By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: विशेष संपादकीय: काशी, अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ को ‘डिस्को’ बनाने पर तुली सत्ता — तीर्थों के ध्वंस और पाखंड की पूरी कुंडली!
Share
Notification
Latest News
आस्था का आवरण, मुनाफे का सिंडिकेट: भाजपा राज में बीफ इंडस्ट्री का कॉर्पोरेटाइजेशन और सत्ता की सांठगांठ!
Members Only SDEO's Story
पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
Events and Activities
सुप्रीम-कोर्ट में घेरा डालो
भाषा और साहित्य
पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?
उपदेश एवं उपदेशक खोजी आलेख संपादकीय समाजशास्त्र
एपिसोड-1: NCERT के जरिए बच्चों के मानस में औपनिवेशिक जहर: मिशनरी एजेंडा और फुले का विखंडनवादी विमर्श!
Members Only SDEO's Story जातिवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > वैचारिकी > संपादकीय > विशेष संपादकीय: काशी, अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ को ‘डिस्को’ बनाने पर तुली सत्ता — तीर्थों के ध्वंस और पाखंड की पूरी कुंडली!
संपादकीय

विशेष संपादकीय: काशी, अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ को ‘डिस्को’ बनाने पर तुली सत्ता — तीर्थों के ध्वंस और पाखंड की पूरी कुंडली!

ISD News Network
By ISD News Network 13 Min Read
Share
13 Min Read
SHARE

इंडिया स्पीक डेली विशेष संपादकीय। सनातन धर्म में तीर्थ केवल पर्यटन या सैर-सपाटे के केंद्र नहीं रहे हैं; वे आत्मिक मुक्ति, मौन, तप और अंतर्मुखी चेतना के अधिष्ठान हैं। लेकिन पिछले एक दशक में तथाकथित ‘हिंदुत्ववादी’ सत्ता ने जिस तरह सनातन के सर्वोच्च तीर्थों को इवेंटबाज़ी, पर्यटन के बाज़ार और चुनावी पीआर (PR) के तमाशे में बदला है, उसने सनातन संस्कृति के मूल स्वरूप पर गहरा प्रहार किया है।

काशी में ‘कॉरिडोर’ और सुंदरीकरण की आड़ में सैकड़ों साल पुराने पौराणिक शिवालयों और विग्रहों को मलबे में तब्दील कर दिया गया। जिस काशी की आत्मा उसकी तंग गलियों और वहां स्थापित स्वयंभू देवताओं में बसती थी, उसे कंक्रीट और मार्बल का ‘मॉल’ बना दिया गया।

अयोध्या में करोड़ों रामभक्तों की आस्था के प्रतीक राम मंदिर निर्माण के नाम पर चुनावी लाभ लेने के लिए चारों पीठों के शंकराचार्यों के स्पष्ट विरोध और शास्त्रों की अनदेखी करते हुए अधूरे मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का महाआयोजन रच दिया गया। वहीं, रामलला के दरबार में चढ़ावे के गबन और घोटालों की खबरें सामने आईं, जिसने हर संवेदनशील सनातनी को भीतर तक झकझोर कर रख दिया।

काशी और अयोध्या में आस्था को सत्ता की हनक तले रौंदने के बाद, अब इस कॉरपोरेट-इवेंट मॉडल की काली छाया देवभूमि उत्तराखंड के सर्वोच्च धाम बद्रीनाथ पर आ पड़ी है। आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित पावन बद्रीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाज़ा में 19-20 सितंबर 2026 को जो कुछ हुआ, उसने पूरे देश के सनातनियों को स्तब्ध कर दिया है। जहाँ प्रकृति और ध्यान की मर्यादा के चलते शंख तक बजाने की मनाही है, वहाँ लाउडस्पीकरों पर तेज़ डीजे बीट्स, थिरकती भीड़ और फूहड़ कॉन्सर्ट आयोजित कर तीर्थ को ‘डिस्को’ और ‘नाचघर’ में तब्दील कर दिया गया।

More Read

पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?
संपादकीय.. आसमान में मौत से जंग, 174 सांसें और एक भारतीय पायलट का अदम्य शौर्य!
संपादकीय..लोकतंत्र पर ‘डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक’ या संस्थागत पतन? पूर्व गृह सचिव और राज्य चुनाव अधिकारियों के विद्रोह के गहरे मायने!
संपादकीय…डीयू के पाठ्यक्रम में ‘गुलामगिरी’ और गजनवी का महिमामंडन: सामाजिक सुधार या औपनिवेशिक विभाजन का पुनरुत्थान?

उत्तराखंड –
बद्रीनाथ में 19–20 सितंबर को DJ कॉन्सर्ट हुआ। तेज साउंड पर खूब नाच–गाना हुआ। बद्रीनाथ धाम की पवित्रता की बात आई तो बवाल मच गया है। BJP के शीर्ष नेता मुरली मनोहर जोशी समेत तमाम लोगों ने आपत्ति जताई है। कार्यक्रम में खुद CM पुष्कर धामी आए थे। तब भी DM गौरव कुमार नोटिस… pic.twitter.com/CjeDmIhwPz

— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 27, 2026

बद्रीनाथ ‘मास्टर प्लान’: कंक्रीट का जाल और पौराणिक स्वरूप का ध्वंस

इस पूरे तमाशे की ज़मीन तैयार की है केंद्र और राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी ‘बद्रीनाथ मास्टर प्लान’ ने। विकास और सुंदरीकरण के आकर्षक नारों की आड़ में इस मास्टर प्लान ने बद्रीनाथ धाम की सदियों पुरानी मौलिक और आध्यात्मिक संरचना पर बुलडोज़र चला दिया।

• पौराणिक धरोहरों और तीर्थ पुरोहितों का उजाड़: मास्टर प्लान के नाम पर पीढ़ियों से भगवान बद्री विशाल की सेवा में लगे तीर्थ पुरोहितों के पारंपरिक आवासों, ऐतिहासिक धर्मशालाओं और संतों की कुटियों को निर्ममता से ध्वस्त किया गया। हिमालय की इस बेहद संवेदनशील और भू-स्खलन प्रभावित घाटी में भारी मशीनें उतारकर कंक्रीट के विशाल ढाँचे खड़े कर दिए गए।

• तीर्थ को ‘टूरिस्ट हब’ बनाने की साज़िश: बद्रीनाथ को एक ‘तीर्थ’ (जहाँ तप, वैराग्य और दर्शन की भावना हो) से बदलकर एक आधुनिक ‘टूरिस्ट रिसॉर्ट’ और ‘पिकनिक स्पॉट’ बनाने की नींव इसी मास्टर प्लान से रखी गई।

• प्लाज़ा का सच: जिस ‘टूरिस्ट अराइवल प्लाज़ा’ में यह डीजे कॉन्सर्ट आयोजित हुआ, वह इसी मास्टर प्लान की कंक्रीट-उपज है। जिस स्थान को बनाने के लिए धाम के पारंपरिक स्वरूप को रौंदा गया, आज सत्ता उसी कंक्रीट के आंगन का उपयोग पाश्चात्य शैली के डिस्को और लाउड म्यूज़िक आयोजनों के लिए कर रही है। यह सीधे तौर पर साबित करता है कि तथाकथित मास्टर प्लान का मकसद तीर्थ की रक्षा नहीं, बल्कि उसे उपभोक्तावादी बाज़ार और मौज-मस्ती के केंद्र में तब्दील करना था।

बद्रीनाथ में क्या हुआ: आस्था के केंद्र में ‘डीजे कॉन्सर्ट’ का खुला तमाशा

19 और 20 सितंबर को बद्रीनाथ धाम के ठीक पास टूरिस्ट अराइवल प्लाज़ा में ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव’ के नाम पर कानफोड़ू संगीत, डिस्को लाइट्स और बाज़ारू नाच-गाने का खुला खेल चला।

जिस धरती पर भगवान नारायण बद्री-वृक्ष की ओट में युगों-युगों से साधनारत माने जाते हैं, जिस हिमालयी घाटी की संवेदनशीलता के कारण परंपरा से वहाँ शंख ध्वनि वर्जित है ताकि ध्यान और पर्यावरण दोनों अक्षुण्ण रहें, वहाँ पॉप, रॉक और डीजे का यह शोरगुल सीधे-सीधे सनातन आस्था और देवभूमि की मर्यादा का उपहास उड़ाने जैसा था।

तीर्थों का बाज़ारीकरण, धर्म का उपभोग और सेना के पीछे छिपती कायर हुकूमत!

सोशल मीडिया पर जब इस डीजे कॉन्सर्ट के वीडियो वायरल हुए, तो चारों ओर से थू-थू शुरू हो गई। ज्योतिर्मठ पीठ के संतों, पुजारियों और आम श्रद्धालुओं ने इसे सनातन परंपरा का घोर अपमान करार दिया।

वाइब्रेंट विलेज’ का बहाना और सेना के पीछे छिपती कायर हुकूमत

जैसे ही देश भर में इस आयोजन पर आक्रोश भड़का, उत्तराखंड की धामी सरकार और चमोली जिला प्रशासन ने अपनी चमड़ी बचाने के लिए भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट्स को ढाल बना लिया।

चमोली के डीएम गौरव कुमार मीडिया के सामने आए और पूरा ठीकरा भारतीय सेना के मत्थे मढ़ते हुए केंद्र की ‘वाइब्रेंट विलेज’ (Vibrant Village) योजना की आड़ ली। डीएम साहब ने बाकायदा प्रेस में बयान दिया कि:

#WATCH | Chamoli, Uttarakhand: DM Gaurav Kumar says, "I would like to inform you that on September 19 and 20, the Indian Army organized cultural programs under the 'Vibrant Village' scheme in the areas of Bamni and Mana villages. At the Army's request, the district administration… pic.twitter.com/3gCxZ4Kpnt

— ANI (@ANI) September 26, 2026

“19 और 20 सितंबर को यह सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय सेना द्वारा ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना के तहत आयोजित किया गया था। जिला प्रशासन ने केवल सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए स्टॉल लगाए थे। कलाकारों के चयन या सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रशासन की कोई भूमिका नहीं थी। सेना को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में बिना पूर्व अनुमति ऐसा आयोजन क्यों किया गया?”

यहाँ प्रशासन की नीयत और बौद्धिक दिवालियापन दोनों बेनकाब होते हैं। ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना का मूल उद्देश्य सीमांत गांवों (जैसे माणा और बामणी) से पलायन रोकना, बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय लोक-संस्कृति को सहेजना था।

• क्या सीमांत गांवों के विकास और सुरक्षा का पैमाना अब तीर्थ क्षेत्र में डीजे और लाउड कॉन्सर्ट कराना रह गया है?
• क्या हमारी सेना की शौर्य गाथा और लोक-संस्कृति की पहचान अब डिस्को नाइट्स से तय होगी?
• खुद को पाक-साफ़ दिखाने के लिए भारतीय सेना को ही कटघरे में खड़ा कर दिया कि सेना ने ‘बिना अनुमति’ यह तमाशा खड़ा किया। लेकिन झूठ के पैर नहीं होते।

सरकारी दस्तावेज़ों ने खोली पोल: प्रशासन की निगरानी में हुआ था पूरा आयोजन

इंडिया स्पीक्स डेली की पड़ताल में चमोली प्रशासन के वे सरकारी आदेश सामने आ चुके हैं, जिन्होंने डीएम गौरव कुमार और पूरी सरकार के झूठ के परखच्चे उड़ा दिए हैं:

• 08 सितंबर 2026 (आधिकारिक आदेश): चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने खुद हस्ताक्षरयुक्त आदेश जारी किया, जिसमें 19-20 सितंबर को बद्रीनाथ के पर्यटक अराइवल प्लाज़ा में होने वाले ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026′ के सफल सम्पादन और व्यवस्थाओं के लिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) चमोली को नोडल अधिकारी नामित किया।

• 09 सितंबर 2026 (समीक्षा बैठक का पत्र): कार्यालय जिलाधिकारी चमोली से बाकायदा पत्रांक संख्या: 8796/चौंतीस-ए.आर.ए.देवभूमि सां.महो.26 जारी हुआ। इसमें पुलिस अधीक्षक (SP), प्रभागीय वनाधिकारी (नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क), मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO), लोनिवि, नगर पालिका, पर्यटन और परिवहन विभाग सहित जिले के 11 शीर्ष विभागों को आदेशित किया गया कि गढ़वाल स्काउट्स के 11 अगस्त के पत्र के क्रम में 10 सितंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे भव्य आयोजन की समन्वय समीक्षा बैठक में उपस्थित हों।

• मुख्यमंत्री धामी बने मुख्य अतिथि: कार्यक्रम के समापन पर खुद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, मंच से सेना और जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई और बाकायदा फोटो खिंचवाए।

सीधा सवाल: जिस कार्यक्रम के लिए डीएम 8 सितंबर को नोडल अफसर बनाते हैं, 9 सितंबर को 11 विभागों की फ़ौज तैयार करते हैं, 10 सितंबर को सीडीओ बैठक लेते हैं और 20 सितंबर को सूबे के मुख्यमंत्री तालियां बजाते हैं—उस आयोजन के वायरल होने पर वही डीएम सेना के कमांडिंग ऑफिसर से पूछ रहे हैं कि “किसकी अनुमति से यह सब हुआ?”

DJ noise nuisance spreads to Badrinath Dham | Daily Pioneer https://t.co/NpfmmUa7tD

— J Gopikrishnan (@jgopikrishnan70) September 26, 2026

यह निर्लज्जता की पराकाष्ठा है। अगर अनुमति नहीं थी, तो मुख्यमंत्री क्या किसी अवैध डिस्को में मुख्य अतिथि बनकर गए थे? क्या प्रशासन को यह नहीं पता था कि बद्रीनाथ धाम में किस तरह के मंच और साउंड सिस्टम लगाए जा रहे हैं? सच यह है कि सत्ता जब अपनी नाकामी और अपसंस्कृति के जाल में फंसी, तो उसने बेशर्मी से वर्दी के पीछे छिपना बेहतर समझा।

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी का अपनी ही सरकार पर करारा वार
इस पूरे मामले में सत्ताधारी पार्टी के भीतर से ही इतना तीखा प्रहार हुआ कि सरकार को मुंह छुपाने की जगह नहीं मिल रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने इस पूरे कृत्य पर गहरा आक्रोश जताते हुए अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली की बखिया उधेड़ दी।

डॉ. जोशी ने इस घटना पर चार बेहद गंभीर और तीखे प्रहार किए:

• “बद्रीनाथ को नाचघर बनाना भारतीयों की आस्था पर गहरा आघात है।” (उन्होंने सीधे तौर पर सरकार के इस कृत्य को हिंदुओं की आध्यात्मिक अस्मिता का अपमान बताया।)

• “बद्रीनाथ में शंख बजाना भी मना है, लेकिन हम उसे भूलकर शोर-शराबे वाले संगीत कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।” (शास्त्रों और प्रकृति की मर्यादा का स्मरण कराते हुए उन्होंने सत्ता की अंधी समझ पर सवाल उठाया।)

• “हम देवभूमि को बाज़ारू संस्कृति में बदल रहे हैं।” (तीर्थों को पिकनिक स्पॉट और उपभोग की वस्तु बनाने की सरकारी मानसिकता को उन्होंने ‘बाज़ारू’ करार दिया।)

• “केंद्र और राज्य सरकार से अपील करता हूँ कि ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाकर देवभूमि की मर्यादा बनाए रखें।” (उन्होंने साफ कर दिया कि यह अपराध किसी छोटे अधिकारी का नहीं, बल्कि केंद्र और राज्य की नीतियों का है, जिस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।)

संपादकीय टिप्पणी: आखिर कब जागेगा हिंदू समाज?

काशी में देवालयों का विध्वंस, अयोध्या में शास्त्र-सम्मत मर्यादाओं की बलि, बद्रीनाथ मास्टर प्लान के जरिए पारंपरिक संरचनाओं का विनाश और अब पावन धाम में डीजे-डिस्को का उपद्रव—यह सब एक ही ख़तरनाक सोच की अलग-अलग कड़ियाँ हैं। यह वह सोच है जो सनातन धर्म को श्रद्धा, मोक्ष और साधना का मार्ग नहीं, बल्कि ‘इवेंट मैनेजमेंट’ और वोट बैंक की ‘ब्रांडिंग’ का ज़रिया समझती है।

बद्रीनाथ धाम की इस घटना ने साफ कर दिया है कि जो लोग हिंदू धर्म के सबसे बड़े अलंबरदार होने का दावा करते हैं, उनके शासन में सनातन तीर्थों की मर्यादा सबसे ज़्यादा संकट में है। जब तक हिंदू समाज इन ‘इवेंटजीवियों’ और तीर्थों को बाज़ार बनाने वाली नौकरशाही से कड़े सवाल नहीं पूछेगा, तब तक हमारे पावन धामों को पिकनिक स्पॉट और नाचघरों में बदला जाता रहेगा। बद्रीनाथ का यह अपमान केवल बद्री विशाल का नहीं, बल्कि हर उस सनातनी के मुंह पर तमाचा है जो धर्म को राजनीति और बाज़ार से ऊपर रखता है।

नोट:- यदि आपको हमारा यह दृष्टिकोण और वैचारिक स्पष्टता पसंद आई, तो हमारी स्वतंत्र व खोजी पत्रकारिता को संबल देने के लिए आज ही ISD परिवार से जुड़ें / सशुल्क सदस्यता लें।👇

ISD News Network September 28, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: badri nath dham, Badrinath, badrinath temple, Bjp, Jyotirmath, Pushkar Singh Dhami

Related

‘अंडरवर्ल्ड’ का साया और बॉलीवुड का ‘सुल्तान’: क्या सलमान खान के इशारे पर हो रही है फिल्मकार अमित जानी को मिटाने की साजिश?

इंडिया स्पीक डेली संपादकीय। जब किसी लोकतांत्रिक देश में सिनेमा...

September 28 2026

संपादकीय: जब झूठ के दम पर सरकारें बनीं: बोफोर्स से कोयला घोटाले तक भाजपा के छल का अंत!

संदीप देव। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला घोटाला में...

September 28 2026

माननीय @myogiadityanath जी ,

विनीत नारायण । आप जानते ही हैं कि भौतिक संसार...

September 28 2026

Let’s get the basics right – who is a Hindu ?

Hinduism is shrinking. Some are now aware that Islam and...

September 28 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

उपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेखसंपादकीयसमाजशास्त्र

पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?

October 3, 2026
संपादकीय

संपादकीय.. आसमान में मौत से जंग, 174 सांसें और एक भारतीय पायलट का अदम्य शौर्य!

October 2, 2026
संपादकीय

संपादकीय..लोकतंत्र पर ‘डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक’ या संस्थागत पतन? पूर्व गृह सचिव और राज्य चुनाव अधिकारियों के विद्रोह के गहरे मायने!

September 30, 2026
संपादकीय

संपादकीय…डीयू के पाठ्यक्रम में ‘गुलामगिरी’ और गजनवी का महिमामंडन: सामाजिक सुधार या औपनिवेशिक विभाजन का पुनरुत्थान?

September 29, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?