योर-एक्सीलेंसी कहने वाला
योर-एक्सीलेंसी कहने वाला, चपरासी तक के नहीं हैं लायक ;
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता, पूरी तरह से ये नालायक ।
भारत की इज्जत धूल-धूसरित , पूरी दुनिया में कर डाली है ;
देश की जनता की आंखों में , धूल हमेशा डाली है ।
पाखण्डी , धर्महीन , अज्ञानी , अंधभक्त जितने हिंदू हैं ;
भारत का शत्रु बनाया नेता , जो अब्बासी – हिंदू है ।
वोटों की चोरी – टैक्स डकैती , राम-मंदिर में लूट चल रही ;
अपराधी सरकार बन चुकी , अपराधों में छूट चल रही ।
चोरी , लूट , डकैती , हत्या , बलात्कार की है भरमार ;
रक्षक ही बन चुके हैं भक्षक , चरम-अवस्था भ्रष्टाचार ।
हिंदू-जनता इसी योग्य है , जब ऐसा हृदय-सम्राट बनाया ;
उसका परिणाम भुगतना होगा, क्योंकि कैसा सम्राट बनाया ?
धर्म छोड़ने वाला हिंदू ! अपना सब-कुछ छोड़ चुका है ;
आहार ,निद्रा ,भय व मैथुन, पशुवत-जीवन बना चुका है ।
जैसी जनता वैसा नेता , बद से बदकर होना है ;
गृहयुद्ध में इसकी परिणति होगी, सौ-करोड़ मिट जाना है ।
गृहयुद्ध – महायुद्ध – विश्वयुद्ध , पापी – नेता करवा देंगे ;
एपस्टीन – फाइल के पापी , बहुत शीघ्र करवा देंगे ।
उनकी सत्ता बस रहे सलामत, दुनिया में आग लगा देंगे ;
सबसे पहले जलेगा भारत , चरित्रहीन करवा देंगे ।
भविष्य-मालिका भविष्य का दर्पण,स्पष्ट रूप से भास रहा है ;
भारत में भीषण खून-खराबा , पापी-नेता करा रहा है ।
इसे रोकना अब मुश्किल है, कारण अंधभक्त-अज्ञानी-मूरख ;
इनको समझ नहीं आयेगी , बुरी तरह बन चुके ये मूरख ।
“मूरख हृदय न चेत , जो गुरु मिलहिं विरंचि सम –
फूलहिं फलहिं न बेंत , जदपि सुधा बरसहि जलधि “
“तुलसीदास” की बात पुरानी, पर लगता जैसे अभी की हो ;
बिलकुल यही हाल हिंदू का , इतनी दुर्गति कभी न हो ।
भविष्य तय कर लिया है हिंदू ने, उसको बर्बाद ही होना है ;
अंधभक्त – मास्टरस्ट्रोक वादी , उनको ये ही करना है ।
इनको इनके हाल पे छोड़ो , इनको नहीं सुधरना है ;
धर्मनिष्ठ जो सत्यनिष्ठ हैं , केवल उनको ही बचना है ।
धर्म करेगा उनकी रक्षा , जो करते हैं धर्म की रक्षा ;
“धर्मो रक्षति रक्षित : “ सदा मिलेगी पूर्ण सुरक्षा ।
जागो हिंदू ! अब तो जागो , धर्म , देश व राष्ट्र बचाओ ;
भारत-वर्ष बचाना है तो , बस अच्छी-सरकार बनाओ ।
“जय सनातन-धर्म”,ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”
