By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: ‘हाइकु, तांका और चोका : सरलीकृत रूप में समझें!’
Share
Notification
Latest News
कुंडा की ‘रामकथा’ या 2027 की सियासी बिसात? बाहुबलियों का शक्ति प्रदर्शन, मथुरा का एजेंडा और सत्ता के मोहरों की पूरी पड़ताल!
मुद्दा
राजस्थान की मिट्टी में धंसा सत्ता का ‘अहंकार’: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, बेनीवाल की बोतल का जिन्न और 2028 की उलटी गिनती!
संपादकीय
2024 में ‘इंडिया स्पीक डेली’ ने जो सच सबसे पहले दिखाया था, उस पर लगी ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की मुहर: 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद पड़े वोटों का कोई सरकारी हिसाब नहीं!
खोजी आलेख संपादकीय
‘अमित शाह के बाद मोदी भी जाते जेल, पर अपनों ने ही रोक दी जांच’—वीरप्पा मोइली के कबूलनामे ने खोली कांग्रेस-भाजपा ‘मैच-फिक्सिंग’ की पोल; जानिए क्या था पूरा सच?
देश
नाटक खत्म हो चुका है
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाषा और साहित्य » ‘हाइकु, तांका और चोका : सरलीकृत रूप में समझें!’
भाषा और साहित्य

‘हाइकु, तांका और चोका : सरलीकृत रूप में समझें!’

ISD News Network
By ISD News Network 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

कमलेश कमल । भारतीय-भाषाओं में जहाँ पहले सिर्फ अँगरेज़ी-काव्य का व्यापक प्रभाव था, वहीं आज जापानी-काव्य-विधाओं ने भी अपनी महती-पैठ बना ली है।

Contents
हाइकु के शिल्प विधान में पाँच बातें महत्त्वपूर्ण हैं–वेलेंटाईन डे/ हाइकु / कमलेश कमलतुम थे दूर/ चोका / कमलेश कमल

इस तथ्य को अनदेखा नहीं किया जा सकता है कि अध्यात्म, प्रेम आदि आंतरिक अनुभूतियों को संक्षिप्तता एवं सघनता से अभिव्यक्त कर पाने की जापानी कोशिश को पिछले कुछ दशकों में भारतीय काव्य-जगत् ने औदात्य के साथ अंगीभूत किया है। अस्तु, जिन तीन पद्यात्मक विधानों ने यहाँ पैठ बनाई है, वे हैं–हाइकु, तांका और चोका ।

ये तीनों ही शिल्प-विधान की दृष्टि से सुस्पष्ट नियमों के अनुपालन की अभीप्सा विनिर्दिष्ट करते हैं। तीनों ही वार्णिक प्रकृति के होते हैं अर्थात् इनमें मात्राओं को नहीं गिना जाता और ये वर्ण प्रधान होते हैं। तीनों ही नित्य-विषमवर्णी (हर पद में विषम वर्ण) और नित्य-विषमपदी (पदों की संख्या भी विषम) होते हैं। आइए, देखते हैं–

हाइकु-
3 पंक्ति और 17 वर्णों में बिंब-सामीप्य (juxtaposition of the images) से गुम्फित-भावों को दिखा देने वाली जापानी लघु कविता को हाइकु कहते हैं। ऐतिहासिक रूप से देखें तो हाइकु के अप्रतिम हस्ताक्षर मात्सुओ बाशो के काल (17 वीं शताब्दी) में यह विधा जीवन-दर्शन से जुड़ गई और जापानी कविता की युगधारा के रूप में स्थापित हो गई। उद्दाम-अनुभूति की कोमलकांत अभिव्यंजना इसका सर्वप्रमुख गुण है।
कालांतर में यह विधा जापानी-साहित्य की सीमाओं का अतिक्रमण करती हुई विश्व साहित्य की निधि-सदृश हो चुकी है। वैसे, आज जिस मात्रा में हाइकु लिखी जा रही है, वह उस गुणवत्ता का वाचक तो नहीं ही है, जो हाइकु से अपेक्षित है।

More Read

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है
“जेन-जी” है जीवन-धारा
भारत में अब न्याय नहीं है
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

हाइकु के शिल्प विधान में पाँच बातें महत्त्वपूर्ण हैं–

  1. तीन पद
  2. वर्ण-5-7-5, कुल वर्ण-17
  3. अर्द्धवर्ण (संयुक्ताक्षर/स्वर रहित) नहीं गिना जाता, उदाहरण के लिए– प्यार, उक्ति आदि में दो ही वर्ण गिने जाएँगे
  4. तीन अलग-अलग वक्य हो
  5. भाव-सघनता सर्वप्रमुख तत्त्व

एक उदाहरण देखें –

वेलेंटाईन डे/ हाइकु / कमलेश कमल

दिन ख़ामोश (5)
रात-भर रो लिया (7)
प्रेम का पर्व (5)

अब अगर उपर्युक्त में पदों की संख्या 5 हो जाए और अंत के दो पद 7-7-के हों; तो इसे तांका कहेंगे। सभी पदों में सुसंबद्धता आवश्यक है। इसमें कुल वर्ण-31 होते हैं। जो आज तांका है, वह पहले वाका कहा जाता था। (‘वा’ अर्थात् जापानी और “का” अर्थात् गीत।)

इससे स्पष्ट है कि जिसे हम लघुगीत कहते हैं, वह जापानी में तांका है, जिसका अपना शिल्प-विधान है। आरम्भ में ऐसा होता था कि एक कवि हाइकू (5-7-5)लिखता था, दूसरा उससे संबध्द 7,7 वर्ण की दो पंक्ति लिखता था और तांका बनाता था। इस तरह इसमें कौशल के साथ सहभागिता का तत्त्व भी सन्निहित था।
दो उदाहरण देखें:

1.व्यर्थ की दौड़/ तांका/ कमलेश कमल

प्रेम की तृष्णा (5)
एक बेसुध दौड़ (7)
जीवन-भर (5)
हासिल कुछ नहीं (7)
इस वर्तुल पर (7)

2.छाँह की तलाश/ तांका/ कमलेश कमल

कड़ी धूप में (5)
व्यर्थता बोध भर (7)
भागा जा रहा (5)
ढेरों परिछाईयाँ (7)
छाँह को ढूँढ रहा (7)

ध्यातव्य है कि अगर पदों की संख्या बढ़ जाए, तो यह चोका (लंबी कविता) बन जाती है, जिसके नियम निम्नवत् हैं–

1.पंक्तियाँ इसमें भी 5 और 7 वर्णों के क्रम में ही व्यवस्थित होती हैं, किंतु अंत में 7 की एक और समापक पंक्ति होती है, यथा 5-7, 5-7, 5-7–7 आदि।

  1. पदों की संख्या सदैव विषम होती है।

3.इसमें लम्बाई की कोई सीमा सुनिश्चित नहीं है; बस, अंत में 7 वर्ण की समापक पंक्ति रखते हैं। 5-7, 5-7 की शृंखला के अंत में 7 वर्णों की एक और पंक्ति जोड़कर समाप्त करना होता है। एक और विन्यास देखें–5-7, 5-7, 5-7, 5-7,5-7, 5-7-7

  1. जापान में ये कविता उच्च स्वर में गाई जाती रही है।
  2. प्रत्येक पंक्ति स्वतंत्र अर्थात् कोई पंक्ति अर्थ के लिए दूसरी पंक्ति पर निर्भर नहीं होगी, फिर भी सुसंबद्धता रहेगी।

चोका का एक उदाहरण देखें:-

तुम थे दूर/ चोका / कमलेश कमल

तुम थे दूर
रात भर बारिश
छूटती डोर
मन हुआ विह्वल
क्या जानो तुम
टप-टप-टपकीं
अँखिया खुली-खुली।

ध्यातव्य है कि इन तीनों में बिम्बों में अपनी बात कह देना सर्वोपरि है। साथ ही, इसकी चर्चा भी यहाँ समीचीन है कि इन विधानों में नियमों का अनुपालन अनिवार्य है। अगर नियम न सधें अथवा भाव की सुंदरता बिगड़ रही हो, तो इसे हाइकु/तांका/ चोका लिखने की जगह ‘क्षणिका’ लिखें! भाव और शिल्प-सौंदर्य से समझौता कर हाइकु, तांका अथवा चोका लिखना कोई समझदारी भरा निर्णय नहीं!

ISD News Network December 5, 2022
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: choka, haiku, indian language, Language, tanka

Related

सुप्रीम-कोर्ट में हल्ला बोल

सुप्रीम-कोर्ट में हल्ला बोल सुप्रीम-कोर्ट में हल्ला बोल , कर...

December 5 2022

कितने आकाश ?

जाग्रताकाश  ,  स्वप्नाकाश  ,   सुषुप्ताकाश  ,   महाकाश ; शून्याकाश , ...

December 5 2022

राष्ट्र की आवश्यकता

आवश्यकता है  आज राष्ट्र  को , चरित्रवान  नेताओं  की ;...

December 5 2022

हिंदू ! के अस्तित्व पर संकट

हिंदू ! के अस्तित्व पर संकट संघर्ष  की  क्षमता  जो ...

December 5 2022

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

भाषा और साहित्य

अंतिम-विकल्प हिंसा होती है

November 18, 2026
भाषा और साहित्य

“जेन-जी” है जीवन-धारा

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

भारत में अब न्याय नहीं है

November 16, 2026
भाषा और साहित्य

सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो

November 11, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?