किया ;
सुप्रीम-कोर्ट भी शामिल इसमें , मिलकर ये अपराध किया ।
देश की अंतिम-मालिक जनता , सब-कुछ उसी को करना है ;
सब-कुछ अपने-हाथों में ले लो,भारत-वर्ष तभी बचना है ।
जब नौकर गद्दार हो गया, चौकीदार हो गया है चोर ;
तब तक मालिक को जागना होगा,जब तक न हो जाये भोर ।
भोर का सूरज – न्याय का सूरज , जनता को ही लाना होगा ;
सब के सब अब घरों से निकलो, “इंकलाब” को लाना होगा ।
“इंकलाब – जिंदाबाद” , ये “भगत-सिंह” का नारा है ;
हर स्थिति में स्वतंत्र रहना है ,जन्म-सिद्ध अधिकार हमारा है ।
आजादी के भ्रष्ट ये दुश्मन , जो नेता-अफसर-न्यायाधीश ;
कान पकड़कर बाहर कर दो , झुकने मत देना देश का शीश ।
“जय सनातन-धर्म”,ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”
