By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: ‘एक-सोच’ एनजीओ की संस्थापिका रितु राठी ने जम्मू-कश्मीर में लिया एक स्कूल गोद, उठाएगी लड़कियों की पढ़ाई का खर्च
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » व्यक्तित्व विकास » प्रेरक व्यक्तित्व » ‘एक-सोच’ एनजीओ की संस्थापिका रितु राठी ने जम्मू-कश्मीर में लिया एक स्कूल गोद, उठाएगी लड़कियों की पढ़ाई का खर्च
Blogप्रेरक व्यक्तित्व

‘एक-सोच’ एनजीओ की संस्थापिका रितु राठी ने जम्मू-कश्मीर में लिया एक स्कूल गोद, उठाएगी लड़कियों की पढ़ाई का खर्च

Dr. Mahender Thakur
By Dr. Mahender Thakur 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

“चलो जलायें दीप वहाँ, जहाँ अभी भी अँधेरा है” इस पंक्ति को चरितार्थ किया है गुजरात के सुप्रसिद्ध शहर सूरत की सामजसेविका रितु राठी (Ritu Rathi) ने। रितु राठी सूरत में ‘एक-सोच’ नाम से एनजीओ का संचालन करती हैं और इसकी संस्थापिका हैं। रितु राठी एक वर्ष पहले जम्मू-कश्मीर गई थीं और वहाँ उन्होंने भारतीय सेना के सैनिकों को राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस तरह सैनिकों के साथ उनका भाई-बहन का संबंध बन गया था। कुछ समय पूर्व रितु को सेना के कुछ जवानों से पता चला कि जिस स्थान पर वे तैनात हैं, उस जगह के स्कूल की बहुत सी लड़कियों को पढ़ाई में समस्या आ रही है। सेना उन्हें सुरक्षा तो उपलब्ध करा रही है, लेकिन उन्हें कॉपी, पुस्तकें, यूनिफॉर्म और दूसरी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं।

यह सुनकर रितु राठी पूरी योजना के साथ अपनी टीम लेकर जम्मू-कश्मीर गईं और उस पूरे स्कूल को गोद ले लिया। उस जगह की लड़कियों की एक वर्ष की पढ़ाई का उत्तरदायित्व रितु राठी ने अपने कंधों पर उठा लिया है। रितु ने स्कूल पहुंचकर लड़कियों को स्कूल बैग, पुस्तकें, कॉपी आदि उपलब्ध कराई और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे देश में मनाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हर लड़की के हाथ में भारत का झंडा भी दिया। रितु राठी और एक-सोच एनजीओ के ट्रस्टी जयमिश बॉम्बेवाला और सुमिलन समूह इस पहल को ‘सरस्वती सदैव मंगलम’ नाम दिया गया है क्योंकि सरस्वती को ज्ञान की देवी कहा जाता है।

रितु राठी के अनुसार ‘राष्ट्र को सशक्त बनाने में पुरुषों के साथ महिलाओं की भूमिका भी बराबरी की है। सशक्तिकरण की इस प्रक्रिया में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। युवा महिलाओं और लड़कियों को शिक्षित करना उनके सशक्तिकरण और साथ ही राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में प्रथम महत्वपूर्ण कदम होता है। हमारा ‘एक-सोच एनजीओ’ इस महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर प्रकार से समर्पित है। इसलिए ‘एक-सोच एनजीओ’ ने गुजरात से बाहर निकलकर इस दिशा में जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाली लड़कियों की पढ़ाई पर होने वाला एक वर्ष का सारा खर्चा उठाने का निर्णय लिया है। इसके पीछे का कारण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद देश के साथ जम्मू-कश्मीर ने भी विकासमार्ग पर तीव्र गति पकड़ी है। यह पहल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ मिशन का ही अनुकरण है और उनके उस मिशन को पूर्ण करने का एक गिलहरी प्रयास है।’

उनकी यह परियोजना स्कूलों, विद्यार्थियों और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का गहन विश्लेषण करने के बाद शुरू की गई थी। इसके अलावा, उनके एनजीओ टीम की जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान पाँच महिला विशेषज्ञों के एक दल ने स्कूली छात्राओं और शिक्षकों में आत्मविश्वास और सकारात्मकता के भाव को सतत बनाये रखने के लिए और अपने समुदाय के लोगों द्वारा समर्थन प्राप्त करने के लिए एक विशेष कॉउंसलिंग (परामर्श) सत्र भी आयोजित किया। साथ ही टीम ने इस यात्रा के हिस्से के रूप में दिव्यांग बच्चों के लिए चलने वाले एक स्कूल और शहीदों के बच्चों के एक स्कूल का दौरा भी किया और दोनों संस्थानों में आर्थिक योगदान भी दिया।

More Read

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है
“जेन-जी” है जीवन-धारा
भारत में अब न्याय नहीं है
रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

उस क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित और गणमान्य व्यक्तियों ने रितु राठी की इस पहल का स्वागत करते हुए आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने लड़कियों के अविभावकों सहित ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ मिशन के लिए आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया और रितु सहित उनके ‘एक-सोच एनजीओ’ की बहुत सराहना की।

Dr. Mahender Thakur August 4, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: beti bachao beti padhao scheme, Ek-Soch NGO, Har ghar tiranga Mission, Ritu Rathi, Ritu Rathi Surat

Related

चित्रकला और देश सेवा का अनूठा संगम – पुलिस जवान सुनीता नेगी

कई लोग कला को दीन दुनिया से परे, किसी अलौकिक...

August 4 2022

साहसी वीरांगना ने पच्चीस आतंकियों को ढेर किया, बचाया पूरा गांव

9 अक्टूबर को अपना पच्चीसवां जन्मदिन मनाया।

October 11 2023

नाम को उड़ने दो,खुद जमीन पर रहो

सुबह एक वीडियो पर निगाह ठहर गई और उससे एक...

August 4 2022

वैदिक संस्कृति को आधुनिक परिवेश में पुनर्जीवित करते हुए – अभिनव गोस्वामी

भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने कल सिक्किम के...

August 4 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Dr. Mahender Thakur
Follow:
The author is a Himachal Based Educator, columnist, and social activist. Twitter @Mahender_Chem Email mahenderchem44@gmail.com
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

भाषा और साहित्य

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है

November 18, 2026
भाषा और साहित्य

“जेन-जी” है जीवन-धारा

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

भारत में अब न्याय नहीं है

November 16, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

रावण ‘समाजवादी’ नहीं, कबीलाई साम्राज्यवाद का सरदार था: वाल्मीकि रामायण से लेकर चंगेज खान और खिलजी तक कबीलाई गिरोहबंदी का ऐतिहासिक सच!

November 14, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?