एकम् सनातन भारत का लक्ष्य है (भाग-1)
शासन करना इसे न आता , लूटमार करना ही आता ;
झूठे प्रचार से – दुष्प्रचार से , अब्बासी-हिंदू मूर्ख बनाता ।
छल , बेईमानी और कपट से , ये सत्ता को हथियाता ;
लफ्फाजी – जुमलेबाजी के , नये-नये कीर्तिमान बनाता ।
विश्व का सबसे बड़ा ये झूठा , कायर और डरपोक है ;
कदाचार का विश्व-चैंपियन , देश का ये ही शोक है ।
बहुत ही शातिर – महाकुटिल है , धूर्त और मक्कार है ;
महामूर्ख हिंदू ! न समझा , ये कितना गद्दार है ?
सबसे-बड़ा धर्म का दुश्मन , हरदम सम्मान घटाता है ;
पौराणिक – मंदिर तुड़वाकर , गलियारा बनवाता है ।
हरे – भरे वृक्षों को कटाकर , धर्म – क्षेत्र मिटवाता है ;
तीर्थ – क्षेत्र सब नष्ट कर रहा , गंदा – पर्यटन बढ़वाता है ।
चरित्रहीनता इसको भाती , अय्याशी करवाता है ;
चरित्र नाम है किस चिड़िया का ? नहीं जान ये पाता है ।
धर्म-सनातन के गुण सारे , जाने कब का त्याग चुका है ;
धर्म की मर्यादा इसे न भाती , हर मर्यादा तोड़ चुका है ।
पत्नी की मर्यादा हो या घर – परिवार की मर्यादा ;
माॅं तक को जिसने बिसराया , रखी ताक पर मर्यादा ।
सबसे मीठा जहर यही है , सबसे ज्यादा कड़वा भी है ;
महामूर्ख को मीठा लगता , बुद्धिमान को कड़वा है ।
जब तक हिंदू ! मूर्ख रहेगा , ऐसे ही नेता पायेगा ;
जैसे रोता जग में आया , वैसा ही रोता जायेगा ।
यदि रोने से बचना है तो , धर्म-सनातन में आ जाओ ;
सबसे पहले इस चुनाव में , एक अच्छी-सरकार बनाओ ।
बहुत ही कम दो-आंखों वाले , अंधों में काना चुन लो ;
सर्वश्रेष्ठ हिंदूवादी दल , उसकी जरा प्रतीक्षा कर लो ।
राजनीति के महाकाश में , धर्म का सूरज उदय हो चुका ;
“एकम् सनातन भारत” दल का, भारत में आगाज हो चुका ।
एक वर्ष ही हुये हैं इसको , बाइस-प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे ;
सौ-सौ पर ये एक-एक भारी,अब्बासी-हिंदू से यही भिड़ रहे ।
उल्टी-गिनती शुरू हो चुकी , भारत में अब्बासी-हिंदू की ;
आने वाला है न्याय का शासन , किस्मत जागी है हिंदू की ।
भारत के हिंदू ! जागरुक हों , सारे अब्बासी-हिंदू हराओ ;
तन मन धन से बनो सहायक,”एकम् सनातन भारत” लाओ ।
सर्वश्रेष्ठ शासन अब तक का,”राम-राज्य” श्री राम का शासन ;
“एकम् सनातन भारत” का लक्ष्य है,ऐसा हो भारत में शासन ।
