“जेन-जी” को कम मत आंको
सुप्रीम-कोर्ट को हजार लानतें , जो सैंया बना है चोरों का ;
सरपरस्त बनता जाता है , भारत के हत्यारों का ।
वोटों की चोरी की सरकारें , लोकतंत्र को नष्ट कर दिया ;
सुप्रीम-कोर्ट भी सह-अपराधी , संविधान को भुला दिया ।
बैडमिंटन बन गया है जरिया , मौसेरे-भाई खेल रहे हैं ;
जज और मंत्री संग-संग खेलें , भारतवासी झेल रहे हैं ।
अब जो भी खून-खराबा होगा , जिम्मेदारी किसकी होगी ?
सुप्रीम-कोर्ट को जिम्मेदारी , पूरी तरह से लेनी होगी ।
जिंदा-सबूत हैं लाखों-वीडियो , बर्बरता को बयां कर रहे ;
रक्षक ही जब बने थे भक्षक ? घटनाक्रम को बता रहे ।
इन्हें देखने तक की फुर्सत , सी जे आई के पास नहीं है ;
कैसे करें भरोसा तुम पर ? अब तो कोई आस नहीं है ।
शांति के सारे-मार्ग बंद हैं , अब अशांति स्वाभाविक है ;
सुप्रीम-कोर्ट है कारण इसका , भीषण-रक्तपात भावित है ।
“जेन-जी” को कम मत आंको , सबसे-बड़ी ये ताकत है ;
ताकत का विस्फोट मत करो , फिर मिले न कोई राहत है ।
फौरन कदम उठाना होगा , अच्छी-सरकार बनाना होगा ;
सारे-अपराधी जेलों में भेजो , भारत-वर्ष बचाना होगा ।
“अग्निवीर” से सेना जर्जर, भारत पर हमला हो सकता है ;
कैसे तब जीतेगा भारत ? क्या गुलाम हो सकता है ?
अब्बासी-हिंदू भारत का नेता , उसकी यही योजना है ;
सदा से भारत का दुश्मन है , धर्म-सनातन मिटवाना है ।
इसने इतने अपराध किये हैं , सजा मौत की पायेगा ;
इसीलिये कुर्सी न छोड़े , वरना जेल चला जायेगा ।
इसके सारे संगी – साथी , सभी चोर – अपराधी हैं ;
पूरे – भारत को लूट लिया है , ऐसा व्यापारी – साथी है ।
नदियां ,पहाड़ ,जंगल सब लूटे, तीन-करोड़ वृक्षों को काटा ;
अंडमान की बारी है अब , भारत को बुरी-तरह लूटा ।
चोर-लुटेरों की सरकारें , “राम-मंदिर” तक लूट रही हैं ;
वोटों की चोरी , टैक्स-डकैती , सारी-सीमायें टूट रही है ।
चोरी की सरकार देश में , जो पूरी तरह अवैध है ;
सुप्रीम-कोर्ट की मिली-भगत है , घोषित करता वैध है ।
इन सब लोगों के ही कारण , भारत में आफत टूटी है ;
अब ये आफत नहीं रुकेगी , हिंदू की किस्मत फूटी है ।
अपने हाथों किस्मत फोड़ी, किसको हृदय-सम्राट बनाया ?
जहरीला फल ही खाना होगा,जब तुमने जहर का पेड़ लगाया।
“जय सनातन-धर्म”,ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”
