By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: आपको ढूंढूंगा कैसे, रास्ते खो जाएंगे
Share
Notification
Latest News
₹1,600 करोड़ की ‘रामायण’ और ‘क्रेडिट-जीवी संघी गिरोह’ की ब्लैकमेलिंग! संघ ईको-सिस्टम के पाखंड का पूरा पोस्टमार्टम!
Movie Zone
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » बॉलीवुड न्यूज़ » आपको ढूंढूंगा कैसे, रास्ते खो जाएंगे
बॉलीवुड न्यूज़

आपको ढूंढूंगा कैसे, रास्ते खो जाएंगे

Vipul Rege
By Vipul Rege 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

ऋषि एक बेमिसाल अभिनेता था। अपने समकालीन अभिनेताओं में सबसे स्वाभाविक था। उसकी अदायगी, उसका मैनरिज्म , उसका व्यक्तित्व उसने खुद संवारा था। वह किसी बड़े स्टार से कभी प्रभावित नहीं हुआ। यही बात उसे अन्य अभिनेताओं से अलग खड़ा करती थी। कल सुबह नौ बजे के बाद ऋषि एक इतिहास बन गया, जैसे और बन जाते हैं।  ये किसी न किसी दिन होना ही था। उसके निधन के बाद देश की शोक अभिव्यक्तियों ने बताया कि उसकी मौत एक युग के अंत पर हस्ताक्षर कर गई। वह युग जो एक आदमी के भीतर सांसें लेता है। उस युग के भीतर उसकी युवावस्था, उसके पसंदीदा सितारें, उसके दौर का संगीत सांस लेता है। ऋषि सत्तर से नब्बे के उस युग का आइकॉन था। उसके लिए रोने वाले हर व्यक्ति के भीतर का वह युग भी ढह गया था। ऋषि के साथ शायद उसके आंसू उसके निजी युग का मर्सिया पढ़ रहे थे।

हम सबके अंदर सब कुछ बदल जाता है लेकिन हम अपने अंदर के उस दौर को सदा जीवित रखना चाहते हैं, जब हमारी उम्मीदें जवां हुआ करती थी, जब किसी के पास से गुज़रने पर धड़कनें सौ मीटर की दौड़ लगाने लगती थी। तब उस गुज़िश्ता दौर के गीत, उन गीतों को गाने वाले, उन पर अभिनय करने वाले हमारे दिल के किसी कोने में रहने लगते हैं और ऐसे रहते हैं कि हटाने से भी नहीं हटते। ऋषि ऐसे लाखों दिलों में रहने वाला किरायेदार था। मुफ्त में रहता था और जाने का नाम नहीं लेता था। आख़िरकार कल वह चला गया। जाने कितने दिलों के कोने खाली कर गया। माना वह स्वाभाविक अविस्मरणीय अभिनय करता था लेकिन उसका अनोखा चार्म और उस पर फिल्माए गीत उस अभिनय पर हमेशा हावी रहते थे। ऋषि के गीत जाने कितनी प्रेम कहानियों को चलाने वाले पहियें बन गए। बीते दौर का रोमांस, उसकी फिल्मों के गीतों के बिना अधूरे थे, निपट निर्जीव थे। उनमे रसायन का सर्वथा अभाव रहता था।

‘बॉबी‘ के गीत ‘मैं शायर तो नहीं‘ से उसने बताया कि गीतों में अभिनय एक अलग ही कला होती है। ऋषि इस कला में माहिर था। उसके साथ गीतों में नज़र आने वाली अभिनेत्रियों पर भी उसके चार्म का असर होता था। उसका साथ पाते ही डिम्पल, नीतू, टीना और श्रीदेवी जैसे खिल उठती थी। एक सहज स्वाभाविक प्रेम रसायन परदे पर निर्मित होता और हम ऋषि की जगह खुद को महसूसते थे। उसके रोमांटिक गीतों की फेरहिस्त बहुत लम्बी है लेकिन उनमे एक गीत ऐसा है जो गुज़रे वक्त में ठहरा हुआ है। फिल्म ‘क़र्ज़’ का बहुत खूबसूरत गीत है वह। वैसे तो इस फिल्म के सभी गीत खूबसूरत थे लेकिन इस गीत की बात ही कुछ और है। गीतों के फिल्मांकन में ये अनूठा है। किसी पेड़ का पत्ता झड़ न पाया हो और टहनी में अटका रह गया हो, वैसा ही ये गीत वक़्त की टहनियों में अटका हुआ है।  

मोंटी एक प्रसिद्ध गायक है। अपने मैनेजर से उसका करार है कि वह कम्पनी के अलावा किसी और के लिए या किसी पार्टी में गाना नहीं गाएगा। एक दिन मोंटी एक पार्टी में पहुँचता है। वहां उसकी निगाहें एक सुंदर पहाड़ी लड़की टीना से  मिल जाती है। निगाहों का समंदर हिलोरे लेता है और मोंटी की शर्त टूट जाती है। वादा तो सिर्फ वॉयलिन की धुन बजाने का था लेकिन मोंटी खुद को रोक नहीं पाता।  दर्द-ए-दिल, दर्दे जिगर दिल में जगाया आपने, पहले तो मैं शायर था, आशिक बनाया आपने।  सिर्फ दो ही लोग जानते हैं कि पार्टी में दरअसल क्या हुआ है। जब मोंटी का मैनेजर वहां पहुँच जाता है तो एक पल के लिए मोंटी खामोश हो जाता है।  फिर टीना कहती है ‘गाइये ना’।  इस मनुहार को मोंटी टाल नहीं पाता। ये प्रेम की श्रेष्ठ अवस्था होती है, जब महफ़िल सजी हो और दो ही लोग जानते हो कि प्रेम दीप जल पड़े हैं।

More Read

Box Office :कम बजट के कारण संभली ‘आर्टिकल 370’, ‘हनुमान’ ब्लॉकबस्टर
अक्षय कुमार भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं
स्मृति शेष : प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक पंकज उधास का 72 वर्ष की आयु में निधन
96वें ऑस्कर अवार्ड्स : फिर दौड़ से बाहर हुई सरकार द्वारा भेजी गई फिल्म

रफ़ी साहब की शीरी आवाज़, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का मोहक संगीत, सुभाष घई का निर्देशन जैसे मोंटी पर आकर केंद्रित हो जाते हैं। और बनता है एक ऐसा गीत, जिसे सुनते समय भी कल्पना में मोंटी और टीना की केमेस्ट्री वाले दृश्य याद आते हैं। गीत ख़त्म होते-होते टीना पार्टी से जा चुकी है और मोंटी की निगाहें उसे हर कोने में तलाश रही हैं। वक़्त के पंजों ने कल ऋषि कपूर को दबोच लिया लेकिन इस गीत को दबोचा नहीं जा सकेगा। जितनी बार इस धरती पर प्रेम की निर्दोष कोंपले खिलेंगी, मोंटी की वायलिन पर थिरकती उँगलियाँ मौजूं हो उठेंगी। उस गीत का एक अंतरा आज बहुत प्रासंगिक बनकर उभरा है।

और थोड़ी देर में बस, हम जुदा हो जाएंगे
आपको ढूंढूंगा कैसे, रास्ते खो जाएंगे

Vipul Rege May 1, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: bobby movie, rishi kapoor death, Rishi Kapoor demise, tina munim

Related

controversy: नसीरुद्दीन शाह ने ‘द केरल स्टोरी’ को खतरनाक ट्रेंड बताया

नसीर ने कहा कि वे इसे नहीं देखेंगे।

June 1 2023

आमिर खान का मीडियाई ट्रॉयल क्यों नहीं करता भारतीय मीडिया

आमिर खान अपना पंद्रह वर्ष पुराना संबंध अचानक क्यों तोड़...

July 5 2021

Box office : लार्जर देन लाइफ मनोरंजन के स्थान पर पारिवारिक कहानी ने धूम मचाई

सम्राट पृथ्वीराज पंद्रह दिन भी सिनेमाघरों में संघर्ष नहीं कर...

June 27 2022

वीडियो का उल्टा असर हुआ, Akshay Kumar की फिल्म लक्ष्मी बम बैन करने की मांग

अक्षय कुमार ने ड्रग्स के बॉलीवुड कनेक्शन को लेकर वीडियो...

October 6 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

बॉलीवुड न्यूज़

Box Office :कम बजट के कारण संभली ‘आर्टिकल 370’, ‘हनुमान’ ब्लॉकबस्टर

February 29, 2024
बॉलीवुड न्यूज़सेलिब्रिटी

अक्षय कुमार भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं

February 26, 2024
बॉलीवुड न्यूज़

स्मृति शेष : प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक पंकज उधास का 72 वर्ष की आयु में निधन

February 26, 2024
बॉलीवुड न्यूज़

96वें ऑस्कर अवार्ड्स : फिर दौड़ से बाहर हुई सरकार द्वारा भेजी गई फिल्म

February 26, 2024
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?