अरावली वरदान देश का
मुर्दा-दिल भारत की जनता , संघर्ष की क्षमता नहीं बची है ;
टैक्स – डकैती बढ़ती जाती , हर सरकारी – लूट मची है ।
सच्चाई उठ गई देश से , झूठ की ताकत बढ़ती जाती ;
भ्रष्टाचार व चरित्रहीनता , दिन पर दिन बढ़ती जाती ।
हिंदू-जनता ने धोखा खाया , किसको हृदय-सम्राट बनाया ?
कथनी से करनी एकदम उल्टी, पूरे भारत से चरित्र मिटाया ।
वणिक-वृत्ति का ये पहले था , अब तो पूरी है पशु-वृत्ति ;
सारे-भारत को लूटता रहता , करता रहता है पुनरावृति ।
मंदिर तोड़े – वृक्षों को काटा , अब पूरा – पर्वत काट रहा है ;
अरावली वरदान देश का , उसको टुकड़ों में बांट रहा है ।
हर – संस्थान किये कब्जे में , सबमें भ्रष्टाचार बढ़ाया ;
चोर – चोर मौसेरे – भाई , मिलकर लूट के माल को खाया ।
देश के चारों अंग सड़ चुके , दुर्गंधित हैं बदबूदार ;
कोई भी अब नहीं सुरक्षित , चोर बने हैं चौकीदार ।
धन-पशु जो व्यापारी-साथी , साथ-साथ ये देश चर रहे ;
धर्महीन – अज्ञानी हिंदू ! ये नहीं धर्म का काम कर रहे ।
जैसी जनता वैसे नेता , अंधा अंधों को राह दिखाता ;
पूरी-दुनिया में घूम-घूम कर , पुरस्कार की भीख मांगता ।
पूरी-तरह म्लेच्छ ये नेता , म्लेच्छों से शाबाशी पाता ;
गंदे – पुरस्कार के बदले , उन पर पूरा – देश लुटाता ।
भारत विनाश की ओर बढ़ रहा, पूरी-तरह से पूर्ण-विनाश ;
पर्वत – जंगल नहीं बचेंगे , जो जीवन की अंतिम-आस ।
बेईमान जितने भी नेता , देश लूट कर भाग जायेंगे ;
धर्महीन – अज्ञानी हिंदू ! तड़प – तड़प कर मर जायेंगे ।
शुद्ध – वायु को सब तरसेंगे , पीने को पानी न होगा ;
धन – दौलत सब धरी रहेगी , खाने को भोजन न होगा ।
क्या नोटों को चबाओगे तुम ? क्या सोना-चांदी खाओगे ?
गृह-युद्ध भी जल्दी होने वाला , सौ-करोड़ तक मर जाओगे ।
भविष्य-मालिका भविष्य का दर्शन,लगातार आगाह कर रहा ;
“धर्म-मार्ग” पर हिंदू ! आओ,क्यों पूरी तरह अधर्म कर रहा ?
बहुत अधिक पाखंड हो रहा , हिंदू-धर्म के नाम पर ;
नब्बे-प्रतिशत तक लगे हैं बाबा , अब्बासी-हिंदू के काम पर ।
अज्ञान की निद्रा हिंदू ! सोया, अब हर हाल में जागना होगा ;
अरावली-पर्वत को बचाने , सबको आगे आना होगा ।
अरावली ने तुम्हें जगाया , इसी तरह से सदा जागना ;
हर-विपत्ति से बच जाओगे , बस अच्छी-सरकार बनाना ।
“जय सनातन धर्म-रचनाकार”, ब्रजेश सिंह सेंगर “विधिज्ञ”
