बहुत बड़ा हमला भारत पर
अब जब नरक का द्वार खुल गया , पूरा देश झुलस सकता है ;
अब्बासी-हिंदू भी नहीं बचेगा , अंत भयानक हो सकता है ।
बहुत बड़ा हमला भारत पर , बहुत जल्द हो सकता है ;
सारे दुश्मन देश मिल चुके , बड़ा अनर्थ हो सकता है ।
चीन, पाक, तुर्की, बांगला-देश , मजहब वाले बहुत से देश ;
मिलकर हमला कर सकते हैं , मुश्किल में है अपना देश ।
ये तेरी ही कारस्तानी , सेना को कमजोर कराया ;
रेजीमेंटल सिस्टम तोड़ा , अग्निवीर को लेकर आया ।
फौरन रेजीमेंटल सिस्टम , शीघ्रातिशीघ्र बहाल करो ;
अग्निवीर को स्थायी कर , रेजीमेंट निर्माण करो ।
रेजीमेंट एक नयी बनाओ , अग्निवीर की रेजीमेंट ;
शेष पुरानी पहले जैसी , शानदार सब रेजीमेंट ।
अत्याधुनिक हथियार मंगाओ , भारत में ही उन्हें बनाओ ;
तुष्टिकरण बंद कर सारा , सारे धन को वहाॅं लगाओ ।
प्रथम वरीयता देश की रक्षा , भारत – वर्ष बचाना है ;
अमेरिका से बिल्कुल मत डरना , जो डरा उसे मिट जाना है ।
वणिक-वृत्ति का तू नेता है , युद्ध नहीं लड़ पायेगा ;
सत्ता तुझे छोड़नी होगी , तब वीर – शिरोमणि आयेगा ।
कमी नहीं अब भी वीरों की , जनरल रावत की तरह बहुत हैं ;
जनरल वी के सिंह व बख्शी , ये दोनों तेरे बहुत निकट हैं ।
युद्धकाल में उनको सत्ता , जैसे चर्चिल इंग्लैंड में ;
शांतिकाल में फिर आ जाना , एटली की तरह इंग्लैंड में ।
सबके बस का युद्ध नहीं है , केवल योद्धा ही लड़ सकता है ;
वणिक-वृत्ति का कायर-नेता , अपनी पीठ दिखा सकता है ।
“भविष्य-मालिका” भविष्य बताती,संकट भारत पर बतलाती ;
सेना यदि कमजोर रही तो , पुनः गुलामी आ सकती ।
सारे काम छोड़ दो पीछे , करो युद्ध की तैयारी ;
महायुद्ध होने वाला है , करो निपटने की तैयारी ।
वीर-विहीन नहीं है भारत , बस थोड़े से दिशा-भ्रमित हैं ;
धर्म-मार्ग जब से छूटा है , गलत दिशा में उनकी गति है ।
उसको हृदय-सम्राट बनाया , जो सबसे बड़ा शत्रु है उनका ;
हिंदू-धर्म मिटाने वाला , वही बन गया नेता उनका ।
फिर से धर्म-मार्ग पर आओ , अपना भारतवर्ष बचाओ ;
रामायण , गीता , महाभारत , उसी मार्ग पर आ जाओ ।
दूजा-महाभारत होने वाला है , ये टाले से भी नहीं टलेगा ;
अंतिम-विजय धर्म की होगी, पर रक्त का नद हर जगह बहेगा ।
