By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: महर्षि वाल्मीकि रामायण (भाग 12)
Share
Notification
Latest News
4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!
Movie Zone मूवी रिव्यू
संपादकीय… ‘राष्ट्रवाद’ के चोले में 44,000 कारतूस? संघी आतंकी सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा उजागर?
अपराध संघवाद संपादकीय
सत्यनिष्ठ जितने भी जज हैं
भाषा और साहित्य
रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
“नेहा-बोरा” है क्रांति की ज्वाला
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » महर्षि वाल्मीकि रामायण (भाग 12)
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि रामायण (भाग 12)

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

सुमंत विद्वांस (महर्षि वाल्मीकि रामायण) राजा सुमति की राजधानी विशाला नगरी में रात्रि व्यतीत करने के बाद अगले दिन प्रातःकाल वे लोग मिथिला की ओर बढ़े। मिथिला में पहुँचने पर जनकपुरी की सुन्दर शोभा देखते ही सबकी थकान दूर हो गई।

मिथिला के उपवन में एक पुराना आश्रम था, जो अत्यंत रमणीय होकर भी सुनसान दिखाई दे रहा था। उसे देखकर श्रीराम ने मुनिवर विश्वामित्र जी से पूछा, “भगवन्! यह कौन-सा स्थान है? देखने में तो यह आश्रम जैसा लगता है, किंतु यहाँ एक भी मुनि दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसका क्या कारण है?”

तब महर्षि बोले, “रघुनन्दन! पूर्वकाल में यह स्थान महात्मा गौतम का आश्रम था। वे अपनी पत्नी अहल्या के साथ रहकर यहाँ तपस्या करते थे। उस समय यह आश्रम बड़ा ही दिव्य प्रतीत होता था।

एक दिन जब महर्षि गौतम आश्रम में नहीं थे, तो उनका वेश बनाकर इन्द्र वहाँ आए और अहल्या से समागम की इच्छा प्रकट की। अहल्या ने इन्द्र को पहचान लिया था, पर उसे कौतुहल हुआ कि ‘स्वयं देवराज इन्द्र मुझे चाहते हैं!’ और इस कारण उसने समागम का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

More Read

4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!
रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!
व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

रति के पश्चात उसने इन्द्र से कहा, “सुरश्रेष्ठ! मैं आपके समागम से कृतार्थ हो गई, किंतु अब आप शीघ्र ही यहाँ चले जाइये और महर्षि गौतम के कोप से हम दोनों की रक्षा कीजिये।”

तब इन्द्र ने भी हँसते हुए उत्तर दिया, “सुन्दरी! मैं भी आज संतुष्ट हो गया। मैं जैसा आया था, वैसा ही अब चला जाऊँगा।” यह कहकर इन्द्र कुटी से बाहर निकले और गौतम ऋषि के लौट आने की आशंका के कारण उतावली में वहाँ से भागे।

लेकिन तभी गौतम ऋषि ने उन्हें देख लिया। इन्द्र भय से थर्रा उठे और ऋषि के मन में भयंकर रोष छा गया। क्रोधित होकर उन्होंने इन्द्र को शाप दे दिया।

अपनी पत्नी अहल्या को भी शाप देते हुए उन्होंने कहा, “दुराचारिणी! तू भी अब उपवास करके अनेक वर्षों तक इस आश्रम में अकेली ही निवास करेगी। जब दशरथ कुमार राम इस घनघोर वन में पदार्पण करेंगे, तब उनका आतिथ्य सत्कार करने से तेरे लोभ-मोह आदि दूर होंगे और तब तू पुनः लौटकर मेरे पास आ सकेगी।” ऐसा कहकर महातपस्वी गौतम इस आश्रम को छोड़कर हिमालय में चले गए और वहीं तपस्या करने लगे।

महातेजस्वी श्रीराम! अब तुम महर्षि गौतम के आश्रम पर चलो और इन देवरूपिणी महाभागा अहल्या का उद्धार करो।” यह वचन सुनकर श्रीराम ने महर्षि विश्वामित्र के पीछे-पीछे चलकर उस आश्रम में प्रवेश किया।

वहाँ उन्होंने देखा कि देवी अहल्या अपनी तपस्या से देदीप्यमान हो रही हैं। दोनों भाइयों ने वहाँ पहुँचकर उनके चरणों का स्पर्श किया। महर्षि गौतम के वचनों का स्मरण करके अहल्या ने ही भी दोनों भाइयों का आतिथ्य सत्कार किया। यह दृश्य देखकर देवता भी बहुत हर्षित हुए। गन्धर्वों और अप्सराओं ने उत्सव मनाया और आकाश से फूलों की वर्षा की। अपने शाप से मुक्त होकर देवी अहल्या पुनः गौतम ऋषि के पास लौट गई।

इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण भी मुनि विश्वामित्र के साथ आगे बढ़े। गौतम ऋषि के आश्रम से ईशान कोण की ओर चलकर वे लोग मिथिलानारेश के यज्ञमंडप में पहुँचे। वहाँ उन्हें यज्ञ समारोह का बड़ा मनमोहक दृश्य दिखाई दिया। अनेक देशों से सहस्त्रों ब्राह्मण वहाँ जुटे हुए थे और वेदों का स्वाध्याय कर रहे थे। महर्षि विश्वामित्र ने भी एकांत स्थान देखकर वहाँ डेरा डाला।

महाराजा जनक को जैसे ही विश्वामित्र जी के आगमन का समाचार मिला, वे तुरंत अपने पुरोहित शतानन्द को साथ लेकर उनके स्वागत के लिए पहुँचे। उनका स्वागत-सत्कार करने के बाद जनक जी ने कहा, “महर्षि! यज्ञस्थल पर आपके चरण पड़ने से आज मैं धन्य हो गया। आपने यहाँ आकर मुझ पर बहुत बड़ी कृपा की है। ऋत्विजों का कहना है कि मेरी यज्ञदीक्षा के बारह दिन अब शेष रह गए हैं। अतः कृपया आप यहीं रहकर बारह दिनों बाद यहाँ आने वाले देवताओं का दर्शन कीजिएगा।”

फिर उन्होंने आगे पूछा, “महामुनि! आपके साथ पधारे ये दोनों वीर राजकुमार कौन हैं? ये सुन्दर कमल पुष्पों के समान सुशोभित हैं, किंतु सिंह के समान प्रभावी दिखाई पड़ते हैं और हाथी के समान मन्दगति से चलते हैं। ये तलवार, तरकस और धनुष धारण किए हुए हैं तथा इनका मनोहर रूप तो देवताओं को भी लज्जित करता है। मैं आपसे इनका परिचय जानना चाहता हूँ।”

यह सुनकर विश्वामित्र जी ने दोनों भाइयों का परिचय दिया और अयोध्या से उन्हें लेकर चलने से अब तक का सारा वृत्तांत भी संक्षेप में सुनाया। इसके बाद महर्षि ने कहा, “राजन्! आपके यहाँ रखे धनुष के बारे में कुछ जानने की इच्छा से ये दोनों यहाँ तक आए हैं।”

यह सुनकर महातपस्वी शतानन्द जी रोमांचित हो उठे। वे गौतम ऋषि के बड़े पुत्र थे। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र से कहा, “मुनिवर! मेरी यशस्विनी माता अहल्या बहुत दिनों से तपस्या कर रही थीं। क्या आपने राजकुमार श्रीराम को उनका दर्शन कराया? क्या मेरी माता ने इनका आदर-सत्कार किया? क्या मेरी माता अंततः शापमुक्त होकर पिताजी से मिल पाईं?” ये सब प्रश्न सुनकर महर्षि विश्वामित्र ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह कार्य पूर्ण हो गया है और देवी अहल्या अब गौतम ऋषि के पास वापस लौट गई हैं।

यह जानकर महातेजस्वी शतानन्द जी बहुत संतुष्ट हुए। उन्होंने श्रीराम से कहा, “नरश्रेष्ठ! आपका स्वागत है। यह मेरा अहोभाग्य है कि आपने महर्षि के साथ यहाँ तक पधारने का कष्ट उठाया। महर्षि विश्वामित्र की कान्ति असीम है। मैं आपको उनके बल व स्वरूप का यथार्थ वर्णन करता हूँ।” इसके बाद पुरोहित शतानन्द जी ने वहाँ उपस्थित सभी लोगों को महर्षि विश्वामित्र के जीवन की पूरी कथा सुनाई।

उनकी बात समाप्त होने पर विदेहराज जनक ने विश्वामित्र जी से कहा, “मुनिश्रेष्ठ! यज्ञ का समय हो गया है, सूर्यास्त होने वाला है। अतः अब मुझे जाने की आज्ञा दें। मैं प्रातःकाल पुनः आपके दर्शन करने आऊँगा।” ऐसा कहकर वे वहाँ से विदा हुए। तत्पश्चात महर्षि विश्वामित्र भी राम-लक्ष्मण के साथ अपने विश्राम-स्थल पर लौट आए।

अगले दिन प्रातःकाल राजा जनक ने महर्षि विश्वामित्र के साथ ही दोनों भाइयों को भी आमंत्रित किया। उनका स्वागत करके जनक जी ने पूछा, “हे महर्षि! आप मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं आपकी क्या सेवा करूँ?”

तब विश्वामित्र जी बोले, “महाराज! राजा दशरथ के ये दोनों पुत्र विश्वविख्यात क्षत्रिय वीर हैं। आपके यहाँ जो श्रेष्ठ धनुष रखा है, ये उसे देखने की इच्छा रखते हैं। आप कृपया वह धनुष इन्हें दिखा दीजिए। इससे उनकी इच्छा पूर्ण हो जाएगी और उस धनुष के दर्शन से संतुष्ट होकर ये दोनों अपनी राजधानी को लौट जाएँगे।”

यह सुनकर जनक जी ने कहा, “भगवन्! मैं आपको उस धनुष का वृत्तांत सुनाता हूँ और उसे यहाँ किस प्रयोजन से रखा गया है, वह भी बताता हूँ। एक बार भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए देवताओं ने उन्हें यह धनुष अर्पित किया था। उनसे यह मेरे पूर्वज महाराज देवरात को प्राप्त हुआ और तब से यह धरोहर के रूप में रखा हुआ है।

एक दिन यज्ञ के लिए भूमि शोधन करते समय मैं खेत में चल रहा था। उसी समय हल के अग्रभाग से जोती गई भूमि से एक कन्या प्रकट हुई। सीता (हल के द्वारा खींची गई रेखा) से उत्पन्न होने के कारण उसका नाम सीता रखा गया। पृथ्वी से प्रकट हुई मेरी वह कन्या धीरे-धीरे बढ़कर सयानी हो गई। मैंने यह निश्चय किया है कि जो भी वीर अपने पराक्रम से इस धनुष की प्रत्यंचा चढ़ा देगा, उसी के साथ मैं अपनी पुत्री सीता का विवाह करूँगा।

आज तक कई राजाओं ने आकर सीता का हाथ माँगा है, किंतु उनमें से कोई भी इस धनुष को हिला भी नहीं पाया है। आपकी आज्ञानुसार मैं वह धनुष श्रीराम व लक्ष्मण को भी दिखाऊँगा। यदि दशरथकुमार श्रीराम उस धनुष को उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ा दें, तो मैं अपनी कन्या सीता का हाथ इनके हाथों में दे दूँगा।”

यह सुनकर महर्षि विश्वामित्र बोले, “राजन्! आप श्रीराम को अपना वह धनुष दिखाइए।”

तब जनक के अपने मंत्रियों को आज्ञा दी, “चन्दन व मालाओं से सुशोभित वह दिव्य धनुष यहाँ ले आओ।”

(आगे अगले भाग में…)

===================================

(स्रोत: वाल्मीकि रामायण। बालकाण्ड। गीताप्रेस)

(नोट: वाल्मीकि रामायण में इन सब घटनाओं को बहुत विस्तार से बताया गया है। मैं बहुत संक्षेप में केवल उसका सारांश ही लिख रहा हूँ। पूरा ही ग्रन्थ जस का तस यहाँ नहीं लिखा जा सकता, लेकिन अधिक विस्तार से जानने के लिए आप मूल ग्रन्थ को भी अवश्य पढ़ें।)

साभार

Courtesy Desk January 5, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Ramayan, ramayan story in hindi, ramayana, Valmiki Ramayan

Related

अथ श्री दुर्गा सप्तशती – पहला अध्याय ( महर्षि ऋषि का राजा सुरथ और समाधि को देवी की महिमा बताना

श्वेता पुरोहित। श्री दुर्गा सप्तशती ॥ॐ नमश्चण्डिकायै नमः॥ अथ श्री...

January 5 2023

सनातन त्यौहार के बाजार को लूट आंख दिखाता चाइना।आधुनिकता के चकाचौंध में विलुप्त हो रही सनातन परंपरा ।।

अजय शर्मा काशी :- काशी में कार्तिक की पूर्णिमा के...

January 5 2023

जानिए, क्या था वाली और सुग्रीव के युद्ध का कारण

श्वेता पुरोहित :- रामायण में वानर राज वाली और सुग्रीव...

January 5 2023

नवरात्रि में माता रानी का रूप ध्यान कैसे करें?

श्वेताभ पाठक ( श्वेत प्रेम रस ) प्रश्न:-नवरात्रि में माता...

January 5 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zoneमूवी रिव्यू

4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!

November 9, 2026
Movie ZoneSDEO's Storyमूवी रिव्यू

रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

November 7, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?