कॉक्रोच कहने वाले ने (भाग-3)
देश की जड़ में लगी दीमकें , नींव खोखली कर डाली है ;
पूरा-भारत ये खा जायेंगीं , ऐसी स्थिति आने वाली है ।
व्यवस्थापिका , कार्यपालिका , न्यायपालिका , प्रेस-मीडिया ;
सबकी सब हो चुकीं खोखली , इनकी पूरी पाप की दुनिया ।
न्याय मिट रहा सभी जगह से , अन्याय कर रहा अत्याचार ;
कैसे अब तक बचा है भारत ? “राम-भरोसे” ये लाचार ।
सब कुछ “राम-भरोसे” चलता था, पर अब तेजी से टूट रहा ;
जिम्मेदार जिसे होना था , कॉक्रोच का नाम ले रहा ।
कॉक्रोच कहने वाले ने , अनचाहे ही सत्कार्य कर दिया ;
गहरी-नींद सोया था जेन-जी , उसे जगाकर उठा दिया ।
अब ये रोके नहीं रुकेगा , सारे – बांध तोड़ देगा ;
सब्र का प्याला छलक चुका है , ये पूरा-देश बदल देगा ।
पत्रकार से डरकर भागा , ऐसा है जो कायर-नेता ;
देश-विदेश सभी में डरता , अब्बासी-हिंदू भारत का नेता ।
कायर-कमजोर-नपुंसक नेता, आखिर कब तक भेद छुपाता ?
अब सारे-भेद खुल रहे इसके , पूरा-नंगा होता जाता ।
अमरीका से आ रहा है धक्का, एपस्टीन-फाइल है कारण ;
सभी-वीडियो आने वाले हैं , अमेरिकी-संसद के कारण ।
एक ये संसद – एक वो संसद , जमीं-आसमां का अंतर ;
जब जागरूक हो देश की जनता , तभी मिटेगा ये अंतर ।
धर्महीन – अज्ञानी हिंदू ! बुद्धिहीन जो ब्रेनडेड है ;
लकवाग्रस्त है जिसकी बुद्धि,वो होने वाला क्लीनिकल डेड है।
देश की आशा कॉक्रोच हैं , सभी दीमकें खा जायेंगें ;
राज्य के चारों-अंग ग्रस्त हैं , उनका इलाज कर जायेंगें ।
अंतिम-इलाज अब यही बचा है , “श्री-गणेश” होने वाला है ;
तभी मिटेगी सभी दीमकें , “राम-नाम-सत्” होने वाला है ।
“राम” सत्य हैं सदा रहेंगे , रावण का मुख काला होगा ;
ऐसे रावण अनगिनत देश में , सबका अंत विकट होगा ।
बेईमान जो नेता , अफसर , व्यापारी , बाबा , न्यायाधीश ;
कोई पापी नहीं बचेगा , कॉक्रोच को ये आशीष ।
आशीष प्रकृति का कॉक्रोच हैं , कोई भी न मिटा सकेगा ;
जो भी इन्हें मिटाना चाहेगा , वो खुद ही मिट जायेगा ।
अब सारे-पापी बहने वाले हैं , कोई भी न ठहर सकेगा ;
आ रही सुनामी काॅक्रोच की, विध्वंस तो पूरी तरह ही होगा ।
इसकी सारी जिम्मेदारी , इन पापी लोगों की होगी ;
ये “ईश्वर” की महायोजना , क्या इसी तरह पूरी होगी ?
“जय सनातन-धर्म”,ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”,
