“मधु-किश्वर” की तरह बनो सब , सोशल-वर्कर व पत्रकार ;
कूकर की तरह पैर मत चाटो , क्यों बनते हो चाटुकार ?
लगभग सभी बन चुके ऐसे , चाटुकारी की होड़ लगी है ;
स्वाभिमान सब किया तिरोहित,जूते खाने की पंक्ति लगी है ।
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता , चांदी का जूता मार रहा ;
प्रेस-मीडिया सर पर खाता, और अधिक की मांग कर रहा ।
इसी तरह संस्थान हैं सारे , अब्बासी-हिंदू के ताबे हैं ;
कैसा ये सुप्रीम – कोर्ट है ? ये भी आगे – आगे है ।
जब भी इतिहास लिखा जायेगा, सबसे काला अध्याय बनेगा ;
लोकतंत्र के हत्यारों में , इसी का सब आयाम दिखेगा ।
महाविनाश का जो है लक्षण , साफ-साफ दिखलाई देता ;
“भविष्य-मालिका” भविष्य का दर्पण,सच होता दिखलाई देता
गृहयुद्ध – महायुद्ध – विश्वयुद्ध , इनका प्रारम्भ दिख रहा है ;
एपस्टीन-फाइल के कारण, निश्चित परिणाम मिल रहा है ।
अमरीका – भारत – इजरायल , इनके नेता हैं इसकी जड़ ;
पूरी-दुनिया फल भोगने वाली, तभी कटेगी पाप की जड़ ।
स्वाभाविक ये होने वाला है , गंदा-खून है बहने वाला ;
वोटर को फल भोगना होगा , गंदे-नेता को चुनने वाला ।
हाॅं ! नेता बहुत बड़े हैं दोषी,पर सबसे-बड़े नहीं हैं दोषी ;
सुप्रीम-कोर्ट को ध्यान से देखो , सबसे बड़ा यही दोषी ।
क्योंकि नेता का पद अस्थाई, कभी भी कुर्सी जा सकती है ;
सुप्रीम-कोर्ट को कोई नहीं भय, कुर्सी कभी न जा सकती है ।
जिम्मेदारी सुप्रीम-कोर्ट की , इसीलिये है सबसे ज्यादा ;
संविधान के तुम्हीं हो रक्षक, दायित्व तुम्हारा सबसे ज्यादा ।
अपना दायित्व निभाना होगा , भारत-वर्ष बचाना होगा ;
चुनाव-आयोग की ऐसी-तैसी , निष्पक्ष-चुनाव कराना होगा ।
लोकतंत्र के तुम रखवाले , हर तरह से रक्षा करनी होगी ;
तुमको नहीं कोई है माफी , पूरी-निगरानी करनी होगी ।
निर्भय होकर कर्तव्य निभाओ , कोई नहीं लिहाज करो ;
गंदे नेता अफसर जितने हैं , उन सबका पूर्ण-इलाज करो ।
उसी में तेरी भी रक्षा है , जिसमें है भारत की सुरक्षा ;
गलत-फैसले कोई मत करना, क्योंकि खतरे में देश की रक्षा ।
देश के अंदर-बाहर खतरा , गृहयुद्ध कभी भी हो सकता है ;
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता , देश में आग लगा सकता है ।
देश जलेगा सभी जलेंगे , सुप्रीम-कोर्ट क्या बच पायेगा ?
अभी समय है करो फैसला , देश में सब-कुछ बच जायेगा ।
“जय सनातन-धर्म”, रचनाकार : ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”
