संप्रभु-राष्ट्र नहीं अब भारत
चौथी फेल राजा की कहानी , हर हिंदू को समझना होगा ;
अपना – धर्म बचाना होगा , भारत-वर्ष बचाना होगा ।
इस नेता में कौन से गुण हैं ? और कौन से अवगुण हैं ?
बारीकी से देखा जाये , इसमें केवल दुर्गुण हैं ।
ये आपदा में अवसर ढूॅंढे , हर – दुर्गुण हथियार बनाया ;
साम-दाम व दंड-भेद से , लगातार सत्ता हथिपाया ।
झूठों का सिरमौर ये नेता , हरदम झूठ बोलता है ;
धर्महीन – अज्ञानी हिंदू , उसको सत्य समझता है ।
जो कुछ भी ये करना चाहे , ठीक उलट बतलाता है ;
झूठ की मीठी शक्कर में , ये हरदम जहर पिलाता है ।
इसका है ये विश्व-चैंपियन , कहाॅं से ट्रेनिंग पायी है ?
ए सी वाई पी एल की ट्रेनिंग , अमरीका में पायी है ।
सहज भाव से झूठ बोलता , जो सच की तरह भासता है ;
झूठे-जल की मृग-तृष्णा में , मूरख-हिंदू को फांसता है ।
अमरीका क्यों ट्रेनिंग देता ? लाखों डॉलर फूंक रहा है ;
सबको अय्याशी करवाता है , सबकी सीडी बना रहा है ।
सारा चरित्र नष्ट हो जाता , नेता कठपुतली बन जाता ;
फिर अमरीका उस नेता को , साजिश से सत्ता दिलवाता ।
दंगों की साजिश होती है , ट्रेन जलायी जाती है ;
गोधरा से पहलगाम तक , हत्या करवायी जाती है ।
इस साजिश की सीमा क्या है ? पूरा देश भी जल सकता है ;
वोट-चोरी से काम न चला , तो ये भी करवा सकता है ।
बहुत बुरा फंस चुका है हिंदू , इधर कुआं है उधर है खाई ;
मूर्खों के संग ये ही होता है , क्योंकि बुद्धि इन्हें न आई ।
अज्ञान की निद्रा इतनी गहरी , मानो मौत की निद्रा है ;
जागो हिंदू ! अब तो जागो , क्या ये तेरी चिर-निद्रा है ?
भारत-वर्ष बचाना है तो , अच्छी-सरकार बनाना होगा ;
अमरीका की कठपुतली को , पूरी तरह हटाना होगा ।
चरित्रहीन नेता-अफसर को , अमरीका ब्लैकमेल करता है ;
राष्ट्र-विरोधी कार्य करा कर , अपना-उल्लू सीधा करता है ।
संप्रभु-राष्ट्र नहीं अब भारत , अमरीका का गुलाम है ;
कठपुतली सरकार हमारी , दुनिया में किस्सा आम है ।
लगभग सारे नेता – अफसर , बुरी तरह से भ्रष्ट हैं ;
भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं , चरित्र हो चुका नष्ट है ।
अंधकार इतना गहरा है , आगे देखना मुश्किल है ;
भविष्य-मालिका भविष्यकादर्शन,इसमें अंकित इसका हल है।
“जय सनातन-धर्म”, रचनाकार : ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”
