India Speak Daily Bureau. कॉकरोच जनता पार्टी अर्थात् #CJP का फाउंडर द्वारा सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया गया है, जिसमें भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के फूल को कॉकरोच खा रहा है। दरअसल केवल चार दिनों में CJP ने इंस्टाग्राम पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली भाजपा को फॉलोवर्स की रेस में हरा दिया है। यह फोटो उसी के प्रतीक रूप में पोस्ट किया गया है। CJP के घोषणा पत्र में लिखा है, “यह आलसियों, बेरोज़गारों और हमेशा खुद को सही मानने वालों के लिए एक राजनीतिक दल है।”

भाजपा IT cell जी-जान से जुटी हुई इसे नष्ट करने, इसके फाउंडर अभिजीत दीपके का चरित्र हनन करने में, लेकिन सफल नहीं हो पा रही है!
CJP का फाउंडर अभिजीत दीपके एक भारतीय हैं, जो अमेरिका के बोस्टन में रहते हैं। वह पूर्व में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं। मनीष सिसोदिया के साथ उनकी तस्वीर भी है। इसे लेकर ही भाजपा आईटी सेल उन्हें घेरने का प्रयास कर रही है। इस बारे में जब पत्रकारों ने उनसे पूछा तो उनका कहना था कि मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा की तरह अपना पुराना ट्विट डिलीट नहीं किया है। वो मौजूद है। केवल इस आधार पर कि मैंने पूर्व में आम आदमी पार्टी को सपोर्ट किया, आप इतने बड़े मूवमेंट को लांक्षित नहीं कर सकते।
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने बेरोजगारों को जो ‘कॉकरोच’ कहा था, उसी कमेंट से उपजा है यह पार्टी। जिस तरह से #NEET पेपर लीक हुआ और करीब 14-16 बच्चों ने अपनी जान दे दी, इसके बावजूद शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तो छोड़िए, ढंग का कोई बयान तक नहीं आया, उससे भारत का युवा बेहद आहत है। बढ़ती बेरोजगारी, लगातार होते पेपर लीक आदि से गुस्साए युवाओं का मूवमेंट बनता जा रहा है CJP. और इसीलिए देखते ही देखते इस पार्टी का इंस्टाग्राम पर केवल चार से पांच दिनों में 9.7 मिलियन अर्थात् 97 लाख फॉलोअर्स हो गये हैं, जो एक रिकॉर्ड है। इतने कम दिनों में इतना फॉलोअर्स किसी मूवमेंट या पार्टी को नहीं मिला है। भाजपाई-संघी इसी कारण बौखला उठे हैं और इसके विरुद्ध ट्वीटर ट्रेंड चला रहे हैं। संघी-भाजपाई ने इसे अपने आजमाए हुए फॉर्मूले- ‘विदेशी टूल किट गैंग’, विपक्षी साजिश, डीप स्टेट की साजिश आदि कह कर टारगेट करना शुरू कर दिया है।

आने वाले समय में यह देखना बड़ा रोचक होगा कि युवाओं का यह मूवमेंट क्या रुख लेगा। फिलहाल तो केवल तीन दिनों में 2 लाख से अधिक युवा इस पार्टी की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कर चुके हैं। हां यह तय है कि संघी-भाजपाई इस सोशल मीडिया मूवमेंट से घबरा उठे हैं और उसे हर हाल में नष्ट करने पर आमदा हैं।
न्यूज पिंच के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी जानकारियां कुछ इस प्रकार है:-
Cockroach Janta Party का पूरा लेखा-जोखा यहां समझें…
1. Cockroach Janta Party (CJP) एक वायरल ऑनलाइन ‘सटायर’ यानी व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन है, जो सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आया.
2. इसकी शुरुआत CJI सूर्यकांत की एक टिप्पणी से हुई. जब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं को ‘Cockroach’ कहा था.
3. बयान वायरल हुआ तो सफाई में CJI ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया.
4. इस आंदोलन/पार्टी को शुरू करने वाले व्यक्ति का नाम Abhijit Dipke है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट हैं.
5. अभिजीत डिपके ने पुणे में पत्रकारिता की पढ़ाई की और बाद में अमेरिका की Boston University से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया.
6. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 2020-22 के दौरान Aam Aadmi Party की सोशल मीडिया टीम से भी जुड़े रहे और मीम-बेस्ड डिजिटल कैंपेन पर काम कर चुके हैं.
7. Cockroach Janta Party खुद को ‘बेरोजगार युवाओं की आवाज़’ बताती है. इसका मेन फोकस बेरोजगारी, सिस्टम से नाराज़गी और युवाओं की निराशा को मीम और व्यंग्य के जरिए दिखाना है.

8. पार्टी का मैनिफेस्टो पूरी तरह डीप पॉलिटिक्स पर नहीं है, बल्कि सटायर और इंटरनेट कल्चर का मिक्स माना जा रहा है. इसमें राजनीति, सिस्टम और नेताओं पर तंज किया गया है.
9. पार्टी की मेंबरशिप के लिए मज़ाकिया नियम भी वायरल हुए. जैसे – बेरोजगार होना, लेज़ी होना, या प्रो लेवल का शिकायतबाज़ होना. इन्हें युवाओं की हताशा दिखाने वाला सटायर माना गया.
10. सोशल मीडिया पर पार्टी को काफ़ी तेज़ सपोर्ट मिला. लॉन्च के 2 दिन में ही 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने Cockroach Janta Party को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया था.
11. कई विपक्षी नेताओं जैसे महुआ मोइत्रा और कीर्ति आज़ाद ने भी सोशल मीडिया पर मज़ाकिया अंदाज़ में इस पार्टी का ज़िक्र किया, जिससे इसकी चर्चा और बढ़ गई है.
सत्य को दबने न दें!
सोशल मीडिया हमारी पहुँच को सीमित कर रहा है, लेकिन वस्तुनिष्ठ पत्रकारिता के प्रति आपकी निष्ठा इस लड़ाई में जीत दिला सकती है। India Speak Daily के विशेष लेख और ऑडियो सीधे प्राप्त करने के लिए हमें सब्सक्राइव करें।
https://indiaspeakdaily.in/category/subscribers-exclusive/
